
Home Remedies For Leg Pain: क्या आपको भी सोते समय पैरों में दर्द होता है? अगर हां, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। पैर या मांसपेशियों का दर्द बढ़ने पर असहनीय हो जाता है इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। एक ही करवट सो जाने के कारण पैर की नस दब जाती है और सोते समय पैर दर्द हो सकता है। जिन लोगों की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं उन्हें भी रात को सोते समय पैर में दर्द होता है। अगर पूरे दिन ज्यादा चले हैं या शारीरिक श्रम किया है, तो पैर दर्द हो सकते है। मांसपेशियों या पैर का दर्द दूर करने के लिए कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। इन उपायों को विस्तार से आगे जानेंगे।
1. गर्म पानी से स्नान करें- Hot Water Benefits
मांसपेशियों में दर्द होने पर, गर्म पानी से स्नान लें। इससे आपको आराम मिलेगा। इसी तरह गर्म पानी की पट्टी बनाकर दर्द वाले स्थान पर रखने से भी आराम मिलता है। गर्म पानी के संपर्क में आने से रक्त संचार बढ़ता है और दर्द कम होता है। इसी तरह आंवले के पानी से पैर को धोने से भी आराम मिलता है। आंवले में विटामिन-सी होता है, जो प्राकृतिक रूप से दर्द को कम करने में मदद करता है।
2. हल्दी का प्रयोग करें- Turmeric Cures Pain
मांसपेशियों के दर्द को दूर करने के लिए हल्दी का इस्तेमाल करें। हल्दी के पाउडर को गुनगुने पानी के साथ मिलाएं। इस मिश्रण को दर्द वाले स्थान पर लगाने से आराम मिलता है। मांसपेशियों में होने वाले दर्द को दूर करने के लिए हल्दी के दूध का सेवन भी कर सकते हैं। हल्दी में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिससे दर्द को कम करने में मदद मिलती है। इसी तरह हरद और अश्वगंधा के पाउडर को गर्म पानी के साथ मिलाकर पीने से मांसपेशियों के दर्द से आराम मिलता है।
3. नीलगिरी तेल- Eucalyptus Oil Benefits

पैर का दर्द दूर करने के लिए नीलगिरी तेल का इस्तेमाल करें। नीलगिरी तेल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। नीलगिरी तेल को नारियल तेल के साथ मिलाएं। फिर इस मिश्रण से पैर की मालिश करें। नीलगिरी तेल के अलावा ऑलिव ऑयल, सरसों के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
4. अदरक का रस- Use Ginger Juice For Leg Pain
पैर का दर्द ठीक करने के लिए अदरक के रस को पैर पर लगाकर मालिश करें। अदरक में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। अदरक का रस बनाने के लिए अदरक के छोटे टुकड़ों को पानी में मिलाकर उबाल लें। फिर इस रस को ठंडा करके एक कंटेनर में भर लें। इस रस का इस्तेमाल हफ्ते भर तक कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- ज्यादा चलने के कारण पैरों में हो रहा है दर्द? राहत के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय
5. नमक की पोटली- Use Salt For Leg Pain
पैर में होने वाले दर्द को दूर करने के लिए नमक की पोटली बनाकर दर्द वाले स्थान पर लगाएं। नमक की पोटली बनाने के लिए नमक को तवे पर रखकर गर्म करें। फिर नमक को साफ कपड़े में बांधकर पैर की सिंकाई करें। सुबह-शाम सिंकाई करने से जल्द आराम मिलता है।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version