
Home Remedies To Treat Cervical Vertigo: सर्वाइकल वर्टिगो एक बेहद गंभीर स्थिति है। इसमें व्यक्ति को सिर्फ गर्दन और रीढ़ में सिर्फ दर्द ही नहीं होता, बल्कि चक्कर भी आते हैं। शरीर के संतुलन को बनाए रखने में रीढ़ की बहुत अहम भूमिका होती है। लेकिन सर्वाइकल वर्टिगो की स्थति में आपकी रीढ़ काफी अधिक प्रभावित होती है, जिससे लोगों को संतुलन बनाने में परेशानी होती है। यही कारण है कि लोग कई बार चक्कर खाकर गिर जाते हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि यह स्थिति पूरी तरह इलाज योग्य है। डॉक्टर द्वारा सुझाए उपचार के अलावा कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी आप काफी हद तक सर्वाइकल वर्टिगो की समस्या से राहत पा सकते हैं। इस लेख में हम आपके साथ ऐसे 5 घरेलू उपाय शेयर कर रहे हैं, जिनकी मदद से सर्वाइकल रोगियों को गर्दन में दर्द के साथ चक्कर आने की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
सर्वाइकल वर्टिगो की समस्या से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय- Home Remedies To Treat Cervical Vertigo Home In Hindi
पीठ के बल लेटें:
ऐसा करने से रीढ़ को समर्थन मिलता है, साथ ही पॉश्चर में भी सुधार होता है। यह दर्द और जकड़न से राहत प्रदान करने में मदद करता है। इसके अलावा यह सिर चकराने की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।
इसे भी पढें: खांसी-जुकाम में ऐसे करें चिरायता का इस्तेमाल, तेजी से मिलेगा फायदा
एक्सरसाइज करें:
कुछ सरल स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करनेसे रीढ़ में लचीलापन और गतिशीलता बढ़ाने में मदद मिलती है। आप योग का अभ्यास भी कर सकते हैं। लेकिन बहुत ज्यादा कठिन व्यायाम करने से बचें। आप कुछ सरल एक्सरसाइज के बारे में जानने के लिए किसी डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट की मदद भी ले सकते हैं।
रीढ़ की मालिश करें:
तेल को गर्म करके मालिश करने से गर्दन सूजन और जकड़न को दूर करने में मदद मिलती है। इससे रीढ़ को मजबूत बनाने और दर्द से राहत प्रदान करने में भी मदद मिलती है।
सर्वाइकल तकिये का प्रयोग करें:
कोशिश करें कि जब आप लेटें तो सर्वाइकल तकिये का प्रयोग जरूर करें। यह सर्वाइकल रोगियों के लिए स्पेशल डिजाइन किये जाते हैं। यह आपको अच्छी नींद लेने में मदद करते हैं। यह शरीर के सामान्य पॉश्चर को बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे रीढ़ पर अधिक दबाव नहीं पड़ता है।
इसे भी पढें: चेहरे की सूजन कैसे कम करें? जानें इससे छुटकारा पाने के 5 घरेलू उपाय
पॉश्चर में सुधार करें:
सर्वाइकल दर्द और इस दौरान चक्कर आने की समस्या का प्रमुख कारण शरीर का खराब पॉश्चर है। इसलिए कोशिश करें कि आप अपने पॉश्चर में सुधार करें। लेटते समय बहुत ऊंचा तकिया न लगाएं, झुककर बैठने या खड़े होने से बचें। इसके अलावा मोबाइल, लैपटॉप आदि से दूरी बनाएं। नियमित एक्सरसाइज करने से भी पॉश्चर को ठीक करने में मिलेगी।
All Image Source: Freepik