Doctor Verified

कितने लंबे समय तक आप एक ही कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं? जानें डॉक्टर से

How Long Can you Use the Same Contact Lens : एक ही कॉन्टैक्ट लेंस को आप कब तक इस्तेमाल कर सकते हैं? आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
कितने लंबे समय तक आप एक ही कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं? जानें डॉक्टर से


How Long Can you Use the Same Contact Lens : आंखों के धुंधलेपन की समस्या से बचाव के लिए लोग आमतौर पर चश्मे लगाते हैं। हालांकि, आजकल कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल ज्यादा बढ़ता जा रहा है। कई लोगों को चश्मा लगाने के बाद कम्फर्टेबल महसूस नहीं होता है, इसलिए वह कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो खुद को अट्रैक्टिव दिखाने के लिए कॉन्टैक्ट लेंस लगाते हैं। अगर आप भी कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करना चाहते हैं और इससे जुड़े जरूरी सवालों के जवाब पाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, यहां हम जानेंगे कि कॉन्टैक्ट लेंस कितने प्रकार के होते हैं और आप एक लेंस का कितने समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए इस बारे में डॉ. विकाश वैभव, वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक, शार्प साईट आई हॉस्पिटल्स (Dr. Vikash Vaibhav, Senior Ophthalmologist, Sharp Sight Eye Hospitals) से जानते हैं।

कितने समय तक कर सकते हैं लेंस का इस्तेमाल?- How Long Can You Use the Lens

contact lens use

बता दें कि बाजार में हर रोज डिस्पोज किए जाने वाले लेंस से लेकर 30 दिन तक चलने वाले मंथली लेंस तक बिकते हैं। बता दें कि आप किसी भी लेंस को 30 दिन से ज्यादा इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। इससे आंखों को नुकसान हो सकता है। आइए इन दोनों ही तरह के लेंस के बारे में जान लेते हैं:

  • डेली डिस्पोजेबल लेंस : बता दें कि डेली डिस्पोजेबल लेंस केवल एक दिन के लिए पहने जाते हैं। इस तरह के लेंस कीटाणुओं, बैक्टीरिया या अन्य बिल्डअप को रोकने के लिए डिजाइन नहीं किए गए हैं। हालांकि, रोजाना इस्तेमाल करके डिस्पोज करने वाले लेंस कुछ लोगों के लिए ज्यादा आरामदायक और सांस लेने योग्य होते हैं। बाजारों में डिस्पोजेबल लेंस अक्सर बड़ी मात्रा में बेचे जाते हैं। आमतौर पर प्रति बॉक्स में 30 से 180 लेंस बेचे जाते हैं।
  • मंथली लेंस : इन लेंस को हिंदी में मासिक लेंस भी कहा जाता है। इस तरह के एक लेंस को आप 30 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं। मंथली लेंस को रोजाना कॉन्टैक्ट लेंस सॉल्यूशन से साफ करना होता है। इसके बाद इन्हें एक साफ केस में स्टोर किया जाना चाहिए। 30 दिन तक इस्तेमाल होने वाले लेंस को क्षति और बैक्टीरिया के निर्माण से बचाव के लिए डिजाइन किया जाता है, लेकिन ये लेंस सेंसिटिव आंखों वाले लोगों के लिए उपयुक्त नहीं होते हैं।

इसे भी पढ़ें- कॉन्टैक्ट लेंस लगाते समय इन बातों का रखें खास ध्यान, वरना आंखों को हो सकता है नुकसान

क्या डेली डिस्पोजेबल लेंस को एक से ज्यादा बार पहन सकते हैं?- Can Daily Disposable Lenses be Worn More than Once

जी नहीं, आप डेली डिस्पोजेबल लेंस को एक से ज्यादा बार नहीं पहन सकते हैं। अगर आपने दिनभर में सिर्फ एक या दो घंटे के लिए भी लेंस का इस्तेमाल किया है, तब भी आप इसे दोबारा से नहीं पहन सकते हैं। आइए इससे आंखों को होने वाले नुकसानों के बारे में जानते हैं:

  • आंखों में इर्रिटेशन होना : डिस्पोजेबल लेंस को दोबारा लगाने से आपकी आंखों में इर्रिटेशन महसूस हो सकती है। यह मंथली लेंस की तरह बिल्डअप से आंखों का बचाव नहीं करते हैं। ऐसे में व्यक्ति को आंखों में जलन और थोड़ी धूल महसूस हो सकती है। बता दें कि डिस्पोजेबल लेंस को बाहर निकालने और उन्हें वापस डालने से आंखों में दर्द, खुजली या लालिमा की समस्या हो सकती है।
  • बैक्टीरियल इंफेक्शन : डिस्पोजेबल लेंस की बनावट अन्य लेंस के मुकाबले पतली होती है। यही वजह है कि इन लेंस को आप साफ करने के बाद दोबारा नहीं पहन सकते हैं। ये लेंस साफ होने की जगह आपकी आंखों में बैक्टीरियल इंफेक्शन होने के खतरे को बढ़ा सकते हैं। इससे आंखों की रोशनी कम हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- कॉन्टैक्ट लेंस आंखों के अंदर इधर-उधर चला जाए, तो क्या करें? डॉक्टर से जानें

कुल मिलाकर, रोजाना इस्तेमाल करने के बाद डिस्पोज होने वाले लेंस को आप दोबारा इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा, मंथली लेंस का इस्तेमाल आप 30 दिन तक कर सकते हैं। हालांकि, इस तरह के लेंस को संभालने और साफ करने में लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी लेंस का इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी अनुभवी डॉक्टर से सलाह जरूर लें। फैशन और ट्रेंड के कारण कॉन्टैक्ट लेंस पहनने की गलती आपको नहीं करनी चाहिए।

Read Next

नए या पहली बार चश्मा लगाने पर क्यों होता है सिरदर्द? डॉक्टर से जानें वजह

Disclaimer