
वजन घटाना (Weight Loss)एक दिन का काम नहीं है पर अगर आप इसे स्मार्टली करें, तो बढ़ते वजन पर आसानी से काबू पा सकते हैं। वजन घटाने के लिए हम शुरू से ही नाश्ता, लंच और सोने से 2 घंटे पहले खाना खाने के बारे में सुनते आए हैं। पर आज हम आपको नाश्ते के बाद और लंच से पहले वाले थर्ड मील (3rd Meal) के बारे में बताएंगे, जो कि वेट लॉस की प्रक्रिया में एक अहम भूमिका निभा सकता है। हम में से ज्यादातर लोग इस मील पर ध्यान नहीं देते। सुबह उठते हैं,चाय पीते हैं, नाश्ता करते हैं और लंच तक काम करते हैं। इस रूटीन के चलते एक बड़ा गैप नाश्ते और लंच के बीच आ जाता है, जिसकी वजह से भूख, क्रेविंग और मूड स्विंग्स को बढ़ावा मिलता है। ये तीनों ही तेजी से वेट बढ़ाने का काम करते हैं। इसलिए इन्हें कंट्रोल करने के लिए आप थर्ड मील (3rd Meal) डाइट प्लान फॉलो कर सकते हैं।
वजन कंट्रोल करने के लिए 3rd Meal Plan
वजन घटाने के लिए हमेशा से ही नाश्ते को सबसे जरूरी चीज के रूप में देखा जाता रहा है। पर थर्ड मील भी इतना ही जरूरी है। ऐसा इसलिए कि ये नाश्ते और लंच के बीच के उस गैप को भरता है, जिसके कारण लोगों को लंच तक तेज भूख लगती है। तेज भूख लगने का वेट लॉस की प्रक्रिया को नुकसान होता है। दरअसल, जब हमें तेज भूख लगती है तो, हम खाना खाने में कई सारी गलतियां करते हैं। जैसे कि
- -तेज भूख लगने के कारण हम एक बार में बहुत सारा खाना खाते हैं।
- -इस दौरान हम बिना चबाए बड़ी तेजी से खाना खाते हैं, जिससे पाचन क्रिया धीमा हो जाता है।
- -पाचन क्रिया धीमा होने के कारण फैट पच नहीं पाता और वजन तेजी से बढ़ता है।
- -मूड स्विंग्स की वजह से व्यक्ति जरूरत से ज्यादा इमोशनल ईटिंग करता है।
- -क्रेविंग आपका अतिरिक्त भूख बढ़ा देती है, जिसके कारण आप ज्यादा खाते हैं और आपका वजन भी अधिक बढ़ने लगता है।
इसे भी पढ़ें : शरीर के किस हिस्से का सबसे पहले घटता है वजन, जानें मोटापा घटाने की सही प्रक्रिया
कैसे फॉलो करें 3rd Meal Plan?
शोध बताते हैं कि सामान्य वजन वाले लोग और मोटे लोग, जिन्होंने अपना वजन कंट्रोल करके रखा है, वे मोटे लोगों की तुलना में प्रति दिन लगभग चार बार खाते हैं। इसके लिए आप नाश्ते के 3 घंटे के बाद कुछ हल्के-फुल्के स्नैक्स, फ्रूट चार्ट, सलाद खा सकते हैं। साथ ही आप इन चीजों को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
- -एक उबले अंडे को प्याज, मशरूम, मिर्च, पालक के साथ मिला कर खाएं।
- -कच्चा पनीर सब्जियों के साथ मिला कर खाएं।
- -दही खाएं
- -दलिया और नट्स खाएं।
इसे भी पढ़ें : क्या L-Glutamine वजन कम करने में मदद कर सकता है, जानिए फिटनेस एक्सपर्ट से
3rd Meal Plan के फायदे
थर्ड मील में आपको बस 100 कैलोरी लेनी होती है। इसमें आपको कार्ब्स की जगह ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों को शामिल करना होता है। इन सबका वेट लॉस की प्रक्रिया को तेज करने में एक अहम भूमिका और कई फायदे हैं। जैसे कि
- - थर्ड मील के कारण आपको दोपहर में कम भूख लगेगी।
- -बीच में थोड़ा-थोड़ा खाने के कारण कोर्टिसोल का स्तर भी सही रहेगा और स्ट्रेस मैनेज होगा जिससे पाचन की प्रक्रिया सही रहेगी।
- -आपको अधिक ऊर्जा मिलेगी और कम भूख लगेगी। साथ ही हर 3 घंटे में खाने से आपका ब्लड शुगर का स्तर स्थिर रहेगा।
वेट लॉस के लिए नाश्ते के बाद और लंच से पहले इस एक चीज को करके आप अपना भूख कंट्रोल कर सकते हैं और इसी के जरिए वेट लॉस के प्रोसेस को बढ़ा सकते हैं। ऐसा इसलिए कि भूख में कमी और परिपूर्णता में वृद्धि, संभावित रूप से अधिक खाने से रोक सकती है। वास्तव में, जब लोग बहुत भूखे होते हैं, तो अनहेल्दी हाई कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों को ज्यादा चुनते और खाते हैं, जैसे कि पिज्जा, बर्गर, ज्यादा तेल मसाले वाली चीजें और केक आदि। इसलिए वेट कंट्रोल करने के लिए 3rd Meal Plan फॉलो करें और फल, सब्जियों और साबुत अनाज जैसे स्वस्थ खाद्य पदार्थों को खाने पर जोर दें।
Read more articles on Weight-Management in Hindi
Read Next
Weight Loss Hacks: मोटापा घटाने के लिए अब नहीं है भूखे रहने की जरूरत, अपनाएं ये आसान वेट लॉस हैक्स
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version