किन कारणों से होता है अंगूठे में दर्द और सूजन? ऐसे करें बचाव

अंगूठे में दर्द के कारण हो सकते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं अंगूठे में दर्द के कारण और बचाव के कुछ आसान से उपाय-
  • SHARE
  • FOLLOW
किन कारणों से होता है अंगूठे में दर्द और सूजन? ऐसे करें बचाव


Thumb Swelling And Pain: आजकल जोड़ों के दर्द के साथ-साथ अंगूठे में दर्द और सूजन की समस्या भी बहुत देखने को मिलती है। अंगूठे में सूजन और दर्द के काई कारण हो सकते हैं, जैसे-अंगूठे पर चोट लग जाना या ज्यादा टाइपिंग करना या फिर अर्थराइटिस भी अंगूठे के दर्द और सूजन का कारण बन सकता है। अंगूठे की सूजन की स्थिति में अंगूठे की त्वचा का रंग नीला पड़ जाता है, इसके साथ ही अंगूठे का हिलना भी बंद हो जाता है, जिससे किसी भी काम को करने में बहुत परेशानी होती है। ऐसे में इस परेशानी और अंगूठे के दर्द और सूजन को दूर करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे आजमाएं जा सकते हैं, जो काफी कारगर साबित होते हैं-

अंगूठे की सूजन और दर्द को दूर करने के कुछ कारगर उपाय-

सिकाई से दूर होगी अंगूठे की सूजन और दर्द

शरीर के किसी भी हिस्से पर सूजन हो, उसे दूर करने के लिए सिकाई बहुत फायेदमंद होती है। सिकाई ठंडी और गर्म दोनों तरह से की जा सकती है और दोनों ही सिकाई से सूजन दूर करने में कारगर होती है। अंगूठे की ठंडी सिकाई करने के लिए एक बर्फ के टुकड़े को एक सूती कपड़े में बांध लें। अब इस बर्फ को सूजन वाले हिस्से पर रखें। ऐसा 5-7 मिनट तक करें। ऐसा करने से सूजन दूर होने के साथ ही दर्द से राहत मिलेगी। वहीं, गर्म सिकाई करने के लिए आप पानी को गर्म करके इसमें एक सूती के कपड़े को भिगोकर निचोड़ लें। अब इस कपड़े को अंगूठे पर रखें, सूजन से आराम मिलेगा। अगर पानी में थोड़ा सा नमक डाल लिया जाए, तो इससे और ज्यादा और जल्दी सूजन और दर्द से आराम मिलता है।  

दर्द दूर करने में मददगार हल्दी

हल्दी न सिर्फ एंटी-बैक्टीरियल होती है, बल्कि ये अंदरूनी चोट को ठीक करने में भी काफी फायदेमंद होती है। अंगूठे में होने वाली सूजन का एक कारण अंदरूनी चोट भी हो सकती है, जिसे ठीक करने के लिए हल्दी वाला दूध पीना फायदेमंद रहेगा। हल्दी वाला दूध बनाने के लिए पहले एक गिलास दूध गर्म कर लें, फिर इसमें एक चम्मच हल्दी मिलाएं। दूध को हल्का ठंडा होने पर धीरे-धीरे पिएं। 2-3 दिनों तक हल्दी वाला दूध पीने से अंगूठे की सूजन और दर्द से आराम मिलता है। इसके साथ ही हल्दी वाला दूध सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

सेंधा नमक के पानी से दूर होगी सूजन

सूजन को दूर करने में सेंधा नमक का पानी भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, सेंधा नमक में कुछ ऐसे गुण होते हैं जो सूजन और दर्द को दूर करने में कारगर होते हैं। इसके लिए पहले एक बर्तन में पानी लेकर उसमें एक चम्मच सेंधा नमक डालकर हल्का गर्म कर लें। अब इस पानी में 5-6 मिनट तक अंगूठे को डुबोएं रखें। इससे अंगूठे की सूजन 2 से 3 दिनों में ही खत्म हो जाएगी और दर्द से भी आराम मिलेगा। इस उपाय को दिन में दो बार करें। इससे 2 से 3 दिनों में सूजन दूर हो जाएगी, साथ ही दर्द भी दूर होगा। 

कुछ दिन अंगूठे को दें आराम

अगर आप कोई ऐसा काम करते हैं, जिससे अंगूठे पर दबाव पड़ता है जैसे टाइपिंग करना, लिखना, पेंटिंग करना, स्केचिंग करना। ऐसा करने से अंगूठे का दर्द और बढ़ सकता है, तो कुछ दिन के लिए इस तरह के काम को न करें और अपने अंगूठे को पूरा आराम दें। इसके अलावा अगर घरेलू उपाय करने के बाद भी आपके अंगूठे का दर्द और सूजन कम नहीं होती है तो एक बार डॉक्टर को जरूर दिखाएं, क्योंकि अंगूठे में लंबे समय तक दर्द रहने का कारण किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है। इसलिए घरेलू उपायों के अलावा डॉक्टर को दिखाना जरूरी होता है।

 

Read Next

तरबूज के बीज का तेल भी है बेहद गुणकारी, इन 4 समस्याओं को करता है दूर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version