सेहत के बारे में पहले से ही जानने की सभी की इच्छा होती है। न्यूमेरोलॉजिस्ट आपकी सेहत के बारे में पहले से ही सबकुछ बता सकते हैं। कुछ लोगों को करियर, कुछ को लव लाइफ और कई लोगों को अपनी सेहत का हाल जानना होता है। आज के दिन मेष, तुला और कन्या राशि के जातकों का दिन सेहत के लिहाज से लाभकारी साबित हो सकता है। वहीं अन्य कुछ राशि जैसे वृश्चिक और मकर राशि के लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। 14 नवंबर के दिन यानी आज आपका स्वास्थ्य कैसा रहेगा, बता रहे हैं न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार।
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सेहत के लिहाज से सामान्य साबित हो सकता है। हालांकि, ऐसे मे कुछ छोटी-मोटी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। लेकिन ऐसे में चिकित्सक को दिखाने के बजाय आप घरेलू नुस्खों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
वृषभ
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सेहत के लिहाज से बेहतर है। आज आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए आपको नियमित तौर पर व्यायाम करना चाहिए साथ ही मेडिटेशन भी करें।
मिथुन
स्वास्थ्य के लिहाज से आज इस राशि के लोगों का दिन बहुत अच्छा साबित हो सकता है। फिटनेस को और बेहतर बनाने के लिए आपको जीवनशैली पर नियंत्रण लगाने की जरूरत है। इसके लिए अपने विचारों को सकारात्मक रखें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन रोमांचक और आनंदमय हो सकता है। सेहत के प्रति लापरवाही बरतने पर इम्यूनिटी कमजोर पड़ सकती है। ऐसी स्थिति में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और विटामिन सी से भरपूर फूड्स भी खाएं।
सिंह
आज आपका दिन शानदार हो सकता है। आज के दिन आपको पुरानी बीमारियों में सुधार देखने को मिल सकता है। आज अपने आपको मेंटली फिट रखें, इससे फीजिकल हेल्थ में भी सुधार होगा।
कन्या
कन्या राशि के लोग आज पूरा दिन उर्जावान महसूस कर सकते हैं। आज के दिन आपको योग और प्राणायाम का अभ्यास करना चाहिए साथ ही साथ फिटनेस से जुड़े नए लक्ष्य भी बनाने चाहिए।
तुला
तुला राशि के जातकों को आज के दिन सेहत के प्रति जागरुक रहने और सतर्कता बरतने की जरूरत है। आज कुछ भी गलत खाने-पीने से आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वाले लोगों को अपनी मेंटल हेल्थ के प्रति सतर्कता बरतने की जरूरत है। इससे सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसके लिए आपको तनाव और डिप्रेशन को कम करने की जरूरत है।
धनु
धनि राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा हो सकता है। आज आप नई चीजों को खोजने के साथ ही यात्रा भी कर सकते हैं। आज आप फिटनेस पाने के लिए कड़ी मेहनत भी कर सकते हैं।
मकर
आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए समस्याओं भरा भी हो सकता है। इस स्थिति में छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। यह बड़ी समस्याओं में भी बदल सकती हैं।
कुंभ
आज के दिन कुंभ राशि के लोगों को अपने भावों को कंट्रोल रखने के साथ ही खुद पर ध्यान देने की जरूरत है। सेहत को दुरुस्त रखने के लिए आज खेलों में या फिर अन्य गतिविधियों में जरूर शामिल हों।
मीन
मीन राशि के जातक आज के दिन खुशी और शांति का अनुभव कर सकते हैं। आज के दिन वजन घटाने के लिए कैलोरी की मात्रा ज्यादा कम न करें। इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
Read Next
मेंटल हेल्थ को बेहतर रखने के लिए मॉर्निंग रूटीन में शामिल करें ये 5 आदतें, सेहत भी रहेगी बेहतर
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version