चेहरे और पैरों पर क्यों आती है सूजन? जानें कारण और इसे दूर करने के घरेलू टिप्स

पैरों और हाथों पर सूजन के कई कारण हो सकते हैं। आइए लेख में जानते हैं पैरों में सूजन के कारण और आसान से घरेलू उपायों के बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे और पैरों पर क्यों आती है सूजन? जानें कारण और इसे दूर करने के घरेलू टिप्स


Swelling Remedies: चेहरे और पैरों पर सूजन आना आम समस्या है। सूजन की ये समस्या समय के साथ खुद ही ठीक हो जाती है और अगर ये समस्या बार-बार होती है और जल्दी से नहीं जाती है, तो आपको इसे गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकती है। ज्यादातर चेहरे पर सूजन शरीर से विषाक्त पदार्थों के न निकल पाने और नींद न पूरी होने पर आती है। वहीं, पैरों में सूजन आने के कारण किडनी की समस्या, लंबे समय तक पैरों को लटकाकर बैठना या चोट लगना हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं चेहरे और पैरों में सूजन आने के क्या कारण होते हैं और इस समस्या से निजात पाने के लिए कौन-से घरेलू उपाय किए जा सकते हैं- 

चेहरे और पैरों पर सूजन आने के कारण

आमतौर पर सूजन चोट लगने पर आ जाती है, लेकिन अगर आपको बिना किसी चोट के ही सूजन महसूस हो रही है, तो ये गंभीर बीमारी की सूचक होती है। शरीर के हर हिस्से की सूजन अलग-अलग बीमारियों के बारे में बताती है। जैसे चेहरे और हाथों-पैरों पर आई सूजन किडनी की समस्या के बारे में बताती है। वहीं, पेट की सूजन लीवर की गड़बड़ी की ओर इशारा करती है। इसके अलावा अगर आपकी जांघ और बांहों पर सूजन आई हुई है, तो ये दिल की बीमारी के बारे में बताती है। ऐसे में सूजन के प्रति लापरवाही न दिखाते हुए समय पर डॉक्टर को दिखाना चाहिए। हालांकि, कुछ घरेलू उपायों से भी सूजन की समस्या से निजात पाया जा सकता है, लेकिन पहले जान लेते हैं पैरों और चेहरे पर सूजन आने के अन्य कारण-

  • पैरों को देर तक लटकाकर बैठना 
  • दूर तक पैदल चलना
  • चोट लगना या पैर में मोच आ जाना
  • महिलाओं में प्रेगनेंसी के दौरान 
  • ज्यादा देर तक खड़े रहकर काम करना
  • पीरियड्स के दौरान भी महिलाओं में सूजन की समस्या हो जाती है
  • चेहरे पर सूजन की वजह कम नींद का आना हो सकता है
  • शराब-सिगरेट का सेवन
  • मोटापा बढ़ने की वजह से भी चेहरे पर सूजन आ जाती है

इसे भी पढ़ें - लगातार बैठने से पैरों में आ गई है सूजन तो करें 2 मिनट में की जाने वाली ये 5 एक्सरसाइज

सूजन दूर करने के कुछ कारगर घरेलू उपाय

बर्फ से दूर होगी सूजन

सूजन को दूर करने के लिए बर्फ की सिकाई काफी फायदेमंद मानी जाती है। इसके लिए बर्फ के कुछ टुकड़ों को एक कॉटन के कपड़े में लेकर पैरों और चेहरे की सिकाई करें। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जिससे सूजन के साथ-साथ दर्द भी दूर होता है। 

सूजन दूर करने में मददगार है हल्दी

सूजन को दूर करने में हल्दी भी बहुत फायदेमंद होती है। एंटी बैक्टीरियल होने के साथ-साथ हल्दी में कुछ ऐसे गुण भी होते हैं, जो सूजन को कम करते हैं। इसके लिए 2 चम्मच हल्दी को नारियल के तेल में गर्म करके इसे सूजन वाली जगह लगा लें, आप चाहें तो इससे मसाज भी कर सकते हैं। दूध के साथ हल्दी मिलाकर पीने से भी सूजन दूर होने में मदद मिलेगी। 

नींबू पानी पीना रहेगा फायदेमंद

नींबू पानी पीने से सूजन बहुत जल्दी दूर हो सकती है। दरअसल, नींबू में एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो किसी भी डैमेज हो चुके टिश्यू को रिकवर करने में मदद करता है। इससे अंदरूनी डैमेज और चोट से आई सूजन बहुत जल्दी दूर होती है। नींबू पानी का सेवन गठिया की समस्या के दौरान आई सूजन को भी दूर करने में मददगार होता है।  

नींबू दालचीनी के पेस्ट से मिलेगा आराम

सूजन से राहत पाने के लिए 2 चम्मच नींबू के रस में एक चम्मच दालचीनी पाउडर, एक चम्मच दूध और एक चम्मच जैतून का तेल एक साथ अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को सूजन वाली जगह पर कुछ घंटों के लिए लगा लें, सूजन जल्द दूर हो जाएगी।

 

Read Next

किन कारणों से होता है अंगूठे में दर्द और सूजन? ऐसे करें बचाव

Disclaimer