7 नवंबर 2023: स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें ये राशिफल

आज के दिन आपकी सेहत कैसी रहेगी या आप अपनी सेहत में कैसे सुधार कर सकते हैं। आइये न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं इसके बारे में।  
  • SHARE
  • FOLLOW
7 नवंबर 2023: स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें ये राशिफल


बेहतर स्वास्थ्य की कामना हर किसी को रहती है। हर कोई अपने स्वास्थ्य का हाल पहले से ही जानना चाहता है। कुछ लोग करियर, कुछ लव लाइफ तो कुछ सेहत के बारे में जानने की उत्सुकता रखते हैं। इसके बारे में पहले से ही पता चल जाने पर लोग स्वास्थ्य के प्रति सतर्क हो जाते हैं। आज का दिन वृष और धनु राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। वहीं, कर्क, मिथुन और सिंह राशि के लोगों के लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है। 7 नवंबर के दिन यानी आज आपका स्वास्थ्य कैसा रहेगा, बता रहे हैं न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार। 

मेष राशि 

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा बाधाओं से भरा हो सकता है। इस राशि के कुछ लोगों को आज दर्द का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन चिकित्सक को दिखाए बिना हेवी दवाओं का सेवन करने से बचें। 

वृष राशि 

वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन उम्मीदों से भरपूर हो सकता है। आज के दिन आपको पिछले कुछ समय से चल रहे सिरदर्द से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए आपको संतुलित डाइट लेने के साथ ही जीवनशैली में भी सुधार करने की जरूरत है। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों को आज को आज स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको हेल्थ का प्रेशर रह सकता है, जिससे अकेलापन आप पर हावी हो सकता है। इससे बचने के लिए सुबह कम से कम 15 से 20 मिनट तक मेडिटेशन जरूर करें। 

कर्क राशि 

आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिहाज से सामान्य हो सकता है। संभव है कि आप आज मानसिक तनाव से जूझ सकते हैं। इसलिए इससे बचने के लिए आप संगीत या फिर सुगंधित चीजों की ओर ध्यान लगा सकते हैं। इससे तनाव कम होगा और मूड फ्रेश होगा। 

सिंह राशि 

आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरपूर हो सकता है। इसलिए ऐसे में घबराएं बिलकुल नहीं। आज के दिन अपना नया लक्ष्य बनाएं और इसे पूरा करने में लग जाएं। स्वस्थ रहने के लिए आप योग और मेडिटेशन कर सकते हैं। 

कन्या

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा तनावभरा रह सकता है। इसलिए आज अपने प्रियजनों के साथ समय बिताएं और ऐसे काम की ओर ध्यान दें, जिसमें आपका मन लगता हो। इसके लिए आप मेडिटेशन की क्लासेस भी ले सकते हैं। 

तुला

आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए सामान्य हो सकता है, लेकिन इसे और बेहतर बनाए रखने के लिए आपको स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। योग, एक्सरसाइज करने के साथ ही हेल्दी डाइट लेकर आप आज उर्जावान बने रह सकते हैं। 

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का राशिफल थोड़ा हानिकारक हो सकता है। सेहत पर ध्यान नहीं देने पर कुछ लोगों को पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए अपनी डाइट में हेल्दी चीजें शामिल करें। 

धनु

इस राशि के जातकों को फिटनेस के प्रति खासतौर पर ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन आपको फिटनेस से जुडा संकल्प लेना चाहिए। इसके लिए अपनी विचारधारा और जीवनशैली में परिवर्तन लाएं। 

मकर

मकर राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज के दिन बेहतर हो सकता है। आज के दिन अपने विचार और आहार दोनों को ही अच्छा रखें। सकारात्मक सोच रखने से आपकी मेंटल हेल्थ दुरुस्त रहेगी और आप उर्जावान भी महसूस करेंगे। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक आज के दिन तंदुरुस्त महसूस कर सकते हैं। आज के दिन आप डाइट पर जरूर ध्यान दें। अगर आप डाइट में प्रोटीन और कैल्शियम की मात्रा रख रहे हैं तो ऐसे में फाइबर का सेवन बढ़ाने पर भी ध्यान दें। 

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को आज अपनी नींद के प्रति सतर्कता बरतने की जरूरत है। पर्याप्त नींद नहीं लेने से मानसिक समस्याओं के साथ ही फीजिकल हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए दिनभर में कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद जरूर लें। 

Read Next

ठंड के द‍िनों में स्वस्थ रहने के लिए अस्थमा रोगी फॉलो करें ये 3 हेल्‍दी ट‍िप्‍स, नहीं बढ़ेगी परेशानी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version