मौसम बदलने लगा है। गर्मियां बढ़ने लगती हैं। कई लोगों ने अभी स्विमिंग जैसी एक्टिविटी को अपनी नियमित जीवनशैली का हिस्सा बनाना शुरू कर दिया है। वैसे तो यह एक्टिविटी बहुत ही बेहतरीन है और हमारे समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इससे हमारा वजन संतुलित रहता, हड्डियां लचीली होती हैं और तरह-तरह के लाभ मिलते हैं। हालांकि, हम इस बात से इंकार नहीं कर सकते हैं कि स्विमिंग पूल के पानी में क्लोरीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो कि बालों को डैमेज कर सकती है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, जो नियमित रूप से क्लोरीन के पानी के संपर्क में आते हैं, तो इसे लेख को इग्नोर न करें। यहां हम आपको बता रहे हैं क्लोरीन के पानी से बाल कैसे डैमेज होते हैं और इससे कैसे बचाव किया जा सकता है। इस बारे में जानने के लिए हमने राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से बात की।
क्लोरीन के पानी से बाल कैसे डैमेज होते हैं?
-1772803247444.jpg)
क्लोरीन बालों के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक तत्व है। यह बालों की प्रोटेक्टिव लेयर को नुकसान पहुंचाता है। इसकी वजह से बाल बहुत ज्यादा सूखे, बेजान और कमजोर हो जाते हैं। यहां तक कि क्लोरीन बालों के क्यूटिकल्स को क्षतिग्रस्त करता है, जिससे बालों की इंटरनल प्रोटीन की संरचना कमजोर हो जाती है। नतीजतन, बाल दो मुंहे हो जाते हैं और शुष्क होने के कारण हेयर फॉल भी बढ़ जाता है। यही नहीं, अगर कोई लंबे समय तक क्लोरीन के पानी के संपर्क में आता है, तो उनके बालों का रंग बदल जाता है और इससे स्कैल्प इरिटेशन भी हो सकती है। American Academy of Dermatology (AAD) के अनुसार, "स्विमिंग करने से उसमे मौजूद क्लोरीन बालों को नुकसान पहुंचा सकता है।"
इसे भी पढ़ें: पानी बदलने से बाल झड़ने लगते हैं? डॉक्टर से जानें ये मिथक है या सच्चाई
क्लोरीन के पानी से बालों को डैमेज होने से कैसे बचाएं?
-1772803338865.jpg)
क्लोरीन के पानी से बालों को डैमेज होने से बचाना मुश्किल नहीं है। इसके लिए यहां बताए गए टिप्स को फॉलो करें-
- स्विमिंग पूल में जाने से पहले बालों पर नारियल तेल जरूर अप्लाई करें। इससे बालों की में नमी लॉक हो जाएगी और क्लोरीन सीधे बालों को डैमेज नहीं कर सकेगा।
- स्विमिंग करते हुए बालों का भीगना लाजिमी है। इसलिए, आप चाहें तो बाजार में मिलने वाले लिव-इन क्लोरीन प्रोटेक्टेंट का यूज करें। आप चाहें, तो नेचुरल प्रोडक्ट भी यूज कर सकते हैं। इसमें ऑलिव ऑयल और जोजोबा ऑयल शामिल हैं।
- क्लोरीन के पानी को सीधे सिर पर लगने न दें। स्विम कैप पहनना सही होता है। इससे बालों को काफी हद तक क्लोरीन के पानी के संपर्क में आने से रोका जा सकता है। American Academy of Dermatology (AAD) के अनुसार में प्रकाशित इसी लेख से पता चलता है कि क्लोरीन से बचाने के लिए स्विम कैप फायदेमंद है।
- स्विमिंग के तुरंत बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धोना न भूलें। इस तरह क्लोरीन से बालों को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है और बालों की चमक को बनाए रखने में भी मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: स्विमिंग पूल के पानी के कारण होने लगा है हेयरफॉल? लगाएं ये 3 हेयर मास्क, रुकेगा बालों का झड़ना
निष्कर्ष
स्विमिंग पूल का पानी बालों को कई तरह से डैमेज कर सकता है, जैसे बालों का झड़ना, कमजोर होना और बालों का शुष्क होना। जारिह है कि कोई भी नहीं चाहता है कि ऐसा कुछ हो। इसलिए, आप स्विमिंग करने के लिए जाने से पहले बेहतर होगा कि स्विम कैप पहनें, नारियल तेल सिर पर लगाएं और स्विमिंग के बाद माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश करें। इस तरह बालों को नुकसान होने से रोका जा सकता है।
All Image Credit: Freepik
FAQ
क्या स्विमिंग पूल में क्लोरीन आपके बालों को नुकसान पहुंचाता है?
क्लोरीन एक ऐसा तत्व है, जो स्विमिंग पूल में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस जैसे हानिकारक सूक्ष्मजीवों को नष्ट करने के लिए किया जाता है। अगर लंबे समय तक कोई क्लोरीन के संपर्क में रहता है, तो इससे बालों को नुकसान पहुंचने का जोखिम बना रहता है।बालों का झड़ना तुरंत कैसे बंद करें?
बालों का झड़ना तुरंत बंद नहीं हो सकता है। सबसे हपले आपको हेयर फॉल का कारण जानने की जरूरत है। कई बार तनाव, हार्मोनल इंबैलेंस, पोषक तत्वों की वजह से हेयर फॉल होता है। इसमें डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हो तो कौन सा तेल उसे करें?
बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं, तो आप नारियल, बादाम, भृंगराज, आंवला, कैस्टर (अरंडी), और रोजमेरी जैसे तेलों का उपयोग कर सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Mar 08, 2026 09:21 IST
Modified By : Meera Tagore Mar 08, 2026 09:21 IST
Modified By : Meera TagoreMar 08, 2026 09:21 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Karuna Malhotra