
Joint Pain After Fever Home Remedies: लखनऊ के गोलागंज इलाके में स्थित बलरामपुर अस्पताल में विनय तिवारी जोड़ों में दर्द की शिकायत लेकर आए। न तो विनय की उम्र ज्यादा है और न ही उनके परिवार में किसी को गठिया रोग, मोटापा या हड्डियों से संबंधित कोई बीमारी है। इसके बावजूद भी विनय को जोड़ों में दर्द महसूस हो रहा था। उन्हें बीते एक हफ्ते से बुखार था और तभी से जोड़ों में तेज दर्द की शिकायत बनी हुई थी। विनय का अनुभव जानकर आप सोच रहे होंगे कि क्या बुखार और ज्वॉइंट पेन में कुछ कनेक्शन हो सकता है? बुखार के बाद कई लोग मसल्स में दर्द की शिकायत करते हैं। मसल्स या जोड़ों में दर्द होने पर चलने-उठने में परेशानी महसूस होती है। लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव ने बताया कि जब शरीर इन्फेक्शन से लड़ रहा होता है तब इम्यून सिस्टम इन्फेक्शन को घटाने की लगातार कोशिश में लग जाता है। इस कारण से मसल्स में कमजाेरी और दर्द होता है। बुखार के दौरान जोड़ों में होने वाला दर्द इन्फेक्शन के कारण नहीं बल्की इम्यून सिस्टम के रिस्पॉन्स के कारण होता है। बुखार के बाद जोड़ों में होने वाले दर्द को दूर करने के लिए कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। इन उपायों को विस्तार से आगे जानेंगे।
1. सरसों का तेल- Mustard Oil For Joint Pain
लखनऊ के विकास नगर में स्थित प्रांजल आयुर्वेदिक क्लीनिक के डॉ मनीष सिंह ने बताया कि सरसों के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसे इस्तेमाल करने से मसल्स पेन ठीक हो जाता है।
- सरसों के तेल को हल्का गरम कर लें।
- तेल में लहसुन की एक कली मिला लें।
- तेल को छानकर अलग कर लें।
- हथेली में सरसों का तेल लें।
- इस तेल से जोड़ों की मालिश करें।
- सुबह-शाम तेल की मालिश करने से आराम मिलेगा।
2. हल्दी- Turmeric For Joint Pain
हल्दी में करक्यूमिन होता है। इसके इस्तेमाल से जोड़ों के दर्द और सूजन जैसे लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। हल्दी की तासीर गरम होती है। हल्दी की गरमाहट से दर्द को कम करने में मदद मिलती है।
- हल्दी में गुनगुना पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को दर्द वाली जगह पर लगा लें।
- गरम दूध में हल्दी मिलाकर रात को इसका सेवन भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Joint Pain: जोड़ों में तेज दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें 5 कारण
3. अदरक- Ginger For Joint Pain
- अदरक में जिंजरोल कंपाउंड मौजूद होता है। इससे मसल्स में होने वाले दर्द को कम करने में मदद मिलती है।
- अदरक को इस्तेमाल करने के लिए उसे पानी में उबाल लें।
- पानी को छानकर ठंडा होने दें।
- अदरक के पानी को प्रभावित स्थान पर लगाएं।
- आप अदरक की चाय का सेवन भी कर सकते हैं। लेकिन अदरक की तासीर गरम होती है इसलिए दिन में 1 कप से ज्यादा न पिएं।
4. मेथी के बीज- Fenugreek Seeds For Joint Pain
- मेथी के बीज में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुण होते हैं। इससे जोड़ों में दर्द और सूजन की शिकायत दूर होगी।
- 1 गिलास पानी में 2 चम्मच मेथी दाने डालें।
- रातभर के लिए इन दानों को भिगोकर रख दें।
- सुबह पानी को छानकर पी सकते हैं।
- भिगोए हुए मेथी दानों से पेस्ट बनाकर भी घुटने पर लगा सकते हैं।
5. ऑलिव ऑयल - Olive Oil For Joint Pain
- मसल्स में दर्द होने पर ऑलिव ऑयल से मालिश कर सकते हैं।
- हाथों में तेल लें और त्वचा पर लगा लें।
- हल्के हाथ से मालिश करें।
- क्लॉकवाइज और एंटी-क्लॉकवाइज हाथों को घुमाएं।
- 20 मिनट तक मालिश करने से आराम मिलेगा।
Joint Pain After Fever: बुखार के बाद जोड़ों में दर्द होने पर सरसों का तेल, ऑलिव ऑयल, एप्सम नमक, अदरक, हल्दी आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। लेख को शेयर करना न भूलें। ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ें ओनलीमायहेल्थ।