खतरनाक बीमारियों का कारण बनती हैं घर की मक्खियां, इन 6 तरीकों से पाएं छुटकारा

आज हम आपको ऐसे आसान विकल्‍प के बारे में बता रहे हैं जिनसे आप अपने घर से मक्खियों को आसानी से भगा सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
खतरनाक बीमारियों का कारण बनती हैं घर की मक्खियां, इन 6 तरीकों से पाएं छुटकारा


आपके घर में मौजूद मक्खियां कहां-कहां से आती हैं इसकी जानकारी किसी को नही होती है। हालांकि ये बात जाहिर है कि मक्खियां किसी गंदी जगह से ही आती हैं। जब मक्खियां आपके घर में प्रवेश करती हैं तो तमाम तरह की संक्रामक बीमारियां भी लाती हैं। मक्खियां साफ-सुथरी जगह पर बैठकर वहां गंदगी फैला देती हैं। अगर आप स्‍वस्‍थ्‍य रहना चाहते हैं तो इन्‍हें घर से भगाना जरूरी है। आज हम आपको ऐसे आसान विकल्‍प के बारे में बता रहे हैं जिनसे आप अपने घर से मक्खियों को आसानी से भगा सकते हैं।

मक्तियों से होने वाली बीमारियां 

टाइफाइड बुखार, पेचिश, हैजा, पोलियोमाइलाइटिस, एंथ्रेक्स, टुलारेमिया, कुष्ठ रोग और तपेदिक सहित मनुष्यों को होने वाली कम से कम 65 बीमारियों के संक्रमण की वजह घर की मक्खियां होती हैं। मक्खियां रोगों को संचारित करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। गर्मी के मौसम में मक्खियों का प्रकोप मच्‍छरों की तरह ही बढ़ जाता है। ऐसे में मक्खियां भी रोगों का कारण बनती हैं। मक्खियों को घर से दूर रखने के लिए जरूरी है कि आप घर और आसपास स्‍वच्‍छता का विशेष ध्‍यान दें। इसके अलावा हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्‍स बता रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से मक्खियों को घर से दूर भगा सकेंगे। 

इसे भी पढ़ें : मक्खी, मच्छर और चूहे से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय

मक्खियों से ऐसे पाएं छुटकारा

1- थोड़ा सा कपूर जलाएं और पूरे कमरे में इसका धुआं फैला दें। इसकी महक से मक्खियां घर में नहीं आएंगी।

2- घर में पुदीने के तेल का छिड़काव करें। इसकी महक से मक्खियां घर में नहीं आएंगी। होगी तो भाग जाएंगी।

3- घर में लैवेंडर के तेल का छिड़काव करें। इसकी महक से मक्खियां घर के अंदर नहीं आएंगी।

इसे भी पढ़ें : 7 बड़े कारण कि क्यों मक्खियां आपके घर से दूर ही हैं भली

4- दालचीनी का घोल बनाकर छिड़काव से भी घर में मक्खियां प्रवेश नहीं कर पाएंगी। क्‍योंकि इसकी स्‍मेल बहुत तीक्ष्‍ण होती है।

5- इसके अलावा आप घर में लौंग के तेल का भी छिड़काव कर सकते हैं। ये भी मक्खियों के लिए काल हैं।

6- नीलगिरी का तेल भी मक्खियों को आसानी से भगाते हैं। जब ज्‍यादा मक्‍खी हों तो इस तेल का छिड़काव करें।

Read More Articles On Home Remedies In Hindi

Read Next

गर्दन पर जमी मैल को चुटकियों में छुड़ाएगी चीनी, जानें कैसे?

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version