त्वचा पर खून से भरे दानों का इलाज कैसे करें? जानें 5 घरेलू उपाय

Blood Filled Pimples: एक्‍ने की समस्‍या को दूर करने के ल‍िए आप कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
त्वचा पर खून से भरे दानों का इलाज कैसे करें? जानें 5 घरेलू उपाय


Blood Filled Pimples: एक्ने शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकते हैं। शरीर में एक्ने तब होते हैं जब स्किन के पोर्स ब्लॉक हो जातें हैं। एक्ने बैक्टीरिया के कारण होते हैं। जब पसीना और गंदगी पोर्स में जम जाते हैं, तब शरीर में एक्ने हो जाते हैं। महिलाओं को हार्मोनल बदलाव के कारण एक्ने की समस्या होती है। कई बार पिम्पल्स में खून भी भर जाता है। खून से भरे पिम्पल्स दिखने में लाल और सूजन भरे होते हैं। ब्लड वाले पिम्पल्स होने पर आप कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं।

blood filled pimples 

1 टी ट्री ऑयल- Tea Tree Oil

एक्ने की समस्या दूर करने के लिए टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल करें। टी ट्री ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। टी ट्री ऑयल को नारियल तेल के साथ मिलाकर त्वचा पर लगाएं। इससे खून वाले दाने ठीक हो जाएंगे। 

2 ठंडे पानी से सिंकाई करें- Cold Water Conpress

खून भरे दानों की समस्या दूर करने के लिए ठंडे पानी से सिंकाई करें। ठंडे पानी को एक्ने वाली जगह पर लगाएं। पानी की ठंडक से एक्ने ठीक हो जाएंगे। ध्यान रखें कि अगर आप बॉडी एक्ने होने के दौरान स्नान ले रहे हैं, तो गर्म के बजाय नॉर्मल या ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

3. चंदन का पेस्ट लगाएं- Use Sandalwood Paste on Skin 

चंदन की तासीर ठंडी होती है। एक्ने और अन्य बैक्टीरियल इन्फेक्शन की समस्या को दूर करने के लिए चंदन का प्रयोग किया जाता है। आप चंदन के पेस्ट को एक्ने पर लगाएं और इससे इंफेक्शन जल्दी ठीक हो जाएगा। 

4. नारियल का तेल लगाएं- Use Coconut Oil 

खून से भरे एक्ने की समस्या को दूर करने के लिए नारियल तेल का प्रयोग करें। नारियल तेल को खून वाले एक्ने पर लगाएं। रातभर तेल को लगाकर रखें। इससे दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें- रोज पिएं मेथी, दालचीनी और काली किशमिश का पानी, दूर हो जाएगी हार्मोनल एक्ने की समस्या

5. एलोवेरा जेल का प्रयोग करें- Use Aloe Vera Gel 

एक्ने की समस्या दूर करने के लिए एलोवेरा जेल का प्रयोग करें। एलोवेरा जेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसको एक्ने पर लगाएं से आराम मिलेगा और एक्ने जल्दी ठीक हो जाएंगे। 

उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। 

Read Next

हाई कोलेस्ट्रॉल में करें गुड़मार पाउडर का सेवन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version