सुंदर और आकर्षक दिखने में बाल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए बालों को स्वस्थ, मुलायम और चमकदार बनाने के लिए उन्हें भरपूर पोषण देना बहुत ज़रूरी है। वैसे तो बाज़ार में कई प्रकार के ट्रीटमेंट उपलब्ध हैं, लेकिन ये महंगे होने के साथ-साथ केमिकल बेस्ड हैं। इसलिए बालों की सही देखभाल के लिए घर में मौज़ूद प्राकृतिक चीज़ों से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल करें और बालों को बनाएं लंबा, घना और मज़बूत।
ड्राई बालों के लिए हेयर मास्क
फ्रूट मास्क : अगर आपके बाल रूखे व बेजान हैं तो पपाया मास्क $फायदेमंद होगा। इसके लिए एक पपीते को मैश कर इसमें दही मिलाएं। अब इसे मेहंदी की तरह लगाकर 30 मिनट बाद पानी से धो दें।
क्रीम मास्क : 1/2 कप दूध में 1 बड़ा टीस्पून क्रीम मिलाएं। फिर इसे बालों में लगाकर 15 मिनट बाद धो दें।
ऑलिव एग मास्क : ऑलिव ऑयल और अंडे के पीले भाग को मिलाकर बालों पर लगाएं और 1 घंटे बाद हर्बल शैंपू करें। इसके बाद बालों में कंडिशनर लगाएं।
बीयर मास्क : यह ड्राई और नॉर्मल दोनों तरह के बालों के लिए है। बालों को फुल प्रोटेक्शन देने के लिए एक अंडे का सफेद भाग और 10 मिली. बीयर को एक साथ मिलाएं। अब सबसे पहले शैंपू करें। कंडिशनिंग के तौर पर इस मास्क को अप्लाई करें। करीब 10 मिनट बाद पानी से धो दें।
नारियल मास्क : कोकोनट मास्क बालों को मॉयस्चराइज़ कर उन्हें मुलायम और चमकदार बनाता है। कोकोनट क्रीम के साथ थोड़ा सा ऑलिव ऑयल मिलाकर बालों की जड़ों से सिरों तक लगाएं। अब बालों को लगभग 1 घंटा कवर कर रखें। फिर शैंपू करने के बाद कंडिशनर भी करें। इस मास्क को सप्ताह में एक बार लगाएं।
इसे भी पढ़ें: प्याज के रस से कैसे बढ़ायें बालों की लंबाई
टॉप स्टोरीज़
सामान्य बालों के लिए हेयर मास्क
हनी मास्क : 1/2 कप दूध में 1 बड़ा टीस्पून शहद मिला कर अच्छी तरह मिलाएं। स्कैल्प में लगा कर हलके हाथों से मालिश करें। 30 मिनट बाद इसे धो दें।
प्रोटीन पैक : 1/2 कप छिलके वाली उड़द दाल में 1 छोटा टीस्पून मेथीदाना मिला कर ग्राइंड करें। फिर 1/2 कप दही में मिलाएं। कुछ देर तक बालों में लगा रहने दें। इसके बाद किसी माइल्ड शैंपू से धो दें।
इसे भी पढ़ें: ऑयली स्किन से निपटने के लिए अपनाएं ये 6 आसान घरेलू नुस्खे, जानें तरीका
तैलीय बालों के लिए हेयरमास्क
जई मास्क : यह हेयर मास्क सिर की तैलीय त्वचा, रूसी, खुजली और जलन आदि से आपको दूर रखता है। इसे बनाने के लिए एक बोल में 1 टीस्पून जई, 1 टीस्पून दूध और 1 टीस्पून आमंड ऑयल को एकसाथ मिला कर लेप बना लें। ध्यान रखें कि इस लेप में कोई गांठ न हो। अब इसे बालों में अच्छी तरह लगाएं। इस लेप को लगभग 15 से 20 मिनट बालों में लगा रहने के बाद धो दें। अंत में कंडिशनर लगाकर धो दें।
एग और ऑलिव ऑयल : अंडे के हेयर मास्क में ज़्यादा प्रोटीन, विटमिन और फैटी एसिड मौज़द होता है। इससे बालों के झडऩे की समस्या नहीं होती साथ ही ऑलिव ऑयल बालों को मज़बूती देता है। इस मास्क को बनाने के लिए एक बोल में 2 अंडे के सफेद भाग में 1 टीस्पून शहद, 1 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल लेकर तीनों को मिक्स कर बालों में अप्लाई करें। अब ऊपर से शॉवर कैप पहनें ताकि मास्क अच्छी तरह से बालों में लग सके। करीब 15-20 मिनट बाद धो दें। इस मास्क को महीने में 1-2 बार ही इस्तेमाल करें।
Read More Articles On Home Remedies In Hindi