Thigh Darkness Remedies: जांघ की सफाई अच्छे से न करने की वजह से जांघ का रंग काला पड़ सकता है। इसके अलावा रैशेज और खुजली की वजह से भी जांघ काली हो सकती है। इस स्थिति में शॉर्ट्स पहनने में आपको शर्मिंदगी महसूस हो सकती है। अगर आप अपने जांघ के रंग को साफ करना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ असरदार उपायों को अपना सकते हैं। आइए जानते हैं जांघ के कालेपन से छुटकारा पाने के उपाय क्या हैं?
जांघों के कालेपन से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
जांघ के कालेपन को दूर करने के लिए नींबू, एलोवेरा और आलू का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-
इसे भी पढ़ें - गर्मी में जांघों के बीच खुजली से हैं परेशान? बचाव के लिए अपनाएं ये आसान उपाय
1. नारियल तेल और नींबू
जांघ के रंग को साफ करने के लिए नारियल का तेल और नींबू का रस काफी प्रभावी हो सकता है। इन दोनों सामग्रियों को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपने जांघ पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। करीब 2 घंटे बाद गुनगुने पानी से जांघ को धो लें। इससे कालेपन की समस्या दूर होगी।
2. सेब का सिरका
सेब के सिरके का इस्तेमाल करने से जांघों का कालापन दूर हो सकता है। इसके लिए एक कॉटन बॉल को सेब के सिरके में डुबोएं। अब इसे अपनी डार्क स्किन पर लगाएं। करीब 10 मिनट तक इसे रहने दें। इसके बाद इसे नॉर्मल पानी से धो लें। इससे जांघ की अच्छे से सफाई होगी।
3. चीनी और नींबू
जांघों का कालापन दूर करने के लिए चीनी और नींबू का मिश्रण जांघ पर लगाएं। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले नींबू को आधा काट लें। अब इसमें चीनी लगाकर कुछ समय के लिए काली स्किन पर स्क्रब करें। इसके बाद करीब 5 मिनट तक इसे सूखने दें। इसके बाद जांघ को गुनगुने पानी से धो लें।
4. आलू का रस
स्किन की रंगत को साफ करने के लिए आलू काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें ब्लीचिंग एजेंट होते हैं, जो स्किन को गहराई से साफ कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक कॉटन बॉल में आलू का रस लगाएं। अब इसे जांघ के डार्क हिस्से पर लगाएं और कुछ समय के लिए लगा रहने दें। कुछ देर बाद अपनी स्किन को साफ कर लें। इससे जांघ का कालापन दूर हो सकता है।
5. एलोवेरा है फायदेमंद
जांघों के रंग को साफ करने के लिए एलोवेरा की ताजी पत्तियां फायदेमंद होती हैं। एलोवेरा आपकी स्किन पर नमी बरकार रखने में प्रभावी होता है, साथ ही स्किन का कालापन दूर कर सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसे अपने जांघ पर कुछ समय के लिए लगाकर छोड़ दें। करीब 10 बाद स्किन को धो लें। इससे स्किन के कालेपन से छुटकारा मिल सकता है।
जांघ के कालेपन को दूर करने के लिए आप इन घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको इन में से किसी भी चीज से एलर्जी है, तो इनके इस्तेमाल से बचें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version