अर्थराइटिस के दर्द से हैं परेशान? इन घरेलू तरीकों का इस्तेमाल कर पाएं राहत

अगर आप भी गठिया या फिर अर्थराइटिस से पीड़ित हैं तो अब आप इन घरेलू तरीकों से अपने दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
अर्थराइटिस के दर्द से हैं परेशान? इन घरेलू तरीकों का इस्तेमाल कर पाएं राहत

अर्थराइटिस का दर्द किसी को भी काफी परेशान कर सकता है। ये दर्द सामान्य से कई गुना ज्यादा होता है। अर्थराइटिस (Arthritis) में न केवल चलने-फिरने में परेशानी होती है बल्कि जोड़ों को मोड़ने में भी काफी दर्द और परेशानी होती है। इसके साथ ही दर्द के अलावा उस जगह पर सूजन भी आने लगती है। इससे बचने के लिए लोग अलग-अलग तरह की चीजों को अपनाते हैं लेकिन कई बार ये असरदार नहीं हो पाती। 

जिन लोगों को अर्थराइटिस की परेशानी है वो लोग अच्छी तरह इस चीज को समझते हैं कि इसका दर्द कितना प्रभावी होता है। ठंड के मौसम में ये दर्द और भी ज्यादा प्रभावी हो जाता है, जिसके कारण पीड़ित को काफी दर्द और परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है आपका आहार और आप इसे घरेलू नुस्खे की मदद से भी छुटकारा पा सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताते हैं जिनकी मदद से आप अर्थराइटिस के दर्द से राहत पा सकते हैं। 

arthritis

दर्द से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे 

  • गर्म दूध के साथ हल्दी को मिलाकर रोजाना करीब दो से 3 बार पिएं। 
  • रोजाना दर्द वाली जगह पर लाल तेल से मालिश करें, इससे आपको काफी आराम मिलेगा। 
  • शरीर में पानी की मात्रा बनाएं रखे और थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पिएं। 
  • रात में दर्द वाली जगह पर गर्म सिरके से मालिश करें। 
  • मेथी के दानों का चूर्ण बनाएं और रोजाना सुबह पानी के साथ लें। 
  • दूध में लहसून की 3-4 कलियां डालकर अच्छे से उबालें और उसका सेवन करें। 

arthritis pain

इसे भी पढ़ें: अर्थराइटिस के मरीजों के लिए फायदेमंद है ये एक टेस्ट, जानें क्यों है जरूरी

  • बथुए की सब्जी का सेवन कर आप गठिया के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। इसके साथ ही आप बथुआ के ताजे पत्तों का रस भी पी सकते हैं इससे आपके गठिया से होने वाले जोड़ों के दर्द में काफी राहत मिलेगी। 
  • दर्द वाली जगह पर एलोवेरा के पत्तों को काट कर उसका जेल रोजाना लगाने से आपको दर्द से जल्द राहत मिल सकती है।
  • सूखी अदरक का सेवन करने से गठिया को खत्म किया जा सकता है। आप सूखी अदरक यानी सौंठ को पकाकर उसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपका दर्द भी कम होगा साथ ही धीरे-धीरे इससे आपका गठिया भी खत्म हो सकता है। 
  • अगर आपको अचानक से तेज दर्द होने लगे तो आप अरंडी का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। तेज दर्द होने पर आप अरंडी के तेल से मालिश कर सकते हैं, इससे आपके दर्द को काफी राहत मिल सकेगी। 

इसे भी पढ़ें: गठिया और अर्थराइटिस से परेशान हैं तो मोटापा हो सकता है कारण, शरीर में जमा फैट बढ़ाता है यूरिक एसिड

क्या है अर्थराइटिस के लक्षण? 

अर्थराइटिस (Arthritis) के लक्षण पहचानने में थोड़ा समय जरूर लग सकता है। इसका दर्द पहले सामान्य तौर पर होता है उसके बाद धीरे-धीरे बढ़ता रहता है। इसके लिए जरूरी है कि आपको अर्थराइटिस की पहचान करने के लिए सही लक्षणों को पहचानने की जानकारी हो। 

  • अगर लगातार आपके घुटनों और जोड़ों में दर्द रहता है तो आपको अर्थराइटिस का खतरा हो सकता है। 
  • शरीर में अकड़न महसूस होना। 
  • त्वचा और बालों पर रुखापन आना। 
  • बैठने, चलने या जोड़ों को मोड़ने में दर्द होना। 
  • जोड़ों की जगह पर काफी प्रभावशाली दर्द होना। 

Read More Articles on Home Remadies 

Read Next

आइब्रो को करना है मोटा और घना, तो इन 4 तरीकों से करें साबुन का इस्तेमाल

Disclaimer