Tue Oct 27, 2026 | 02:44 AM IST

आम की चोपी लगने से त्वचा पर लाल छाले क्यों हो जाते हैं? जानें इसके लिए घरेलू उपाय

Mango Sap Burn Home Remedies: क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि आम खाने के बाद होंठ के आसापास छाले पड़ गए हों? जानें इसके उपाय -
आम की चोपी लगने से त्वचा पर लाल छाले क्यों हो जाते हैं? जानें इसके लिए घरेलू उपायआम की चोपी लगने से त्वचा पर लाल छाले क्यों हो जाते हैं? जानें इसके लिए घरेलू उपाय

Mango Sap Burn Home Remedies In Hindi: गर्मियों में आम खाना अधिकतर लोगों को पसंद होता है। कच्ची कैरी से लेकर मीठे-रसीले आम, हर किस्म के आम मार्केट में खूब बिकते हैं। लोग आम का अचार, चटनी, जूस और शेक बनाकर खाते-पीते हैं। लेकिन आम को चूसकर खाने का अपना ही मजा है। क्या आपने बचपन में कभी पेट से आम तोड़कर खाया है? अगर हां, तो आपके साथ भी शायद कभी ऐसा हुआ हो कि आम खाने के बाद मुंह के आसपास छाले पड़ गए हों। दरअसल, आम के मुंह पर एक खास तरह का  चिपचिपा पदार्थ (केमिकल) पाया जाता है। इसे सामान्य में भाषा में आम की चोपि या चेपी कहते हैं। जब आम खाते हुए यह केमिकल हमारी त्वचा के संपर्क में आता है, तो इससे एलर्जिक रिएक्शन होता है। इसकी वजह से होंठ के आसपास के हिस्से में छाले हो जाते हैं, जिनमें खुजली होती है। आम को हमेशा अच्छी तरह साफ करके ही खाना चाहिए। अगर मुंह पर आम की चोपि लग जाए, तो आप कुछ घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको आम की चोपि हटाने के 5 घरेलू उपाय बता रहे हैं -

आम की चोपि हटाने के घरेलू उपाय - Home Remedies For Mango Sap Burn In Hindi

शहद 

आम की चोपि हटाने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो खुजली और जलन को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, यह त्वचा को नमी प्रदान करता है और ड्राई होने से बचाता है। इसके लिए प्रभावित स्थान पर शहद लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें।

नारियल तेल

त्वचा पर आम की चोपि लग जाने पर आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो खुजली और लालिमा को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए अपनी उंगली या कॉटन की मदद नारियल तेल को प्रभावित हिस्से पर लगाएं। 1-2 घंटे बाद पानी से वॉश कर लें।

Mango-Sap-Burn-RemediesMango-Sap-Burn-Remedies

एलोवेरा

एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक पहुंचाने के साथ ही जलन को शांत करने में भी मददगार होता है। यह एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। यह त्वचा की खुजली, दाने और रेडनेस को कम कर सकता है। ध्यान रखें कि मार्केट में उपलब्ध एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से बचें। क्योंकि उसमें केमिकल होते हैं, जो स्किन पर इर्रिटेशन पैदा कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्मी में आपका चेहरा भी हो जाता है लाल? इन 5 घरेलू उपायों से पाएं इससे छुटकारा

पुदीने का तेल 

आम की चोपि हटाने के लिए पुदीने के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा की जलन, खुजली और रेडनेस को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए पुदीने के तेल को कैरियर ऑयल के साथ मिक्स करके प्रभावित हिस्से पर लगाएं। 30-40 मिनट बाद पानी से धो लें।

हल्दी

आम की चोपि हटाने के लिए हल्दी का उपयोग एक प्रभावी घरेलू उपाय है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-सेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। हल्दी लगाने से त्वचा की सूजन, खुजली और जलन से जल्द राहत मिल सकती है। इसके लिए आप हल्दी पाउडर में गुलाब जल या पानी मिलाकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं। 15-20 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें।

इसे भी पढ़ें: मेकअप के कारण हो गए हैं चेहरे पर पिंपल्स? इन 5 घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा

अगर आम की चोपी लगने से त्वचा पर लाल छाले हो गए हैं, तो आप इन घरेलू उपायों को अपनाकर जल्द राहत पा सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी समस्या कम नहीं हो रही है, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

Read Next

→ बच्‍चे के स‍िर में खुजली और फुंसी होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, दूर होगी समस्या

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priya Mishra

Sub-Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रही प्रिया मिश्रा को पत्रकारिता और लेखन में 2 सालों से ज्यादा का अनुभव है। इन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली है। वहीं, इन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा भी किया है। प्रिया को हेल्‍थ और लाइफस्टाइल के साथ-साथ एजुकेशन, करेंट अफेयर्स और पॉलिटिकल लेख लिखने का अनुभव है। कुकिंग की शौकीन प्रिया अपने लेखों के जरिए अपने पाठकों से जुड़ने की चाह रखती हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 21, 2023 11:30 IST

    Published By : Priya Mishra