
कोरोना से बचने के लिए डॉक्टर्स का कहना है कि इम्युनिटी को मजबूत बनाएं। जिन लोगों को कोरोना हो रहा है उनमें थकान और कमजोरी के लक्षण ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में जल्दी रिकवरी के लिए डॉक्टर फल खाने की सलाह देते हैं। ऐसा देखा गया है कि जिन लोगों की प्लेटलेट कम हो जाती हैं, उन्हें डॉक्टर अक्सर कीवी खाने की सलाह देते हैं। तो वहीं, कोरोनाकाल में देखा जा रहा है कि कीवी फल की खूब मांग बढ़ी है। यही कारण है कि एक कीवी की कीमत 80 रूपए तक पहुंच गई है। प्लेटलेट को बढ़ाने में कीवी कैसे काम करता है इस पर नमामी लाइफ में न्यूट्रीशनिस्ट डॉक्टर शैली तोमर का कहना है कि कीवी में विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है। इसमें विटामिन के, पोटैशियम, कॉपर और पोलिफेनोल्स होते हैं। एक दिन में दो कीवी खाने से प्लेटलेट काउंट बढ़ता है।

प्लेटलेट कम होने के लक्षण
- वायरल इंफेक्शन में प्लेटलेट कम होते हैं।
- चोट के निशान दिखने लगते हैं। खासकर जांघ और हाथों पर दिखते हैं।
- कट लगेगा तो ब्लीडिंग जल्दी रुकेगी नहीं।
- प्लेटलेट कम होने पर मसूड़ों से खून आने लगता है।
- नाक से ब्लीडिंग होने लगती है।
- शरीर पर लाल रैशिज दिखने लगते हैं।
प्लेटलेट्स को बढ़ाने में कैसे काम करता है कीवी
शरीर में किसी तरह की ब्लीडिंग को रोकने का काम प्लेटलेट का है। आमतौर पर प्लेटकम होने की समस्या सामने आती है। प्लेटलेट कम होने से शरीर में होने वाले घाव जल्दी ठीक नहीं होती। न्यूट्रीशनिस्ट डॉक्टर शैली तोमर ने बताया कि 1 कीवी फल में 64mg विटामिन सी होता है। प्लेटलेट के फंक्शन के लिए विटामिन सी की आवश्यकता अधिक है। विटामिन सी की वजह से प्लेटलेट जल्दी बढ़ती हैं। विटामिन आयरन के अवशोषण (absorption) में भी मदद करता है, यह आयरन भी प्लेटलेट बढ़ाने का काम करता है। तो वहीं, डॉक्टर का कहना है कि 1 कीवी में 5 माइक्रोग्राम विटामिन के होते हैं। जो प्लेटलेट बढ़ाने में मदद करता है। कीवी में पोटेशियम और कॉपर पाया जाता है ये दोनों भी प्लेटलेट को बढ़ाने में मदद करते हैं।

कीवी खाने के अन्य फायदे
इम्युनिटी बूस्टर
कीवी फल को इम्युनिटी बूस्टर कहा जाता है। अक्सर डेंगू, टायफायड जैसी बीमारियां होने पर डॉक्टर्स अपने पेशेंट को कीवी फल खाने की सलाह देते हैं। कीवी में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन सी पाया जाता है। यह सभी तत्त्व इम्युनिटी को बढ़ाने का काम करते हैं। जब शरीर का इम्युन सिस्टम मजबूत होगा तो शरीर कम बीमार पड़ेगा। इसलिए कीवी को इम्युनिटी बूस्टर फल कहा जाता है।
वजन नियंत्रण करने में मददगार
कीवी फल को वेट मेनेजमेंट भी कहा जाता है। इसके सेवन से वजन नियंत्रण में रहता है। क्योंकि कीवी में केलोर कम और फाइबर ज्यादा होता है। फाइबर शरीर में भोजन को धीरे-धीरे पचाता है। इसलिए ज्यादा भूख नहीं लगती है और वजन नियंत्रित रहता है। तो जो लोग कोरोनाकाल में घर में रहकर वजन बढ़ा चुके हैं वे भी इसका सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : Diabetes and Kiwi Fruit: डायबिटीज रोगी हैं तो बेफ्रिक होकर खाएं कीवी, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

