चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने के लिए लगाएं शहद के 4 फेस मास्क, स्किन बनेगी बेदाग

Honey Face Mask For Dark Spots: शहद की मदद से दाग-धब्‍बों और झुर्रियों को कम किया जा सकता हैं। जानें कैसे लगाएं इसे।   
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने के लिए लगाएं शहद के 4 फेस मास्क, स्किन बनेगी बेदाग


Honey Face Mask For Dark Spots: बेदाग, मुलायम स्किन हर किसी को पसंद होती है। लेकिन कई बार पिंपल्स होने के बाद इसके दाग-धब्बे कम होने का नाम नहीं लेते। यह दाग-धब्बे स्किन की खूबसूरती को कम करने के साथ चेहरे के लुक को भी खराब करते हैं। बहुत से लोग इन दाग-धब्बों को कम करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। यह प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ कई बार स्किन को सूट भी नहीं करते हैं। ऐसे में दाग-धब्बों को कम करने के लिए शहद के फेस मास्क को लगाया जा सकता है। शहद में नेचुरल तौर पर एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो दाग-धब्बों को कम करने के साथ स्किन को ग्लोइंग भी बनाते हैं। शहद माइल्ड एक्सफोलिएटर की तरह भी काम करता है, जो स्किन की परेशानियों को दूर करता है। आइए जानते हैं चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए शहद का फेस मास्क कैसे लगाएं।

1. शहद और नींबू का फेस मास्क

सामग्री

2 चम्मच- शहद

1 चम्मच- नींबू का रस

शहद और नींबू का फेस मास्क बनाने का तरीका

शहद और नींबू का फेस मास्क बनाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रम को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोएं। ऐसा करने से दाग-धब्बे कम होगे और चेहरे पर निखार भी आएगा।

2. शहद और हल्दी का फेस मास्क

सामग्री

2 चम्मच- शहद

1/4 चौथाई चम्मच- हल्दी

शहद और हल्दी का फेस मास्क बनाने का तरीका

शहद और हल्दी का फेस मास्क बनाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धोएं। यह फेस मास्क स्किन को लाइट करने के साथ डार्क-स्पॉट्स  को भी कम करेगा।

honey face mask

3. शहद और दालचीनी का फेस मास्क

सामग्री

2 चम्मच- शहद

1 चम्मच- दालचीनी पाउडर

शहद और दालचीनी का फेस मास्क बनाने का तरीका

शहद और दालचीनी का फेस मास्क बनाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से धोएं। यह मास्क ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने के साथ दाग-धब्बों को भी कम करता है। ध्यान रखें इसमें दालचीनी पाउडर का इस्तेमाल करना है। 

इसे भी पढ़ें- घर पर दही से इस तरह करें डी-टैन फेशियल, मिनटों में मिलेगा पार्लर जैसा ग्लो

4. शहद और एलोवेरा का फेस मास्क

सामग्री

2 चम्मच- शहद

1 चम्मच- एलोवेरा जेल

शहद और एलोवेरा का फेस मास्क बनाने का तरीका

शहद और एलोवेरा का फेस मास्क बनाने के लिए दोनों चीजों को अच्छे से मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से वॉश करें। यह मास्क स्किन को पोषण देने के साथ स्किन को चमकदार बनाएगा।

दाग-धब्बों को कम करने के लिए इन फेस मास्क को लगाया जा सकता हैं। हालांकि चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।

All Image Credit- Freepik

All Image Credit- Freepik

Read Next

50 साल की उम्र के बाद स्किन की देखभाल के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स, त्वचा रहेगी हेल्दी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version