एक्सरसाइज के बाद शरीर में थकान होने लगती है। थकान के कारण हाथ-पैर और मांसपेशियों में दर्द होता है। कई बार गलत तरह से एक्सरसाइज करने के कारण एक्सरसाइज के बाद दर्द होने लगता है। इसके अलावा ज्यादा एक्सरसाइज करने के कारण भी शरीर में दर्द होता है। ज्यादा देर एक्सरसाइज करने के कारण भी शरीर में दर्द महसूस हो सकता है। एक्सरसाइज के दौरान गलत पॉश्चर के कारण भी दर्द की समस्या हो सकती है।शरीर में होने वाले दर्द को घरेलू उपायों की मदद से दूर किया जा सकता है। इन घरेलू उपायों को विस्तार से आगे जानेंगे।
1. सेंधा नमक का इस्तेमाल करें- Use Epsom Salt For Body Pain
सेंधा नमक में मैग्नीशियम सल्फेट होता है। मसल्स की सूजन और दर्द दूर करने का यह एक अच्छा उपाय है। एक कप सेंधा नमक को पानी के साथ मिलाएं और पानी को दर्द वाले हिस्से पर लगाएं। इस तरह बॉडी पेन की शिकायत दूर होगी।
2. एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करें- Use Apple Cider Vinegar For Body Pain
मसल्स की सूजन और दर्द को दूर करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करें। एप्पल साइडर विनेगर को पानी में मिलाकर दर्द वाले हिस्से पर लगाएं, तो जल्दी दर्द से राहत मिलेगी। इसके अलावा एप्पल साइडर विनेगर को पानी के साथ मिलाकर डाइट में शामिल कर सकते हैं।
3. एसेंशियल ऑयल्स का इस्तेमाल करें- Use Essential Oils For Body Pain
बॉडी पेन की समस्या को दूर करने के लिए एसेंशियल ऑयल्स का प्रयोग करें। एक्सरसाइज के बाद होने वाले दर्द को दूर करना चाहते हैं, तो पिपरमिंट ऑयल और लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। बादाम और नारियल तेल को एसेंशियल ऑयल के साथ मिलाकर दर्द वाली जगह पर लगाएं और मालिश करें।
इसे भी पढ़ें- Body Pain: थकान और बॉडी पेन को कम करेंगे ये 5 घरेलू उपाय
4. हल्दी का इस्तेमाल करें- Use Turmeric For Body Pain
बॉडी पेन की समस्या को दूर करने के लिए हल्दी का प्रयोग करें। हल्दी को गुनगुने पानी के साथ मिलाएं। इस मिश्रण को दर्द वाली जगह पर लगाएं। फिर आधे घंटे बाद त्वचा को साफ पानी से धो लें।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।