दांत दर्द से परेशान हैं? इन 4 आसान घरेलू उपायों से मिलेगी चुटकियों में राहत

यदि आपके दांतों में असहनीय दर्द है या आप दांतों में होने वाले अचानक दर्द से परेशान हैं, तो आप इस दर्द से राहत पाने के लिए इन घरेलू उपचारों का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। यह आपके दांतों के दर्द को चुटकी में करने दूर करने के लिए बेहतरीन उपायों में से हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
दांत दर्द से परेशान हैं? इन 4 आसान घरेलू उपायों से मिलेगी चुटकियों में राहत

दांतों में दर्द की समस्‍या लगभग हर 10 में से लगभग 5 या 6 लोगों में देखने को मिलती है। दांतों में अचानक होने वाला दर्द के कारण बहुत से लोग परेशान हैं। यह न सिर्फ आपके दांतों को, बल्कि आपकी जिंदगी को भी प्रभावित करता है। दांतो में होने वाले दर्द के कारण आप कई बार अपनी पंसदीदा चीजों को भी नहीं खा पाते। दांतों में दर्द के कई कारण हो सकते है। जब कभी भी आपके दांतों में अचानक दर्द उठता है, तो आप इस असहनीय दर्द से रा‍हत पाने के लिए पेन किलर या काई अन्‍य कैमिकल्‍स का उपयोग करते हैं। क्‍योंकि दांतों का यह दर्द आपके अन्‍य कामों को भी प्रभावित करता है। इसलिए आइए हम आपको कुछ घरेलू उपचारों के बारे में बताते हैं, जिनके इस्‍तेमाल से आप घर पर आसानी से अचानक दांतों में उठने वाले इस दर्द से राहत पा सकते हैं। 

हींग

जब भी दांत दर्द के घरेलू उपचार की बात की जाती है, हींग का नाम सबसे पहले आता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि यह दांत दर्द से तुरंत मुक्ति देता है। इसका इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है। आपको चुटकी भर हींग को मौसम्मी के रस में मिलाकर उसे रुई में लेकर अपने दर्द करने वाले दांत के पास रखना है। चूंकि हींग लगभग हर घर में पाया जाता है इसलिए दांत दर्द के लिए यह उपाय बहुत सुलभ, सरल एवं कारगर माना जाता है।

इसे भी पढ़ें : सांसों की दुर्गन्ध‍ के इलाज के घरेलू नुस्‍खे

लौंग

लौंग में औषधीय गुण होते हैं जो बैकटीरिया एवं अन्य कीटाणु (जर्म्स, जीवाणु) का नाश करते हैं। चूँकि दांत दर्द का मुख्य कारण बैकटीरिया एवं अन्य कीटाणु का पनपना होता है इसलिए लौंग के उपयोग से बैकटीरिया एवं अन्य कीटाणु का नाश होता है जिससे दांत दर्द गायब होने लगता है। घरेलू उपचार में लौंग को उस दांत के पास रखा जाता है जिसमें दर्द होता है।  लेकिन दर्द कम होने की प्रक्रिया थोड़ी धीमी होती है इसलिए इसमें धैर्य की जरुरत होती है।

इसे भी पढ़ें : स्‍वस्‍थ व मजबूत दांत पाने के लिये क्या करें

प्याज

प्याज दांत दर्द के लिए एक उत्तम घरेलू उपचार है। जो व्यक्ति रोजाना कच्चा प्याज खाते हैं उन्हें दांत दर्द की शिकायत कम रहती है क्योंकि प्याज में कुछ ऐसे औषधीय गुण होते हैं जो मुंह के जर्म्स, जीवाणु एवं  बैकटीरिया को नष्ट कर देते हैं। अगर आपके दांत में दर्द है तो प्याज के टुकड़े को दांत के पास रखें अथवा प्याज चबाएं। ऐसा करने के कुछ हीं देर बाद आपको आराम महसूस होने लगेगा।

लहसुन

लहसुन भी दांत दर्द में बहुत आराम पहुंचाता है। असल में लहसुन में एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं जो अनेकों प्रकार के संक्रमण से लड़ने की क्षमता रखते हैं। अगर आपका दांत दर्द किसी प्रकार के संक्रमण की वजह से होगा तो लहसुन उस संक्रमण को दूर कर देगा जिससे आपका दांत दर्द भी ठीक हो जायेगा। इसके  लिए आप लहसुन की दो तीन कली को कच्चा चबा जायें। आप चाहें तो लहसुन को काट कर या पीस कर अपने दर्द करते हुए दांत के पास रख सकते हैं। लहसुन में एलीसिन होता है जो दांत के पास के बैकटीरिया, जर्म्स, जीवाणु इत्यादि को नष्ट कर देता है। 

Read More Articles On Tooth pain

Read Next

दिमागी चोट से जल्दी उबरने में मदद करेंगे ये 5 घरेलू नुस्खे, जानें तरीका

Disclaimer