आंखों को शरीर का सबसे नाजुक और महत्वपूर्ण अंग माना जाता है इसलिए बदलती जीवनशैली और बदलते मौसम का हमारी आंखों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। धूल और प्रदूषण वाले माहौल में रहने से और गैजेट्स के ज्यादा इस्तेमाल से आजकल लोगों की आंखें कम उम्र में ही कमजोर हो रही हैं। सर्दियों में कई बार ठंड और नमी की वजह से आंखों से पानी निकलने लगता है और आंखों में जलन होने लगती है। ये आंखों की कमजोरी और आंखों संबंधी कुछ गंभीर रोगों के लक्षण हो सकते हैं। आंखों से पानी निकलने की वजह ड्राई आई सिंड्रोम भी हो सकता है। आंखों से पानी निकलने के अलावा आंखों में सूजन, जलन, धुंधला दिखाई देना, आंखों का लाल होना आदि भी इस रोग के लक्षण हैं। ड्राई आई सिंड्रोम का इलाज सही समय पर जरूरी है क्योंकि इससे आंखों की रोशनी भी जा सकती है। इस तरह के रोग में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। इसके अलावा जलन और सूजन कम करने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं।
टी बैग
चाय की पत्तियों में ऐसे कई तत्व होते हैं जो आंखों को ठंडा रखते हैं और बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं। कैमोलाइन, पिपरमिंट और स्पेयरमिंट आदि आंखों की जलन को कम करते हैं। इसके लिए टी बैग को कुछ देर गर्म पानी में रखें या इस्तेमाल किये गए टी बैग को ही ले लें। इस हल्के गर्म टी बैग को आंखों पर रखें और आंखों को बंद कर लें। इससे आंखों की जलन कम होगी, आंखों से पानी नहीं निकलेगा और आंखों के आसपास का कालापन दूर होगा।
इसे भी पढ़ें:- माइग्रेन और लिवर इंफेक्शन जैसी बड़ी बीमारियों को जड़ से मिटाएगी मेंहदी
नारियल का तेल
नारियल का तेल आंखों की गंदगी साफ करता है और इसके आसपास की स्किन को जरूरी पोषण देता है। ये एक अच्छा मॉश्चराइजर है। अगर आंखों से पानी निकल रहा है तो आंखों की स्किन को रोज नारियल के तेल से मालिश करें। इससे आपके आंखों की रोशनी बढ़ेगी और दर्द में भी आराम मिलेगा।
नमक और पानी
आंखों में पानी आए, जलन हो, दर्द या सूजन हो, नमक-पानी का घोल हर रोग का इलाज है। नमक में कई प्राकृतिक तत्व होते हैं जो दर्द और सूजन को खत्म करते हैं। नमक में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके लिए गरम पानी में आधा चम्मच नमक मिला लें और इसमें किसी साफ कपड़े को भिगाकर आंखों की सिकाई करें। सूजन में नमक-पानी की सिकाई से काफी आराम मिलता है।
इसे भी पढ़ें:- समय से पहले सफेद हो रहे हैं बाल, तो अपनाइये ये 5 घरेलू नुस्खे
बेकिंग सोडा
सोडा भी आंखों के दर्द और सूजन के लिए बेहतर घरेलू नुस्खा है। इसके लिए तीन लीटर गर्म पानी में एक चम्मच सोडा मिला लें। अब इस पानी से आंखों की सिकाई करें और आंखों को धुलें। इससे आंखों से पानी निकलना कम हो जाएगा और दर्द से राहत मिलेगी।
विटामिन से भरपूर आहार
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए और इसके रोगों से बचने के लिए विटामिन और प्रोटीन से भरपूर आहार लेना जरूरी है। गाजर आंखों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद हैं। इसके अलावा पालक, चुकंदर, नींबू, धनिया, मौसमी, संतरा, करेला, आंवला आदि फल और सब्जियां ले सकते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Home Remedies In Hindi