आप कसरत न करने और हर समय सक्रिय न रहने के ढेरों कारण बता सकते हैं। परन्तु यदि आप कसरत नहीं करेंगे तो आप की हालत पहले से भी खराब हो जाएगी। हर साल लगभग 3 मिलियन लोग शारीरिक रूप से सक्रिय न रहने की वजह से मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं। अतः हल्की फुल्की कसरत करना और छोटी मोटी गतिविधियां करने से आप को किसी प्रकार का नुक़सान नहीं होगा बल्कि लाभ ही होंगे। नियमित व्यायाम, विशेष रूप से वृद्ध वयस्कों के बीच, अच्छे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।
अब उम्र हो गई का बहाना (I’m Just Too Old)
कसरत हर उम्र वर्ग के लिए आवश्यक होती है चाहे आप की उम्र कितनी भी क्यों न हो। यदि आप को कसरत करने में कुछ ज्यादा तकलीफ या कठिनाई महसूस होती है तो आप अपने डॉक्टर को इस विषय में बता सकते हैं। वह आप के लिए कुछ हल्की फुल्की कसरत या योगा सुझा देंगे। यदि आप निष्क्रिय हो गए हैं, तो आरंभ करते समय इसे आसान बनाएं। प्रत्येक दिन 5-10 मिनट की मध्यम गतिविधि।
आप आराम करना चाहते हैं (I Just Need to Take It Easy)
यदि आप की उम्र बढ़ गई है और अब आप कोई काम या किसी प्रकार की शारीरिक गतिविधि न करके केवल आराम करना चाहते हैं तो, आप के लिए यह अच्छा नहीं है। यदि आप को डायबिटीज या हृदय रोग आदि से सम्बन्धित भी किसी प्रकार की बीमारी है तो आप रोजाना थोड़ी बहुत कसरत करके एक नॉर्मल व खुशहाल जिंदगी जी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: हर दिन कितनी देर एक्सरसाइज करना है सभी के लिए जरूरी? एक्सरसाइज के अलावा कैसे फिट रह सकते हैं आप?
हृदय की वजह से कसरत नहीं करना (I Don’t Think My Heart Can Take It)
यदि आप को हृदय रोग है और आप सोचते हैं कि कसरत करने से आप की बीमारी और अधिक बढ़ जाएगी और आप का हृदय यह सहन नहीं कर पाएगा तो आप गलत हैं। आप कुछ गतिविधियां करके अपने हृदय रोग को भी ठीक कर सकते हैं। आप चाहें तो डॉक्टर के द्वारा कुछ गतिविधियां अपने लिए पूछ सकते हैं। आपके हार्ट के लिए कुछ एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद हैं।
आप में पहले जितनी लचक नहीं बची है (I Don’t Move Like I Used To)
उम्र बढ़ने के साथ साथ हो सकता है आप के शरीर की लचक भी कम हो जाए। परंतु यह आप के रुकने का कारण नहीं बन सकती है। आप अब भी अपनी पुरानी लचकता को वापिस ला सकते हैं और यदि आप से यह नहीं होता है तो भी आप को कुछ शारीरिक गतिविधियों में तो शामिल होना ही चाहिए या ऐसी एक्सरसाइज करना चाहिए, जिनसे शरीर का लचीलापन बढ़े। यह आप के शरीर व आप की सेहत के लिए अच्छा रहता है।
आप स्वयं को तकलीफ पहुंचाने से डरते हैं (I’m Afraid of Hurting Myself)
क्या आप यह सोचते हैं कि कसरत या किसी भी प्रकार की शारीरिक गतिविधि करने से आप को तकलीफ पहुंच सकती है। क्योंकि अब आप की उम्र बढ़ चुकी है। लेकिन आप किसी भी कसरत को करने से पहले अपने डॉक्टर से पूछ सकते हैं। यदि वह उसको आप के लिए सुरक्षित बताते हैं तो आप उसे जारी रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: जानें शरीर के लिए क्यों जरूरी है तेज मेटाबॉलिज्म? बढ़ती उम्र के साथ मेटाबॉलिज्म को मेनटेन रखने के 5 आसान तरीके
आप को कसरत करना अच्छा नहीं लगता (I Am What I Am)
कुछ लोग कसरत न करने का यह कारण भी खोजते हैं कि उन्हें कसरत करना पसंद नहीं होता है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने साल के हैं, कितने निष्क्रिय हैं, या आप कब से आपकी शारीरिक बनावट बिगड़ चुकी। व्यायाम से बहुत सारी चीजों के लिए बहुत मदद मिल सकती है।
परंतु कसरत करने का मतलब केवल जिम में जा कर भारी वेट आदि को उठाना नहीं होता है। आप वह चीजें करिए जो आप को पसंद होती है। आप डांस या रस्सी कूदना या किसी प्रकार का खेल जो आप को अच्छा लगता है यह सब चीजें भी कर सकते हैं।
Read More Articles on Exercise & Fitness in Hindi