स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें ये राशिफल

आज के दिन आपकी सेहत कैसी रहेगी या आप अपनी सेहत में कैसे सुधार कर सकते हैं। आइये न्यूमेरोलॉजिस्ट से विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें ये राशिफल


लोग अपनी सेहत का हाल जानने के लिए पहले से ही उत्सुक होते हैं। वैदिक ज्योतिष की कुल 12 राशियों में स्वास्थ्य के लिहाज से एक दूसरे का दिन अलग-अलग हो सकता है। हो सकता है कुछ राशि वाले लोगों का स्वास्थ्य आज बेहतर हो तो कुछ के लिए आज का राशिफल स्वास्थ्य के लिहाज से गड़बड़ हो। मेष और वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतर हो सकता ह। वहीं, कर्क और मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की जरूरत है। चलिए न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्गार्थ एस कुमार से जानते हैं आज के राशिफल के बारे में।

मेष राशि 

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन शानदार साबित हो सकता है। इसे और बेहतर बनाए रखने के लिए आपको सुबह योग और व्यायाम करने के अलावां खान-पान पर भी विशेषतौर पर ध्यान देने की जरूरत है। 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के लोगों को आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतने की जरूरत है। आज आपको पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आसानी से पचने वाले और हेल्दी आहारों का ही सेवन करें। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखने की आवश्यकता है। आपका दिन सामान्य हो सकती है और शरीर में पर्याप्त उर्जा भी रहेगी, लेकिन इसे बनाे रखने के लिए आपको शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने की जरूरत है। 

कर्क राशि 

कर्क राशि के लोग भी स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें तो बेहतर है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने पर सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इसे स्थिर रखने के लिए अपने नियमित कार्यों के प्रति सतर्क रहें। 

सिंह राशि 

सिंह राशि के लोगों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रह सकता है। अपनी फीजिकल और मेंटल हेल्थ को स्थिर बनाए रखने के लिए योग और प्राणायाम का अभ्यास करना जरूरी है।  

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों को मेंटल हेल्थ से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। काम के प्रेशर को कम करने के लिए आप योग, मेडिटेशन और प्राणायम कर सकते हैं। आप चाहें तो सुबह नंघे पैर घांस पर भी चल सकते हैं। 

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। हाला्ंकि, आपका दिन आज सामान्य रहेगा, लेकिन सेहत से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए अपने आहार पर विशेषतौर पर ध्यान दें। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से शानदार साबित हो सकता है। आपको केवल अपने स्वास्थ्य की देख-भाल करनी है और इसे स्थिर रखने के लिए डाइट और फिटनेस पर ध्यान देना है। 

धनु राशि 

धनु राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता हो सकती है। आपको मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ऐसे में योग और मेडिटेशन का सहारा लें। 

मकर राशि 

मकर राशि के लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। हालांकि, आपका दिन अच्छा रहेगा और इसे और बेहतर बनाए रखने के लिए सकारात्मक सोच रखें साथ ही साथ हेल्दी डाइट भी लें। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आज सामान्य रह सकता है। मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए आपको योग और मेडिटेशन करने की जरूरत है। 

मीन राशि 

मीन राशि के लोगों का दिन सामान्य रह सकता है। इसलिए आपको सतर्कता बरतने की जरूरत है। आज के दिन आपको पुरानी बीमारी का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ऐसे में योग और हेल्दी डाइट को फॉलो करते रहें।

Read Next

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ का व्रत रखने से पहले और बाद में करें इन टिप्स को फॉलो, नहीं आएगी कमजोरी

Disclaimer