सेहतमंद रहने के लिए मांसपेशियों का स्वस्थ रहना भी बेहद जरूरी होता है। आजकल के खराब लाइफस्टाइल और अनियंत्रित जीवनशैली के चलते लोगों में मांसपेशियों से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगी है। किसी को मांसपेशियों में दर्द तो किसी को मसल क्रैंप की समस्या रहती है। वहीं, कुछ लोगों की मांसपेशियों में मरोड़ की भी समस्या रहती है। इसके पीछे बहुत से कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। आइये एम्स की न्योरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत से जानते हैं मांसपेशियों में मरोड़ होना कितना सामान्य होता है।
क्यों फड़कती हैं मांसपेशियां
- मांसपेशियां फड़कने या फिर इनमें मरोड़ होने के पीछे बहुत से कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
- अगर आपका लाइफस्टाइल खराब है तो संभव है कि आप इस समस्या के शिकार हो सकते हैं।
- अगर आप कम पानी पीते हैं और कैफीन की ज्यादा मात्रा लेते हैं तो इससे भी मांसपेशियों में मरोड़ हो सकती है।
- मांसपेशियों में जकड़न होने के पीछे कम नींद और ज्यादा सोचना भी जिम्मेदार हो सकता है।
- अगर आपको एंग्जाइटी और डिप्रेशन है तो भी यह समस्या हो सकती है।
View this post on Instagram
मांसपेशियों की मरोड़ से बचने के तरीके
- अगर आप मांसपेशियों की मरोड़ से बचना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नियमित तौर पर वॉकिंग और एक्सरसाइज करनी चाहिए।
- इससे बचने के लिए आपको कैफीन की मात्रा कम करनी चाहिए साथ ही पानी की मात्रा को बढ़ाना चाहिए।
- इसके लिए आपको आयरन, प्रोटीन और मैग्नीशियम आदि से भरपूर पोषक तत्वों का सेवन करना चाहिए।
- इसके लिए आपको अपने लाइफस्टाइल से गलत आदतों को अलग करना चाहिए।
मांसपेशियों में मरोड़ होना कितना नॉर्मल?
मांसपेशियों में मरोड़ होना एक आम समस्या है, जिसके पीछे बहुत से कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। हालांकि, यह कोई चिंताजनक विषय नहीं है। ज्यादातर मामलों में यह लाइफस्टाइल पर भी निर्भर करता है। अगर आपको लगातार यह समस्या है तो ऐसे में चिकित्सक से सलाह लेना जरूरी हो जाता है।
Read Next
Walk After Eating Food: खाना खाने के कितनी देर बाद टहलना चाहिए? जानें खाने के बाद करने के 8 फायदे
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version