आंखों की सेहत रखे दुरुस्त
कीवी फल में ल्युटिन और जियाजैंथिन गुण पाए जाते हैं जो आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि ये दोनों गुण हरी सब्जियों में पाए जाते हैं। हरी सब्जियां आंखों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। कोरोना के समय में लोग अन्य बीमारियों के लिए अस्पताल नहीं जा पा रहे हैं ऐसे में घर में खानपान सही रखकर छोटी-मोटी बीमारियों से दूर रहना होगा।
ब्लड क्लॉटिंग में फायदेमंद कीवी
कोरोनाकाल में अक्सर देखा जा रहा है कि कोरोना के इलाज के बाद लोगों में ब्लड क्लॉटिंग की समस्या सामने आ रही है। ब्लड क्लॉटिंग होने पर हार्ट अटैक और किडनी रोगों की आशंका बढ़ जाती है। ब्लड क्लॉटिंग यानी खून के थक्के जमने से बचाव के लिए खून को पतला करने की जरूरत होती है। जिससे उसकी दवाएं चलती हैं।
त्वचा के लिए फायदेमंद
कीवी में ऐसे गुण होते हैं जो चेहरे को जवां रखने में मदद करते हैं। कीवी खाने से चेहरे की झुर्रियां कम होती हैं। त्वचा टाइट होती है। चेहरे की सुंदरता को बनाए रखने में कीवी फायदा करता है। कीवी में विटामिन-ई होता है जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कीवी में विटामिन सी होता है जो कील मुहंसों की समस्या से भी दूर रखता है। कीवी एक्ने की समस्या से भी दूर रखता है।
इसे भी पढ़ें : Kiwi For Skin: बढ़ती उम्र के लक्षण को कम कर त्वचा से काले घेरों को दूर करता है कीवी, जानें क्या है इस्तेमाल कर
अस्थमा में फायदेमंद कीवी
अस्थमा की समस्या होने पर सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। कीवी मौसम से जुड़ी समस्या अन्य बीमारियों से निपटने में भी मदद करता है। कीवी में विटामिन-सी पाया जाता है जो अस्थमा अटैक को कम करता है। दमा के कारण होने वाली खांसी भी कीवी से ठीक होती है। अस्थमा की परेशानी को कम करने में कीवी बहुत लाभकारी है।

अनिद्रा को भगाए
जिन लोगों को नींद की समस्या है वे अगर रात को सोने से कुछ घंटे पहले कीवी खाते हैं तो उनकी अनिद्रा की समस्या दूर हो जाती है। कीवी में एंटी-ऑक्सीडेंट और सिरोटोनिन के गुण पाए जाते हैं जो नींद दिलाने का काम करते हैं।
हृदय को रखे स्वस्थ
कीवी में पोटैशियम पाया जाता है जो हार्ट के लिए जरूरी तत्त्व फल है। कीवी में पाए जाने वाले इस औषधिय गुण की वजह से हार्ट अटैक की समस्या कम होती है। तो वहीं, हार्ट की बीमारियों से दूर रखता है।
कीवी खाने के नुकसान
- कीवी अधिक मात्रा में खाने से एलर्जी हो सकती है।
- कीवी के अधिक सेवन से दस्त की समस्या भी हो सकती है।
डॉक्टर शैली तोमर का कहना है कि अगर प्लेटलेट काउंट बहुत तेजी से गिर रहा है तो डॉक्टर से संपर्क करें और हर 2-3 दिन में ब्लड टेस्ट कराते रहें। कीवी फल खाने से प्लेटलेट बढ़ने में मदद मिलती है। इसे खाने के फायदे तो कई नुकसान भी हैं। इसलिए सही मात्रा में कीवी का सेवन करें। कीवी त्वचा से लेकर हृदय रोगों तक के लिए फायदेमंद है।
Read more on Healthy Diet in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version