लाइफ में गैजेट्स के बढ़ते दखल और बदलती जीवनशैली की वजह से बहुत सारे लोगों की आंखें कम उम्र में ही कमजोर हो रही हैं। आजकल छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई टीवी, कंप्यूटर और स्मार्टफोन को सबसे ज्यादा वक्त दे रहा है, जिसकी वजह से कम उम्र में ही लोगों को चश्मा लगाना पड़ता है। कई बार देखने में आता है कि चश्मे का लगातार प्रयोग करने पर, फ्रेम से नाक पर पड़ने वाले दबाव की वजह से इस पर चश्मे के फ्रेम का निशान बन जाता है। ये निशान तब बुरा लगता है जब आप चश्मा उतारते हैं। लेकिन नाक पर लगने वाले इस निशान को कुछ घरेलू उपायों से आसानी से ठीक किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें:- पुराने से पुराने निशान को सिर्फ 2 दिन में सही करता है ये नुस्खा
संतरे का छिलका
संतरे का छिलका आपके बड़े काम का है। इससे चेहरे के दाग-धब्बे और निशान आसानी से दूर किया जा सकता है। इसके लिए संतरों के छिलकों को धूप में सुखा लें और फिर उन्हें पीस लें। अब एक चम्मच संतरे के सूखे छिलके का पाउडर लेकर उसमें आधा चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को नाक में निशान वाली जगह पर लगाएं। तीन-चार दिन के लगातार प्रयोग से नाक से निशान मिट जाते हैं। इसी संतरे के सूखे छिलके के पाउडर में आधा चम्मच बादाम का तेल मिलाकर आप इससे बेहतरीन स्क्रबर बना सकते हैं। संतरे के छिलके के स्क्रबर से स्किन की डेड सेल्स तो साफ होती ही हैं, इससे चेहरे के दाग-धब्बे भी मिट जाते हैं।
इसे भी पढ़ें:- तेल और मोम से घर से बनाएं बॉडीलोशन, निखारे रूप
खीरा
खीरा आजकल हर सीजन में मिल जाता है मगर इसकी तासीर ठंडी होती है। खीरे से भी चेहरे के दाग-धब्बों को आसानी से मिटाया जा सकता है। इसके लिए बस एक खीरे के छोटे-छोटे गोल स्लाइस काटिए और इसे निशान वाली जगह पर 10 से 15 मिनट तक रगड़िये। थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से मुंह धुल लीजिए। अगर आपकी आंखें कंप्यूटर पर काम करते हुए थक गई हैं और आंखों को थोड़ा आराम देना चाहते हैं तो खीरे के स्लाइस को आंखों पर रखकर थोड़ी देर लेटे रहें। इससे आंखों को आराम मिलेगा।
नींबू का रस
नींबू का रस प्राकृतिक क्लींजर है। ये चेहरे के डार्क स्पॉट्स और दाग को मिटाता है और नए स्किन सेल्स के बनने में मदद करता है। नाक से चश्मे का निशान मिटाने के लिए एक चम्मच नींबू के रस में आधा चम्मच पानी मिलाकर थोड़ा डायल्यूट कर लें। अब इसी रस के घोल में रूई डुबाकर चेहरे में निशान वाली जगह पर लगाएं और 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धुल लें। इसे लगाने से निशान धीरे-धीरे खत्म हो जाते हैं। अगर इसे आप पूरे चेहरे में लगाते हैं तो कुछ दिन में आपको अपना चेहरा निखरा हुआ और स्किन चमकदार लगेगी।
बादाम का तेल
बादाम के तेल में कई पौष्टिक तत्व होते हैं जो त्वचा को पोषण देते हैं और उसको मॉश्चराइज रखते हैं। बादाम भी त्वचा के दाग को मिटाकर उसे स्किन के रंग में मिलाता है। इसके लिए बादाम के तेल को रोजाना सोने से पहले नाक पर मलें। बादाम के तेल से चेहरे के धब्बे भी कम होते हैं और चेहरा बेदाग बनता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Home Remedies In Hindi