
प्रेगनेंसी में महिलाओं को संक्रमण होने की संभावना काफी अधिक होती है। ऐसे में महिलाओं को अक्सर सर्दी और जुकाम देखा जाता है। इसकी वजह से भी प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को बंद नाक की परेशानी होने लगती है। नाक बंद होने की वजह से महिलाओं को सांस लेने में दिक्कत होती है और उनको थकान भी महसूस होने लगती है। नाक बंद होने के कारण कई बार महिलाओं की नींद आधी रात में ही खुल जाती है। ऐसे में उनकी नींद पूरी नहीं होती और उनको पूरा दिन आलस रहता है। इसलिए बेहद जरूर ही कि वह बंद नाक का इलाज करें। प्रेगनेंसी में बंद नाक को खोलने के लिए महिलाएं घरेलू उपायों को भी अपना सकती हैं। ये उपाय बेहद ही आसान होते हैं और बेहद कारगर रूप से कार्य करते हैं। सर्दी होने पर सांस लेने वाली नली में म्यूकस जमा हो जाता है, जिसकी वजह से महिलाओं को ये समस्या होती है। इस लेख में हम आपको प्रेगनेंसी में बंद नाक खोलने के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं।
प्रेगनेंसी में बंद नाक के घरेलू उपाय - Home Remedies for Stuffy Nose in Pregnancy in Hindi
भाप लेने से खुलती है बंद नाक - Steam Remedy for Stuffy Nose in Pregnancy in Hindi
प्रेगनेंसी में यदि आपको नाक बंद की समस्या हो रही है तो ऐसे में आप भाप ले सकती हैं। बंद नाक को खोलने का ये एक कारगर उपाय है। इससे कुछ ही मिनटों में नाक खुल जाती है और आपको सांस लेने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है। यदि आप गर्म पानी में विक्स मिला देती है तो इससे आपको अधिक आराम मिलता है।
इसे भी पढ़ें : प्रेगनेंसी में पीलिया होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, जानें इसका कारण और इलाज
अदरक को उबाल कर पिएं - Ginger for Stuffy Nose in Pregnancy in Hindi
बंद नाक को खोलने के लिए आप अदरक का काढ़ा पी सकती हैं। अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आपकी बंद नाक को खोलने में सहायक होते हैं। लेकिन अदरक से बनी चाय को आप ज्यादा न पिएं। दिन में दो बार आप इस चाय को पी सकती हैं।
गर्म सिकाई करें - Hot Compress for Stuffy Nose in Pregnancy in Hindi
गर्म सिकाई करने से आपकी नाक में जमा म्यूकस ढीला होता है और वह आसानी से बाहर आ जाता है। इससे आपको सांस लेने में दिक्कत नहीं होती है। गर्म सिकाई से नाक के अंदुरुनी हिस्से में आने वाली सूजन भी कम होती है और आपकी नाक खुलने लगती है।
सेब का सिरका - Apple cider Vinegar for Stuffy Nose in Pregnancy in Hindi
प्रेगनेंसी में बंद नाक से राहत पाने के लिए आप सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण भी मौजूद होते हैं। आप गुनगुने पानी में 2 चम्मच साइडर विनेगर मिलाएं और दिन में कम से कम 3 बार इसका सेवन करें। टेस्ट को अच्छा बनाने के लिए आप इसमें एक बड़ा चम्मच शहद भी मिला सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : प्रेगनेंसी में सूखता है बार-बार गला? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगा आराम
शहद से बंद नाक को खोलें - Honey for Stuffy Nose in Pregnancy in Hindi
शहद के सेवन से भी आप बंद नाक को आसानी से खोल सकती हैं। इसमें कई विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसमें बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो नाक में हुए बैक्टीरियल इंफेक्शन को कम करने में सहायक होता है। इसके सेवन से नाक में होने वाला संक्रमण कम होता है। साथ ही गले की जलन भी शांत होती है। आप एक कप गुनगुने पानी में एक बड़ा चम्मच शहद मिलाकर इसे पी सकती हैं।
प्रेगनेंसी में महिलाओं को कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। यदि किसी लक्षण में गंभीरता दिखाई देने लगे तो बिना देरी किए नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version