अगर आप भी 2-3 मिनट में बनने वाले इंस्टैंट नूडल्स खाने के शौकीन हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। इंस्टैंट नूडल्स दुनिया भर में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फास्ट फूड है। ये नूडल्स बेहद सस्ते होते हैं और बहुत आसानी से बन जाते हैं, इसलिए लोग इन नूडल्स को बहुत ज्यादा खाते हैं। अक्सर जब बच्चों को तेज भूख लगी हो, तो पैरेंट्स खुद बच्चों को ये इंस्टैंट नूडल्स बनाकर खिलाते हैं। इन नूडल्स को खाने से भूख शांत हो जाती है क्योंकि इनमें कार्बोहाइड्रेट बहुत होता है। ये तो आपने भी अक्सर सुना होगा कि इंस्टैंट नूडल्स हेल्दी नहीं होते हैं, इसलिए इन्हें नहीं खाना चाहिए। मगर क्या आप जानते हैं कि इन इंस्टैंट नूडल्स को लंबे समय तक खाना आपके शरीर के लिए कितना खतरनाक हो सकता है? आइए आपको बताते हैं।
2 घंटे बाद भी नहीं पचते ये नूडल्स
आपको जानकर हैरानी होगी कि 2 मिनट में बनने वाले इंस्टैंट नूडल्स खाने के 2 घंटे बाद भी नहीं पचते हैं। यही कारण है कि इन्हें खाने के बाद आपकी भूख शांत हो जाती है। मगर ये बिना पचा हुआ नूडल्स आपके पाचनतंत्र (डाइजेस्टिव सिस्टम) के लिए बहुत खतरनाक है। इन नूडल्स को पचाने के लिए आपने पाचनतंत्र को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है। इसका कारण ये है कि इनमें फाइबर बिल्कुल नहीं होता है, इसलिए ये नूडल्स बहुत जल्दी टूट जाते हैं, जिसके कारण शरीर में इंसुलिन का प्रोडक्शन बढ़ जाता है और ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। बचपन से इन नूडल्स को खाने वाले बच्चों को लिवर की बीमारियां, डायबिटीज और पेट की बीमारियों का खतरा रहता है।
इसे भी पढ़ें:- कहीं ज्यादा सॉफ्ट ड्रिंक्स से बिगड़ न जाए आपकी सेहत, ये हैं 5 नुकसान
टॉप स्टोरीज़
भोजन नली में देर तक रहते हैं ये नूडल्स
आमतौर पर जब आप कोई चीज खाते हैं, तो ये खाना आपके पाचन नली में जाता है और वहीं इसे तोड़कर शरीर इनसे पोषक तत्व अलग करता है। मगर इंस्टैंट नूडल्स खाने के बाद ये नूडल्स आपके पाचन नली (Digestive Tract) में जाकर जमा हो जाते हैं और आसानी से पचते नहीं है। न पचने के कारण ये लंबे समय तक पाचन नली में पड़े रहते हैं, जो आपके शरीर के लिए बहुत हानिकारक होता है। इन नूडल्स में कोई पोषक तत्व भी नहीं होते हैं, जिन्हें तोड़कर अलग किया जा सके।
इन नूडल्स में स्वाद बढ़ाने के लिए एक जहरीले प्रिजर्वेटिक का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे- tertiary-butyl hydroquinone (TBHQ) कहते हैं। इस प्रिजर्वेटिव का आपके शरीर पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।
TBHQ बन सकता है जल्दी मौत का कारण
आपको जानकर हैरानी होगी और होनी भी चाहिए कि इंस्टैंट नूडल्स का लंबे समय तक ज्यादा मात्रा में सेवन आपकी जिंदगी छीन सकता है। इन नूडल्स में मौजूद TBHQ (Tertiary-Butyl Hydroquinone) एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है, जो फैट और ऑयल (तेल) को ऑक्सिडेशन से रोकता है। इन्हें नूडल्स में इसलिए मिलाया जाता है, ताकि ये लंबे समय तक खराब न हों। आपको ये बात भी जानकर हैरानी होगी कि ये केमिकल पेट्रोलियम इंडस्ट्री का बाईप्रोडक्ट होता है। यानी पेट्रोल की प्रॉसेसिंग के बाद इस केमिकल को निकाला जाता है, क्योंकि वहां इसका कोई इस्तेमाल नहीं है।
इस प्रिजर्वेटिव का सेवन क्यों खतरनाक है
- ज्यादा सेवन करने या लंबे समय तक थोड़ी-थोड़ी मात्रा में सेवन करने से भी लिवर पूरी तरह डैमेज हो सकता है।
- व्यक्ति में रिप्रोडक्टिव बदलाव हो सकते हैं।
- शरीर में होने वाले बायोकेमिकल रिएक्शन्स पर इसका असर पड़ता है, जिसके कारण कैंसर, ऑटोइम्यून बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
महिलाओं के लिए ज्यादा खतरनाक है इंस्टैंट नूडल्स
अगर आप लड़की/ महिला हैं, तो आपके लिए इंस्टैंट नूडल्स का सेवन अलग तरह के खतरे ला सकता है। Journal of Nutrition में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार जो महिलाएं एक सप्ताह में 2 बार से ज्यादा इंस्टैंट नूडल्स खाती हैं, उनमें मेटाबॉलिक सिंड्रोम का खतरा 68% तक बढ़ जाता है। मेटाबॉलिक सिंड्रोम ऐसी समस्या है, जिसके कारण हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है।
मोनोसोडियम ग्लूटामेट के कारण भी है खतरनाक
इंस्टैंट नूडल्स के मसाले में पड़ने वाले मोनोसोडियम ग्लूटामेट (MSG) के कारण ये अक्सर विवादों में रहते हैं। पिछले दिनों एक प्रसिद्ध नूडल्स कंपनी, जो 2 मिनट्स में बनने का दावा करती है, उस पर कई देशों में बैन लगा दिया गया था। इसका कारण यही है कि इसमें एमएसजी का प्रयोग किया जाता है। ये MSG इतना खतरनाक है कि आपको ब्रेन फंक्शन को बंद कर सकता है और आपकी आकस्मिक मौत हो सकती है। इसके अलावा ये बच्चों को मंदबुद्धि बना सकता है, पार्किन्संस रोग और अल्जाइमर जैसी दिमागी बीमारीयों का खतरा बढ़ा सकता है।
Read more articles on Miscellaneous in Hindi