Homemade Drinks To Heal Stomach Pain: मौसमी बदलाव हो या फिर खानपान का तरीका साल में एक समय ऐसा जरूर आता है, जिसमें हमारा पेट काफी खराब रहने लगता है। यह स्थिति काफी असहज होती है। इसमें पेट में दर्द महसूस करने को मिल सकता है और साथ ही इंफेक्शन जैसी दिक्कतें भी देखनी पड़ सकती हैं। लेकिन इस स्थिति से बाहर आने के लिए हम केवल दवाइयों पर ही निर्भर रहते हैं और किसी तरह की होम रेमेडी का प्रयोग नहीं करते है। इन दवाइयों के साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं, लेकिन घर पर बनी रेमेडीज का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आइए, जानते हैं घर पर बनाई गई कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में जो पेट से जुड़ी समस्याओं को खत्म करने में मदद करती हैं।
1. मसालेदार दही
पेट से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए आप मसालेदार दही का सेवन कर सकते हैं। दही में प्रो बायोटिक्स पाए जाते हैं। प्रो बायोटिक्स पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया आपके खाने को अच्छे से पचाने में मदद करते हैं।
टॉप स्टोरीज़
- इसके लिए आप एक कप ताजी दही लें।
- इसमें जीरा पाउडर और काला नमक डाल दें।
- अब इन दोनों को दही में अच्छी तरह से मिला लें और पी लें।
इसे भी पढ़ें- ये 5 तरह की चाय हैं स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
2. सौंफ की चाय
सौंफ की चाय भी पेट की समस्याओं का इलाज करने में मदद कर सकती है। सौंफ की चाय पीने से पेट की जलन को रोका जा सकता है। सौंफ की चाय में एंजाइम्स मौजूद होत हैं। ये खाने के पोषक तत्वों को अच्छी तरह से अब्जॉर्ब करने में मदद करते हैं। इससे पाचन बेहतर होता है। इसके साथ ही सौंफ में फाइबर की मात्रा में काफी अधिक होती है, इससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। सौंफ की चाय गैस, अपच और कब्ज से छुटकारा दिला सकती है।
- सौंफ की चाय बनाने के लिए एक कप पानी को उबालने के लिए रख दें।
- इसमें एक चम्मच सौंफ और दो चम्मच तुलसी के पत्ते मिला दें।
- इन दोनों को पानी में अच्छी तरह से उबाल लें।
- इसके बाद छानकर सौंफ की चाय को पी लें।
3. अदरक की चाय
अदरक की चाय अधिकतर भारतीय घरों में बनाई जाती है। अदरक की चाय शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। साथ ही बीमारियों को भी दूर करते हैं। इसके साथ ही अदरक की चाय पीने से पेट की समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है। अदरक की चाय पाचन को बेहतर बनाती है। इससे अपच और गैस की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है।
- इसके लिए आप को एक छोटे से अदरक को ग्रेट कर लें।
- इसमें थोड़ी सी शहद और काली मिर्च का पाउडर भी मिला दें।
- अब इसे पानी में अच्छी तरह से उबालने दें और फिर छानकर पी लें।
- अदरकी की चाय ब्लोटिंग जैसी समस्या के लिए भी लाभदायक होती है।
4. नींबू की चाय
नींबू की चाय हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है। नींबू की चाय पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। साथ ही यह पेट की समस्याओं को ठीक करने में भी सहायक होती है। अगर आप नींबू की चाय पीते हैं, तो इससे आपको गैस, एसिडिटी और कब्ज से बचाव हो सकता है।
- नींबू की चाय बनाने के लिए आपको तुलसी के पत्तों, नींबू और कैरम सीड्स की जरूरत होगी।
- सबसे पहले एक कप पानी को उबलने के लिए गैस पर रख दें।
- इसके बाद इसमें तीन चार नींबू की स्लाइस डाल दें।
- तुलसी के पत्ते डालें और एक चम्मच कैरम सीड्स डाल दें।
- अब इसे अच्छे से उबलने दें और एंजॉय करें।
वैसे तो अगर आपके पेट में हल्की-फुल्की दिक्कतें होंगी, तो इन चाय और कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से वह दिक्कत ठीक हो सकती है। लेकिन अगर कोई भी होम रेमेडी काम नहीं करती और आप को ज्यादा दर्द होता है तो आप को डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। घर से बाहर निकलने से पहले यह चाय जरूर पी लें, ताकि आप को रास्ते में ज्यादा परेशानी न झेलनी पड़ सके।