हर व्यक्ति अपने भविष्य और सेहत के बारे में पहले से ही जानने के लिए उत्सुक होते हैं। किसी को अपने करियर तो किसी को लव लाइफ की चिंता होती है। ऐसे में न्यूमेरोलॉजिस्ट स्वास्थ्य के लिहाज से आपका राशिफल पहले से ही बता सकते हैं। आज मेष, सिंह और मिथुन राशि के लोगों का दिन अच्छा हो सकता है। वहीं, वृष, कर्क और वृश्चिक राशि के लोगों का दिन आज सामान्य रह सकता है। 2 नवंबर के दिन यानी आज आपका स्वास्थ्य कैसा रहेगा, बता रहे हैं न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार।
मेष राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए लिए अच्छा हो सकता है। आपका शारीरिक स्वास्थ्य मजबूत होगा। आज के दिन आप पुरानी बीमारियों या फिर स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य बीमारियों के जंजाल से भी मुक्त हो सकते हैं।
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से सामान्य रहने वाला है। आज आपको पाचन संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए आसानी से पचने वाला भोजन करें और खाने की क्वालिटी पर ध्यान दें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज बेहतर दिन साबित हो सकता है। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और मेंटल हेल्थ भी दुरुस्त रह सकती है। इसके लिए ज्यादा सोचने से बचें और सोच को पॉजिटिव रखें।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन का दिन सामान्य साबित हो सकता है। लापरवाही बरतने पर आपको मेंटल हेल्थ से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए योग और मेडिटेशन का अभ्यास करें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा बीतेगा। राशि के अनुसार आज का दिन आपके स्वास्थ्य को और भी मजबूत बना सकता है। इसे बेहतर बनाए रखने के लिए आपको नियमित तौर पर व्यायाम करने के साथ ही हेल्दी डाइट लेनी होगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में अच्छा होगा। लापरवाही बरतने पर आपको मेंटल हेल्थ से जुड़ी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए नियमित तौर पर मेडिटेशन करें।
तुला राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा होगा। आपका शारीरिक स्वास्थ्य मजबूत होगा और आत्मविश्वास भी बढ़ सकता है। आज आपके रुके हुए काम भी बन सकते हैं। इसके लिए सकारात्मक सोच रखें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में सामान्य साबित हो सकता है। आज आपको किसी पुरानी बीमारी का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आज के दिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में अच्छा हो सकता है। इसके प्रति थोड़ी भी लापरवाही बरतने पर सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में हेल्दी डाइट लें और शारीरिक रूप से सक्रिय रहें।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में सामान्य होगा। आज आपको खान-पान को लेकर काफी सक्रिय रहने की जरूरत है। इसके लिए जंक और प्रोसेस्ड फूड खाने से बचें।
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि के लोगों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में सामान्य होगा। आज के दिन आपका शारीरिक स्वास्थ्य मजबूत होगा और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। इसे बेहतर बनाए रखने के लिए शारीरिक गतिविधियों में शामिल रहें।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में अच्छा हो सकता है। आज के दिन आहार का सही चुनाव करें और इसके प्रति सतर्कता बरतें। ऐसे में जंक फूड खाने से परहेज करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version