बार-बार डकार आने से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, दूर होगी परेशानी

Continuous Burping Home Remedies: बार-बार डकार आने की समस्या कई कारणों से हो सकती है, जानें इससे छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय।
  • SHARE
  • FOLLOW
बार-बार डकार आने से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, दूर होगी परेशानी


Continuous Burping Home Remedies: असंतुलित खानपान और खराब पाचन की वजह से डकार आने की समस्या आम है। पेट में गैस ज्यादा बनने पर आपको डकार आ सकती है। लेकिन कई लोगों को बार-बार डकार आने की समस्या होती है। ऐसे लोग जिन्हें बार-बार डकार आने की समस्या होती है, उनके लिए यह स्थिति बहुत शर्मिंदगी भरी होती है। बार-बार डकार आने के समस्या के पीछे आपका खानपान, जीवनशैली और पाचन तंत्र से जुड़े कई कारण जिम्मेदार होते हैं। डकार आने के अलावा पेट में जलन, ब्लोटिंग, पेट में दर्द जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं। डकार की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। इन आयुर्वेदिक नुस्खों का इस्तेमाल बार-बार डकार आने की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है।

बार-बार डकार से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे- Continuous Burping Home Remedies in Hindi

बार-बार डकार आने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये घरेलू नुस्खे पूरी तरह से सुरक्षित और प्रभावी माने जाते हैं। पेट से जुड़ी परेशानियों में भी इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं बार-बार डकार आने की समस्या से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय-

Continuous Burping Home Remedies

इसे भी पढ़ें: इन 6 कारणों से आती हैं खट्टी डकारें, जानें इसके 8 लक्षण और बचाव

1. सौंफ और मिश्री

सौंफ और मिश्री का इस्तेमाल पेट और पाचन से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं में फायदेमंद होता है। अगर आप भी बार-बार डकार आने की समस्या से परेशान हैं, तो सौंफ और मिश्री को एकसाथ मिलाकर इसे चबाएं। सौंफ में मौजूद गुण पेट को शांत रखने और गैस की समस्या से छुटकारा दिलाने में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं।

2. काला नमक और जीरा

डकार और गैस से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए काला-नमक और जीरा बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से आपको खट्टी डकार में भी बहुत फायदा मिलता है। 100 ग्राम जीरे को तवे पर भून कर पीस लें। अब आधा चम्मच जीरे का पाउडर और आधा चम्मच काला नमक एक गिलास गुनगुने पानी में डालकर पिएं। सुबह और शाम के समय ऐसा करने से आपको बार-बार डकार आने की समस्या में फायदा मिलेगा।  

3. पुदीना

बार-बार डकार आने की समस्या में पुदीने का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। पुदीने में मौजूद गुण पेट से जुड़ी परेशानियों में बहुत फायदेमंद होते हैं। पुदीने की पत्तियों का रस निकालकर एक गिलास गुनगुने पानी में डालें और सुबह के समय इसका सेवन करें। ऐसा करने से कुछ दिनों में आपको फायदा दिखने लगेगा।

4. मेथी

पेट और पाचन से जुड़ी परेशानियों में मेथी का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है। मेथी में मौजूद गुण खट्टी डकार से भी राहत दिलाने में फायदेमंद होते हैं। मेथी को रात भर पानी में भिगोकर रखें और इसके बाद सुबह इसके पानी का खाली पेट सेवन करें। इससे कुछ दिनों में आपकी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

5. दही का सेवन

पेट में गैस और खट्टी डकार की समस्या में दही का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया और अन्य गुण पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। रोजाना सुबह और शाम में एक कटोरी दही खाने से आपको फायदा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: खट्टी डकार से हैं परेशान, बस 5 मिनट में इन नुस्खों से मिलेगा आराम

बार-बार डकार आने की समस्या में ऊपर बताये गए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा डकार या पेट में गैस की समस्या से बचने के लिए बहुत ज्यादा तले-भुने और मसालेदार भोजन का सेवन करने से बचें। इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं। पेट में पानी की कमी के कारण भी आपको गैस की समस्या हो सकती है।

(Image Courtsy: Freepik.com)

Read Next

मौसम बदलते रूखे होने लगे हाथ? आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय और पाएं मुलायम खूबसूरत हाथ

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version