मुकेश अंबानी के बेटे अनंत ने इस तरह घटाया 70 किलो वजन

अनंत अंबानी ने अपना वजन अब आश्चर्यजनक रूप से 70 किलो तक घटा लिया है। अब छरहरे से नजर आने वाले अनंत का कुछ महीनों पहले तक वजन 140 किलो के थे, आइए जानें ऐसा जादू कैस हुआ।
  • SHARE
  • FOLLOW
मुकेश अंबानी के बेटे अनंत ने इस तरह घटाया 70 किलो वजन


अनंत अंबानी का नाम लोगों के लिए तब तक अंजान था, जब तक उनकी वेट लॉस की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल नहीं हुई थी। आज अनंत अंबानी का चेहरा लगभग हर कोई जानता है। रिलायंस इंडस्‍ट्री के चेयरमैन मुकेश और नींता अंबानी के बडे़ बेटे अनंत ने बीते दिनों कड़ी मशक्कत की और उसका परिणाम अब सबके सामने है।

anant ambani in hindi

अनंत अंबानी ने घटाया वजन

अनंत अंबानी ने अपना वजन अब आश्चर्यजनक रूप से 70 किलोग्राम तक घटा लिया है। अब छरहरे से नजर आने वाले अनंत का कुछ महीनों पहले तक वजन 140 किलोग्राम था। कल तक जहां अनंत को अपने भारी-भरकम शरीर के कारण सोशल मीडिया पर उपहास का शिकार बनना पड़ता था, आज ट्विटर से ले कर फेसबुक पर कई दिनों से छोटे अंबानी पूरी तरह से छाए हुए हैं। अनंत अपने जैसे तमाम युवाओं के लिये किसी बड़ी मिसाल से कम नहीं हैं।


मीडिया पर छायें है अनंत  

बताया जाता है कि अनंत पूजा-पाठ में विश्वास रखने वाले इंसान हैं और कई मौकों पर मंदिरों में देखे गए हैं। अभी हाल ही में अनंत अंबानी को मुंबई के सोमनाथ मंदिर में देखा गया, इस दौरान मंदिर के पुजारी और वहां मौजूद हर कोई अनंत को देखकर हैरान था। जहां उन्‍हें देखते ही मीडिया की भीड इकठ्ठा हो गई और उनकी यह तस्‍वीर सामने आई।


कैसे किया वजन कम

अनंत ने कड़े एक्सरसाइज शेड्यूल पालन करते हुए मौजूदा रूप हासिल किया। अनंत एक अमेरिकी फिटनेस ट्रेनर की देख-रेख में वर्कआउट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अनंत लंबे समय से जामनगर की रिफाइनरी में रोज एक्सरसाइज और रनिंग कर रहे थे। उन्होंने मैराथन में भी हिस्सा लिया था। इस स्तर के कठोर फिजिकल ट्रेनिंग के कारण अनंत के शरीर का वजन 70 किलो कम हुआ है। ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि अनंत को हाइपोथायरायडिज्म की बीमारी है, जिसमें कम खाने पर भी वजन तेजी से बढ़ने लगता है। लेकिन इस बारे में अभी कोई पुख्‍ता साबुत नहीं है।  

इस लेख से संबंधित किसी प्रकार के सवाल या सुझाव के लिए आप यहां पोस्‍ट/कमेंट कर सकते है।

Image Source : india.com

Read More Articles on Celebrity Fitness in Hindi

Read Next

एच सी जी डायट प्लान क्या है

Disclaimer