
How to Remove Face Pimples at Home in Hindi: क्लियर, पिंपल्स फ्री और खूबसूरत स्किन हर किसी को पसंद होती है। लेकिन आजकल की खराब डाइट, तनाव और धूल-मिट्टी की वजह से अकसर लोगों को पिंपल्स से परेशान होना पड़ात है। खासकर, चेहरे पर अधिक पिंपल्स देखने को मिलते हैं। ऐसे में अकसर लोग पिंपल्स को मिटाने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। लेकिन आप चाहें तो सिर्फ कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी अपने चेहरे के पिंपल्स को मिटा सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर चेहरे के पिंपल्स को कैसे हटाएं? या फिर चेहरे के पिंपल्स को मिटाने के लिए क्या करें? (How to Remove Pimples from Face in Hindi)
चेहरे के पिंपल्स कैसे हटाएं?- How to Remove Face Pimples Naturally in Hindi
1. टी ट्री ऑयल
अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स हैं, तो आप टी ट्री ऑयल का यूज कर सकते हैं। इसके लिए आप नारियल का तेल लें। इसमें 1-2 बूंद टी ट्री ऑयल की मिक्स करें। अब कॉटन की मदद से इसे पिंपल्स पर लगाएं। पिंपल्स को हटाने के लिए आप इसे दिन में 1-2 बार लगा सकते हैं। इससे आपकी स्किन मॉइश्चराइज होगी।
2. ग्रीन टी
चेहरे के पिंपल्स को हटाने के लिए आप ग्रीन टी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले ग्रीन टी को 3-4 मिनट के लिए गर्म पानी में डाल दें। फिर ग्रीन टी को ठंडा होने दें और एक स्प्रे बोतल में डाल दें। इसके बाद आप अपने पिंपल्स पर इससे स्प्रे कर सकते हैं। 10-15 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। पिंपल्क को रिमूव करने के लिए आप इसे दिन में 2-3 बार स्प्रे कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर गुलाब जल कैसे लगाएं? जानें 4 तरीके

3. एलोवेरा जेल
स्किन के लिए एलोवेरा जेल को काफी फायदेमंद माना जाता है। चेहरे के पिंपल्स को मिटाने के लिए एलोवेरा जेल फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आप नैचुरल एलोवेरा या फिर मार्केट में मिलने वाले एलोवेरा जेल का यूज कर सकते हैं। एलोवेरा जेल को अपने पिंपल्स या फिर पूरे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद स्किन को पानी से साफ कर लें। आप अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल को दिन में 2 बार यूज कर सकते हैं। इससे स्किन में निखार भी आएगा।
4. खीरे का रस
खीरे का रस पिंपल्क को मिटाने में असरदार साबित हो सकता है। खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है, साथ ही इसकी तासीर भी ठंडी होती है। ऐसे में खीरे का रस स्किन को शांत करने में मदद करता है और रेडनेस को कम कर सकता है। इसके लिए आप एक खीरा लें। इसे कद्दूकस कर लें और इसका रस निकाल लें। अब इस रस को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करें। 20 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। इससे चेहरे के पिंपल्स में काफी आराम मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर एलोवेरा कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके
5. शहद
आप चाहें तो पिंपल्स को मिटाने के लिए शहद का यूज भी कर सकते हैं। शहद में एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। ऐसे में ये सभी गुण स्किन को क्लीन करने में सहायक होते हैं। शहद का इस्तेमाल करने से एक्ने या पिंपल्स ठीक होते हैं। साथ ही पिंपल्स का विकास भी रुकता है। इसके लिए आप शहद को पिंपल्स पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
How to Remove Pimples from Face in Hindi: अगर आपके चेहरे पर भी पिंपल्स हैं, तो आप भी शहद, खीरा, एलोवेरा, ग्रीन टी और टी ट्री ऑयल का यूज कर सकते हैं। इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल करने से पिंपल्स और इसके दाग-धब्बे धीरे-धीरे दूर होने लगेंगे।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version