ब्रेड हो या पराठा, उसपर जैम लगाकर खाना बच्चों को ही नहीं बड़ों को भी बहुत पसंद होता है। अगर आपका बच्चा भी रोजाना जैम की डिमांड करता है तो उसे घर में बना मिक्स फ्रूट जैम खिलाएं। घर में बना जैम ताजे फलों और बिना किसी प्रिजर्वेटिव के बनता है, जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी अच्छा होता है। हालांकि इसे बनाने में थोड़ा समय जरूर लगता है, लेकिन घर में बने जैम की बात ही कुछ और होती है।
इसे भी पढ़ेंः हेल्दी है ये चॉकलेट बनाना केक...
जीं हां फल बहुत मूल्यवान खाद्य पदार्थ हैं, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। इसके अलावा फलों में मौजूद शुगर हमें एनर्जी, विटामिन और मिनरल देता है जो बीमारियों से रोकथाम करता है। फलों में सेल्यूलोज, फल का फाइबर वाला भाग कब्ज को रोकने में मदद करता है जिससे शरीर स्वस्थ रहता है। आइए होम मेड मिक्स जैम बनाने की रेसिपी के बारे में जानें।
होम मेड फ्रूट जैम की सामग्री
- सेब- 5-6
- पपीता- 1
- अंगूर- 1 किलो
- केला- 3
- अनानास- 1 (छोटा)
- नींबू रस- 1 ½ चम्मच
- सिट्रिक एसिड- 6-7 चम्मच
- चीनी- 1 किलो
- नमक- स्वादानुसार
होम मेड फ्रूट जैम बनाने की विधि
- होम मेड फ्रूट जैम बनाने के लिए सबसे पहले पपीते, सेब और अनानास का छिलका उतारकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब गैस पर एक बर्तन में सेब, पपीता, अंगूर और अनानास को उबाल लें।
- फिर सारे फलों को बाहर निकालकर मिक्सर में इन सब फलों के साथ केला, अंगूर और नींबू का रस मिलाकर बारीक पीस लें।
- एक डीप फ्राई पैन को गैस पर रखकर उसमें सारे फलों के गूदे डालकर, उसमें चीनी और नमक मिलाकर हल्की आंच पर चलाते हुए पकाये।
- फिर उसमें सिट्रिक एसिड डालकर 2 मिनट तक धीमी आंच पर चलाती रहें।
- अब पैन से थोड़ी मात्रा में जैम निकालकर देखें कि वह गाढा हुआ या नहीं।
- अगर वह एक ही जगह पर टिक जाए और बहे नहीं तो समझ लीजिये कि आपका जैम तैयार है।
- इसे तुरंत एयर टाइट जार में पलटकर, किचन में ही ठंडा होने के लिये रख दें।
- ठंडा होने पर इसे फ्रिज में रख दें।
इस लेख से संबंधित किसी प्रकार के सवाल या सुझाव के लिए आप यहां पोस्ट/कमेंट कर सकते है।
Image Source : Getty
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles on Healthy Recipes in Hindi