आज के समय में युवाओं में मुंहासे होना आम बात है, लेकिन इसके साथ ही आपको पता होना चाहिए कि मुंहासो का इलाज संभव है। हालांकि मुंहासों के ईलाज के लिए ब्यूटी टिप्स अपनाए जा सकते हैं या फिर स्किन स्पेशलिस्ट की मदद ली जा सकती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं आप घर में भी मुंहासों को ठीक कर सकते हैं। जी हां आप दादी मां के नुस्खें अपनाकर या फिर कुछ घरेलू टिप्स अपनाकर एक्ने की समस्या से बच सकते हैं। वैसे भी आजकल का युवा समय से पहले ही अपने सौंदर्य को लेकर चिंतित रहता है, ऐसे में युवाओं के लिए घरेलू नुस्खें और भी करगर हो सकते हैं जिससे वे मुंहासों को बढ़ने से भी रोक सकते हैं और इसका समय पर ईलाज भी कर सकते हैं। आइए जानें एक्ने के घरेलू नुस्खे क्या हैं।
एक्ने के घरेलू नुस्खे
संतरे के छिलके और बेसन का लेप- संतरे को खाने के जितने लाभ है, उसका छिलका भी उतना ही फायदेमंद है। क्या आप जानते हैं संतरे के सूखे छिलको से बनाए गए चूर्ण को यदि आप बेसन में मिलाकर मुंहासों पर लगाएंगे तो आपको जल्द ही मुंहासों से छुटकारा मिलेगा। लेकिन इसके साथ ही आपको ध्यान रखना होगा कि इस लेप को आपको लगातार एक से डेढ़ महीने लगाना होगा। आप चाहे तो बेसन के बजाय मुलतानी मिट्टी भी लगा सकते हैं। एक्ने की समस्या से छुटकारा पाना हो आपको संतरे के छिलके के चूर्ण में गुलाबजल मिलाकर लगाना चाहिए। इतना ही नहीं आप गर्म पानी के साथ त्रिफला चूर्ण भी ले सकते हैं।रात को मुनक्का भिगोकर उसे सुबह खाएं। इस मुनक्का के पानी को शक्कर या मिश्री के साथ मिक्स करके खांए। इससे ना सिर्फ एक्ने की समस्या दूर होने लगेगी बल्कि आपको ब्लड को साफ करने में भी मदद मिलेगी।नियमित रूप से रात में सोने से पहले मुंह धोकर, खीरे के रस में हल्दी पाउडर लगाने से एक्ने की समस्या को दूर किया जा सकता हैं।
टॉप स्टोरीज़
एक्ने से कैसे करें बचाव
एक्ने की समस्या से बचने के लिए आपको पानी खूब पीना चाहिए। इतना ही नहीं आप यदि गुनगुना पानी पीएंगे तो आपको एक्ने की समस्या से बचने में मदद मिलेगी।आपको मुंहासों से बचने के लिए चाहिए कि आप जंकफूड और तैलीय भोजन ना करें और ना ही अत्यधिक मात्रा में चॉकलेट, केक, पेस्ट्री इत्यादि चीजों का सेवन करें। चिरौंजी में फुलक्रीम दूध का पेस्ट बनाकर लगाने से आप एक्ने की समस्या से बच सकते हैं।मुंहासों को दूर करने के लिए और स्किन की जलन को दूर करने के लिए आपको मसूर की दाल में दूध, घी का लेप बनाकर चेहरे पर और मुंहासों की जगह पर लगाना चाहिए।यदि आप चाहते हैं कि आपको एक्ने की समस्या ना हो तो आपको चाहिए कि आप कम से कम मेकअप करें। यदि आप पार्टी या किसी फंक्शन में जा रहे हैं तो जरूरत के हिसाब से मेकअप करें।
इतना ही नहीं आप बार-बार क्रीम और मेकअप प्रोडक्ट्स में बदलाव ना लाएं और मेकअप प्रोड्क्ट क्वालिटी वाले ही लें।
Image Courtesy@GettyImages
Read More Articles On Home Remedies In Hindi