Homemade Scrubs To Clean Facial Pores: मुलायम ग्लोइंग स्किन हर किसी को पसंद होती है। लेकिन कई बार हम सिर्फ ऊपरी तौर पर ही स्किन को साफ करने से सोचते है कि स्किन में जमा गंदगी साफ हो गई। लेकिन आपको बता दें, स्किन को चमकदार और मुलायम बनाने के लिए स्किन को अंदरूनी यानि कि पोर्स की सफाई बहुत जरूरी है। कई लोग पोर्स को साफ करने के लिए बाजार में मौजूद कई तरह के स्क्रब का इस्तेमाल करते है। ये स्क्रब स्किन के लिए हार्श होने के साथ कई बार मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं देते है। जिस कारण स्किन पर न कोई चमक नजर आती है और न ही स्किन की परेशानियां दूर होने का नाम लेती है। ऐसे में आज हम आपको ऐसे स्क्रब के बारे में बताएंगे जिसे आप घर में मौजूद चीजों की मदद से बना सकती हैं और चेहरे पर मौजूद पोर्स को आसानी से साफ कर सकती हैं।
1. बेसन और एलोवेरा जेल का स्क्रब
सामग्री
1 चम्मच-बेसन
1 चम्मच- एलोवेरा जेल
3 चम्मच- खीरे का रस
स्क्रब बनाने का तरीका
बेसन और एलोवेरा जेल का स्क्रब बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस स्क्रब को उंगलियों में लेकर हल्के हाथ से चेहरे पर मसाज करें। रूखा लगने पर पानी की मदद लें। 2 से 3 मिनट तक मसाज करने के बाद इस स्क्रब को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा रहने दें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। पहली बार से ही स्किन ग्लोइंग दिखेगी।
टॉप स्टोरीज़
2. दूध और चावल के आटे का स्क्रब
सामग्री
1 चम्मच- चावल का आटा
2 चम्मच- दूध
स्क्रब बनाने का तरीका
दूध और चावल के आटे का स्क्रब बनाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से रब करें। चेहरे पर हल्का दूध भी लगा ले। ऐसा करने से चेहरे की मसाज करना आसान होगा। ये स्क्र पोर्स को क्लीन करने के साथ ब्लैकहेड्स की समस्या को भी आसानी से दूर करेगा।
इसे भी पढ़ें- दही में मिलाकर चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, मिलेगी बेदाग और निखरी त्वचा
3. बादाम का पाउडर और दही
सामग्री
1 चम्मच- बादाम का पाउडर
1 चम्मच- दही
स्क्रब बनाने का तरीका
बादाम का पाउडर और दही का स्क्रब बनाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से रब करें। इस स्क्रब को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा रहने दें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये स्क्रब चेहरे के पोर्स को साफ करने के साथ स्किन को ग्लोइंग भी बनाता है।
चेहरे के पोर्स को क्लीन करने के लिए इन स्क्रब का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik