बार-बार टूट रहे हैं बच्चों के नाखून? डॉक्टर से जानें शरीर में किन कमियों के हो सकते हैं संकेत

कई बच्चों के नाखून नाजुक होते हैं। ऐसे में रोज के खेलकूद, रोज की एक्टिविटीज और छोटी-मोटी चोट लगने के कारण ये टूट भी सकते हैं, लेकिन अगर बच्चे के नाखून बार-बार टूटते हैं, आसानी से छिलने लगते हैं, तो व्यक्ति को इन बातों पर ध्यान देना चाहिए, खासकर असामान्य बदलाव दिखाने पर। ऐसे में आइए इस बारे में Dr. Yatish Singh, Consultant, Paediatrician and Neonatologist, Cloudnine Group of Hospitals, Ghaziabad से जानें।
बार-बार नाखून किसकी कमी से टूटते हैं?
डॉ. यतीश के अनुसार, बच्चे के बार-बार नाखून टूटने की समस्या या असामान्य बदलाव दिखाई देते हैं, तो माता-पिता को इस पर ध्यान देना चाहिए। कई बार इसकी वजह नाखूनों की ठीक से देखभाल न करना होती है, जबकि कुछ मामलों में पोषण की कमी या त्वचा से जुड़ी समस्या भी इसके पीछे हो सकती है।
1. आयरन की कमी
शरीर में आयरन की कमी होने पर एनीमिया की समस्या हो सकती है। कुछ बच्चों में इसके साथ नाखून कमजोर और भंगुर हो सकते हैं। गंभीर या लंबे समय तक रहने वाली आयरन की कमी में नाखून चम्मच की तरह अंदर की ओर धंसे हुए भी दिखाई दे सकते हैं।
इसके अलावा, बच्चा थकान, कमजोरी और पीलेपन की शिकायत कर सकता है। आयरन के लिए बच्चे की डाइट में दालें, हरी पत्तेदार सब्जियां, बीन्स, तिल और डॉक्टर की सलाह के अनुसार अन्य आयरन युक्त फूड्स शामिल करें।
इसे भी पढ़ें: स्मॉग और जहरीली हवा से बच्चों को कैसे सुरक्षित रखें? जानें डॉक्टर से
2. प्रोटीन की कमी
नाखून मुख्य रूप से केराटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं। अगर बच्चे के खाने में पर्याप्त प्रोटीन नहीं है, तो नाखूनों की मजबूती और ग्रोथ प्रभावित हो सकती है। इसके लिए दूध, दही, पनीर, दाल, सोयाबीन, अंडे और अन्य प्रोटीन युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करें।
why do your childrens nails break frequently and how to properly care For them 01
3. जिंक और अन्य पोषक तत्वों की कमी
जिंक नाखूनों की ग्रोथ और शरीर के सेल्स के सामान्य कामकाज के लिए जरूरी है। इसकी कमी होने पर नाखूनों में बदलाव दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा, बैलेंस डाइट में बायोटिन, विटामिन बी12 और अन्य जरूरी पोषक तत्व भी होने चाहिए। हालांकि, हर बच्चे के नाखून टूटने का कारण विटामिन की कमी नहीं होता है। बिना जांच के सप्लीमेंट देना सही नहीं है।
4. बार-बार पानी और साबुन के संपर्क में आना
बच्चों के नाखून बार-बार पानी, साबुन, सैनिटाइजर या डिटर्जेंट के संपर्क में आने और गीले-सूखे होने से कमजोर होकर छिल सकते हैं। इससे बचने के लिए ध्यान रखें कि बच्चे हाथ धोने के बाद अच्छी तरह से हाथों को सुखाएं और जरूरत पड़ने पर हाथों पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।
5. नाखून चबाने और खुरचने की आदत
कुछ बच्चे स्ट्रेस, बोरियत या आदत के कारण नाखून चबाते हैं। इससे नाखूनों की संरचना को नुकसान पहुंच सकता है और इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ता है। बच्चे को डांटने के बजाय प्यार से बच्चे की इस आदत को छुड़ाने की कोशिश करें।
इसे भी पढ़ें: बच्चे के मुंह में क्यों हो रहे हैं छाले? डॉक्टर से जानें कारण और इलाज का सही तरीका
6. फंगल इंफेक्शन और स्किन से जुड़ी समस्याएं
अगर नाखूनों का रंग पीला पड़ रहा है, वे मोटे हो रहे हैं, आसपास की त्वचा लाल है या नाखून अपनी जगह से अलग हो रहा है, तो फंगल इंफेक्शन या त्वचा से जुड़ी समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से जांच कराएं।
क्या कहती है स्टडी?
साल 2018 में Skin Appendage Disorders में प्रकाशित बच्चों के नाखून पतले और मुलायम होने के कारण शुरुआती उम्र में हल्का छिलना या टूटना काफी आम है, जो नाखूनों के मोटे होने के साथ अक्सर अपने आप ठीक हो जाता है, हालांकि खेलकूद की चोट, अंगूठा चूसने या नाखून चबाने की आदत, आयरन या अन्य पोषक तत्वों की कमी या कुछ इंफेक्शन के कारण भी नाखून कमजोर या खराब हो सकते हैं।
नाखूनों की सही देखभाल के लिए उन्हें नियमित रूप से छोटा रखें, क्यूटिकल को न छेड़ें, अंगूठा चूसने या नाखून चबाने की आदत को नियंत्रित करें और अधिकतर मामलों में शांत रखते हुए नाखून बढ़ने दें, लेकिन अगर नाखून के आसपास रेडनेस, सूजन, मवाद या कोई अन्य असामान्य लक्षण दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
बच्चों के नाखूनों की देखभाल कैसे करें?
डॉ. यतीश का कहना है, बच्चों के नाखूनों की देखभाल के लिए पेरेंट्स को कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।
- नाखूनों को नियमित रूप से काटें और किनारों को हल्के से फाइल करें, ताकि वे कहीं अटककर टूटें नहीं।
- बच्चों को नाखूनों को दांत से काटने या खुरचने से रोकें।
- बैलेंस डाइट लें।
- किसी भी पोषक तत्व का सप्लीमेंट डॉक्टर की सलाह के बिना शुरू न करें।
डॉक्टर से सलाह कब लें?
डॉ. यतीश बताते हैं, अगर नाखून लगातार टूट रहे हैं, उनका रंग या साइज बदल रहा है, उनमें दर्द या सूजन है, तो बच्चे को थकान और कमजोरी भी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लें। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर जांच के जरिए आयरन या अन्य पोषक तत्वों की कमी का पता लगा सकते हैं।
निष्कर्ष
बच्चों के नाखून बार-बार टूटने या छिलने के पीछे आयरन, प्रोटीन या जिंक जैसे पोषक तत्वों की कमी, बार-बार पानी-साबुन के संपर्क में आना, नाखून चबाने की आदत या फंगल इंफेक्शन जैसी वजहें हो सकती हैं। नाखूनों को मजबूत रखने के लिए बैलेंस डाइट लें, नाखून नियमित काटें, हाथ धोने के बाद सुखाकर मॉइस्चराइजर लगाएं और बिना डॉक्टर की सलाह के सप्लीमेंट न दें। अगर नाखूनों का रंग या साइज बदले, दर्द या सूजन हो या बच्चे में थकान व कमजोरी दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
बच्चों की हेल्थ बनाने के लिए क्या खिलाना चाहिए?
बच्चों को हेल्दी और स्वास्थ्य रखने के लिए प्रोटीन, कर्बोहाइड्रेट, हेल्दी फैट, विटामिन्स और मिनरल्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर अंडे, पनीर, राजमा, मूंग दाल, डेयरी प्रोडक्ट्स, फल, सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स और सीड्स खिलाएं।बच्चों में पोषक तत्वों की कमी के क्या लक्षण हैं?
बच्चों के शरीर में में पोषक तत्वों की कमी होने पर थकान, कमजोरी, वजन न बढ़ने, बार-बार इंफेक्शन होने, भूख में बदलाव होने और चिड़चिड़ापन होने की समस्या हो सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 20, 2026 13:11 IST
Modified By : Priyanka Sharma Nov 20, 2026 13:11 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr. Yatish Singh