आज के समय में घर पर रहने वाले लोग हों या ऑफिस में काम करने वाले दोपहर का वक्त होते ही जैसे ही खाना खत्म होता है, कई लोगों को अचानक सुस्ती महसूस होने लगती है। आंखें भारी हो जाती हैं, काम में मन नहीं लगता और दिमाग बस यही चाहता है कि थोड़ी देर के लिए आंखें बंद कर ली जाएं। ऑफिस में कंप्यूटर स्क्रीन देखते हुए झपकी आना, घर पर बैठकर टीवी देखते-देखते ऊंघने लगना या फिर पढ़ाई के समय फोकस टूट जाना, ये सब दोपहर के बाद नींद आने के आम लक्षण हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह समस्या सिर्फ उन लोगों को नहीं होती जो रात में कम सोते हैं, बल्कि उन्हें भी होती है जो पूरी नींद लेने के बाद भी दिन में थकान महसूस करते हैं। इस लेख में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानिए, दोपहर में नींद की समस्या से बचने के लिए दोपहर में क्या खाएं और क्या नहीं?
खाने के बाद नींद आने का कारण
डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि खाना खाने के बाद शरीर का ब्लड फ्लो पाचन तंत्र की ओर ज्यादा हो जाता है। खासकर जब लंच भारी, ऑयली या ज्यादा कार्बोहाइड्रेट वाला हो, तो पाचन के लिए शरीर को ज्यादा एनर्जी लगती है। इसके कारण दिमाग तक ऑक्सीजन और ब्लड सप्लाई थोड़ी कम हो जाती है, जिससे सुस्ती और नींद महसूस होती है।
इसे भी पढ़ें: थकान दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें
लंच में क्या खाएं जिससे बनी रहे एनर्जी?
डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि दोपहर के खाने के बाद भी शरीर में एनर्जी बनी रहे, तो अपने लंच को बैलेंस्ड बनाना बेहद जरूरी है।
- लंच में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फाइबर का सही संतुलन होना चाहिए।
- इसके लिए ब्राउन राइस, मल्टीग्रेन रोटी, दाल, पनीर, दही, हरी सब्जियां और सलाद को शामिल करें।
- प्रोटीन और फाइबर पाचन को धीमा करते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहता है और सुस्ती नहीं आती।
इसे भी पढ़ें: शरीर में एनर्जी बढ़ाने के लिए, इन 4 तरीकों से करें किशमिश का सेवन

लंच में क्या नहीं खाना चाहिए?
डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि दोपहर के समय बहुत ज्यादा तला-भुना, मसालेदार और ऑयली खाना खाने से बचना चाहिए।
- समोसा, कचौड़ी, फास्ट फूड, बटर-नान, ज्यादा घी-तेल में बनी सब्जी और मिठाई लंच के लिए सही विकल्प नहीं हैं।
- ये फूड्स पचने में भारी होते हैं और शरीर को सुस्त बना देते हैं।
- इसके अलावा ज्यादा कोल्ड ड्रिंक या शुगर से भरा जूस भी तुरंत एनर्जी देने के बजाय थकान बढ़ा सकते हैं।
लंच करने का सही तरीका क्या है?
डाइटिशियन अर्चना जैन कहती हैं कि बहुत जल्दी-जल्दी खाना, जरूरत से ज्यादा मात्रा में खाना या खाना खाते समय मोबाइल देखना पाचन को बिगाड़ता है। इससे शरीर को भोजन को पचाने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जो थकान और नींद का कारण बनती है। हमेशा धीरे-धीरे चबा कर खाना चाहिए और ओवरईटिंग से बचना चाहिए।
निष्कर्ष
डाइटिशियन अर्चना जैन कहती हैं कि अगर आप अपने लंच को हल्का, बैलेंस्ड और पोषण से भरपूर रखते हैं, तो दोपहर में नींद आने की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। साथ ही नियमित समय पर खाना, सही नींद लेना और हल्की फिजिकल एक्टिविटी को डेली रूटीन में शामिल करना भी जरूरी है। सही डाइट और लाइफस्टाइल से न सिर्फ एनर्जी लेवल बना रहता है, बल्कि काम में फोकस और प्रोडक्टिविटी भी बढ़ती है।
All Images Credit- Freepik
FAQ
शरीर में थकान क्यों महसूस होती है?
दिन में बार-बार थकान आने की वजह गलत डाइट, अनियमित नींद, डिहाइड्रेशन, ज्यादा शुगर का सेवन और फिजिकल एक्टिविटी की कमी हो सकती है।क्या खाने के तुरंत बाद नींद आना नॉर्मल है?
हल्की सुस्ती नॉर्मल हो सकती है, लेकिन अगर रोज खाना खाने के बाद ज्यादा नींद आती है, तो यह गलत डाइट या लाइफस्टाइल का संकेत हो सकता है।24 घंटे में कितनी बार खाना खाना चाहिए?
एनर्जी बनाए रखने के लिए दिन में 3 मेन मील्स के साथ 1-2 हेल्दी स्नैक्स लेना बेहतर होता है, ताकि ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहे।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 09, 2026 12:03 IST
Modified By : Akanksha Tiwari Feb 09, 2026 12:03 IST
Modified By : Akanksha TiwariFeb 09, 2026 12:03 IST
Published By : Akanksha Tiwari
Reviewed By : Archana Jain