Expert

लंबे समय तक जीवित रहने में कैसे मदद करती है एरोबिक एक्सरसाइज, एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में

How Aerobic Exercise Helps Us Live Longer: अगर आप भी लंबे समय तक जीवित रहना चाहते हैं, तो एरोबिक एक्सरसाइज करना शुरू करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
लंबे समय तक जीवित रहने में कैसे मदद करती है एरोबिक एक्सरसाइज, एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में


How Aerobic Exercise Helps Us Live Longer: एक्सरसाइज करने से सेहत को अनगिनत फायदे मिलते हैं, यह तो हम सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक्सरसाइज करने से आपको एक लंबा जीवन जीने में भी मदद मिल सकती है। खासकर, अगर आप नियमित एरोबिक एक्सरसाइज करते हैं। एरोबिक एक्सरसाइज करने में आसान होती हैं और दिनभर में कभी भी इसके लिए समय निकाल सकते हैं। असल में जब आप एरोबिक एक्सरसाइज करते हैं, तो यह उन जीन को बढ़ाने में मदद करते हैं, जो आपकी दीर्घायु से जुड़े होते हैं। लेकिन बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि आखिर एरोबिक एक्सरसाइज करने से आप लंबे समय तक जीवित कैसे रह सकते हैं? लगभग 40 वर्ष से न्यूट्रिशन के क्षेत्र में कार्यरत न्यूट्रिशनिस्ट अंजली मुखर्जी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इसके बारे में विस्तार से बताया है। इस लेख हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं....

How Aerobic Exercise Helps Us Live Longer in hindi

एरोबिक एक्सरसाइज कैसे लंबा जीवन जीने में मदद करती है- How Aerobic Exercise Helps You Live Longer In Hindi

न्यूट्रिशनिस्ट अंजली मुखर्जी के अनुसार, "नियमित व्यायाम करना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है, खासकर जब आप वेट ट्रेनिंग करते हैं, तो आपकी मांसपेशियों का निर्माण होता है। मांसपेशियों में फैट होता है और ये भारी होती हैं, इसलिए जब आप वजन मापते हैं, तो इससे वजन शायद थोड़ा अधिक होता है। एक्सरसाइज करके आप अपने पेट की चर्बी से छुटकारा पा सकते हैं,  आपकी बॉडी शेप में भी सुधार होता है और आपकी शारीरिक संरचना बेहतर हो सकती है। आप यह भी जानते हैं कि जब शरीर में  मांसपेशियों और फैट का अनुपात बेहतर होता है, तो आप अधिक कैलोरी बर्न करते हैं। अगर आपके शरीर में मांसपेशियां अधिक हैं, तो आप कम से कम 18 गुना तेजी से जलाते हैं।"

इसे भी पढ़ें: बॉडी बिल्डिंग के दौरान ये 5 एरोबिक एक्सरसाइज आएंगी आपके बहुत काम, फिटनेस कोच से जानें इनके लाभ

"ये सभी शायद वे तथ्य हैं, जो आप जानते हैं, लेकिन आप शायद यह नहीं जानते थे कि जब आप एरोबिक एक्सरसाइज करते हैं, तो आप दीर्घायु जीन, या सिर्टुइन जीन, विशेष रूप से एसआईआरटी 1 और एसआईआरटी 3 का विस्तार कर रहे हैं। ये जीन दीर्घायु जीन हैं, और ये तब बढ़ते हैं जब आप नियमित रूप से चलते हैं। इसलिए ध्यान रखें, कि जब भी आप प्रतिदिन 40-45 मिनट तक चलते हैं, तो न केवल आपको चलने के एरोबिक लाभ मिल रहे हैं, बल्कि आपके दीर्घायु जीन को भी बढ़ा रहा है, जो आपकी एक लंबा जीवन जीने में मदद कर सकते हैं।"

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Anjali Mukerjee (@anjalimukerjee)

All Image Source: Freepik

 

Read Next

आप भी जिम करने से पहले पीते हैं एनर्जी ड्रिंक, जानें लें इसके गंभीर नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version