वैदिक ज्योतिष की कुल 12 राशियों में स्वास्थ्य के लिहाज से एक दूसरे का दिन अलग-अलग हो सकता है। हो सकता है कि मिथुन राशि के लोगों का दिन आज बेहतर हो। वहीं, मेष और सिंह राशि वाले लोगों को किसी पुरानी बीमारी या फिर अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। आज के राशिफल में तुला और धनु राशि के लोगों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बेहतर हो सकता है। वहीं कर्क और कन्या राशि के लोगों का राशिफल आज के दिन सामान्य हो सकता है। चलिए न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्गार्थ एस कुमार से जानते हैं आज के राशिफल के बारे में।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल सामान्य साबित हो सकता है। इस राशि के लोगों को आज के दिन धूप से बचाव करने की आवश्यकता है साथ ही साथ नियमित तौर पर योग और एक्सरसाइज भी करें। इससे आपका दिन बेहतर होगा।
वृष राशि
वृष राशि वाले लोगों का राशिफल आज के दिन सामान्य साबित हो सकता है। आपको आज के दिन अपनी डाइट के प्रति सतर्कता बरतने की जरूरत है। इससे आपका दिन बेहतर हो सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग आज स्वास्थ्य के प्रति सुखमय आनंद उठा सकते हैं। इसके लिए हेल्दी डाइट मेनटेन करके रखें साथ ही साथ डाइट में सब्जियां, फलों और प्रोटीन से भरपूर आहार शामिल करें। इससे स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत हो सकती है। हालांकि, आज आपका राशिफल सामान्य रहेगा। इसके लिए केवल नियमित तौर पर व्यायाम करें और सकारात्मक सोचें।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को आज के दिन स्वास्थ्य के प्रति किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस राशि के लोगों में आज भरपूर उर्जा रहने वाली है। इस दौरान आपको किसी प्रकार की सुस्ती का सामना नहीं करना पड़ेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल सामान्य है। इन्हें आज के दिन सुख और आनंद की प्राप्ती हो सकती है। इसके लिए आपको विशेषतौर पर सब्जियों और फलों का सेवन करना चाहिए। साथ ही प्राणायाम करना भी न भूलें।
तुला राशि
तुला राशि के के लोगों के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल सामान्य है। इस दिन को और बेहतर बनाने के लिए आपको नियमित तौर पर व्यायाम करने के साथ ही आहार के प्रति सतर्कता बरतने की जरूरत होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल सामान्य है। आज के दिन आप उर्जावान महसूस करेंगे। आज आपको नकारात्मकता का एहसास नहीं होगा और दिन बेहतर बीतेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल बेहतर है। आज के दिन आपका स्वास्थ्य सुखमय होगा। किसी भी प्रकार की पुरानी बीमारी उभरने या फिर स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य परेशानियां होने का खतरा भी काफी कम है।
मकर राशि
मकर राशि वाले लोग आज खुद को महफूस महसूस कर सकते हैं। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऐसे में केवल क्वालिटी फूड्स लेने की आवश्यकता है।
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि के लोगों के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल सामान्य साबित हो सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन आपको अपने आहार के साथ सतर्क रहना होगा। सेहत से जुड़ी समस्याओं के लिए डाइट में हेल्दी चीजें शामिल करें।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से आज का राशिफल सामान्य होने वाला है। इसे बेहतर बनाए रखने के लिए आपको योग और प्राणायाम करने के साथ ही सतर्कता बरतने की भी जरूरत है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version