Mon Nov 16, 2026 | 08:21 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kamalesh A , Senior Consultant Physician - Internal Medicine

नाखून जल्दी टूटना शरीर में किस पोषक तत्व की कमी का संकेत है? डॉक्‍टर से जानें

नाखूनों का जल्दी टूटना, कमजोर होना या बार-बार परतों में छिलना केवल बाहरी समस्या नहीं है। कई बार यह शरीर में पोषक तत्वों की कमी का संकेत हो सकता है। जानें यह क‍िन पोषक तत्‍वों से जुड़ी समस्‍या है?
नाखून जल्दी टूटना शरीर में किस पोषक तत्व की कमी का संकेत है? डॉक्‍टर से जानेंनाखून जल्दी टूटना शरीर में किस पोषक तत्व की कमी का संकेत है? डॉक्‍टर से जानें

Brittle Nails Causes: अगर आपके नाखून जल्दी टूटते हैं, उनकी परत निकलने लगती है या वे आसानी से फट जाते हैं, तो इसका एक आम कारण शरीर में आयरन की कमी हो सकता है। खासकर तब, जब नाखूनों के कमजोर होने के साथ थकान, सांस फूलना, चक्कर आना, त्वचा का पीला पड़ना या नाखूनों का चम्मच जैसा आकार होना जैसे लक्षण भी दिखाई दें। शरीर में आयरन की कमी होने से ट‍िशूज तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है, जिससे नाखून पतले और कमजोर हो सकते हैं। आइए जानते हैं नाखून के कमजोर होने के अन्‍य कारणों के बारे में। बेहतर जानकारी के लि‍ए Dr. Kamalesh A, Senior Consultant Physician At Yashoda Hospitals, Hyderabad से बात की।

  क‍िन पोषक तत्‍वों की कमी से नाखून टूटने लगते हैं?
आयरन बायोटिन (विटामिन B7)
विटामिन B12 प्रोटीन
जिंक कैल्शियम
विटामिन D  

National Institutes Of Health द्वारा NCBI Bookshelf में प्रकाश‍ित एक लेख के अनुसार,

सूखे और कमजोर नाखून बायोटिन, जिंक और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों की कमी से जुड़े हो सकते हैं। नाखूनों के रंग में बदलाव भी शरीर में पोषण की कमी का संकेत हो सकता है। नाखूनों का चम्मच के आकार का हो जाना, आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया का संकेत हो सकता है। वहीं, नाखूनों का उंगलियों के सिरों पर गोल और उभरा हुआ दिखाई देना कई बीमारियों से जुड़ा हो सकता है। यह कुपोषण, लंबे समय तक शराब का सेवन करने और लगातार लैक्सेटिव (पेट साफ करने वाली दवाओं) का इस्तेमाल करने वाले लोगों में भी देखा जा सकता है। ऐसी स्थितियां अक्सर ईटिंग डिसऑर्डर से जूझ रहे लोगों में देखने को मिलती हैं।

इन पोषक तत्‍वों की कमी से नाखून जल्‍दी टूट सकते हैं

brittle-nails-causesbrittle-nails-causes

आयरन के अलावा, बायोटिन (विटामिन B7), विटामिन B12, प्रोटीन, जिंक, कैल्शियम और विटामिन D की कमी भी नाखूनों को कमजोर कर सकती है। बायोटिन की कमी होना बहुत आम नहीं है, लेकिन नाखूनों को मजबूत बनाए रखने के लिए पर्याप्त प्रोटीन जरूरी है, क्योंकि नाखून मुख्य रूप से केराटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं।

यह भी पढ़ें- क्या आपके नाखून बढ़ना बंद हो गए हैं? जानें इसके कारण

नाखून बार-बार टूटने के अन्‍य कारण

नाखूनों के कमजोर होने का कारण हमेशा विटामिन या पोषक तत्वों की कमी नहीं होता। कई बार बाहरी कारणों से भी नाखून टूटने लगते हैं। जैसे बार-बार हाथ धोना, लंबे समय तक पानी में हाथ रखना, तेज डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना, जेल मैनीक्योर करवाना, एसीटोन वाले नेल पेंट रिमूवर का इस्तेमाल करना या नाखूनों को गलत तरीके से फाइल करना।

नाखून की जांच के ल‍िए जरूरी टेस्‍ट

डॉक्टर जरूरत पड़ने पर CBC (कंप्लीट ब्लड काउंट), फेरिटिन, आयरन की जांच और थायराइड की जांच कराने की सलाह दे सकते हैं। जांच में पोषक तत्‍वों की कमी द‍िखने पर दवा, सप्‍लीमेंट्स या डाइट में बदलाव से इलाज क‍िया जाता है। आयरन की कमी के कारण अगर नाखून टूट रहे हैं, तो डॉक्‍टर की सलाह के बगैर आयरन की गोलियां या अधिक मात्रा में सप्लीमेंट न लें।

यह भी पढ़ें- नाखूनों में गड्ढे, मोटापन या रंग बदलना क्या सोरायसिस का संकेत है? जानें कब जांच कराएं

नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए आहार में क्या शामिल करें?

नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए डाइट में ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल करने चाहिए, जिनमें प्रोटीन, आयरन, बायोटिन, जिंक और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्व मौजूद हों जैसे-

  • अंडे में प्रोटीन और बायोटिन होता है। ये पोषक तत्‍व नाखूनों में केराटिन के विकास में मदद करते हैं। अंडे को डाइट का ह‍िस्‍सा बना सकते हैं।
  • पालक आयरन, फोलेट और विटामिन C का अच्छा स्रोत है। ये पोषक तत्‍व शरीर में स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण में मदद करते हैं।
  • बादाम और अखरोट में बायोटिन, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। ये नाखूनों को जरूरी पोषण देने में मदद करते हैं।
  • दूध, दही और पनीर, प्रोटीन और विटामिन B12 के अच्छे स्रोत हैं। प्रोटीन नाखूनों को मजबूती देने का काम करते हैं।

नाखून को टूटने से बचाने के ल‍िए इन बातों का ध्‍यान रखें

  • बर्तन धोते या सफाई करते समय दस्ताने पहनें।
  • हाथों और नाखूनों पर हल्का मॉइश्चराइजर और क्यूटिकल ऑयल लगाएं।
  • बार-बार नेल पेंट रिमूवर का इस्तेमाल न करें।
  • नाखूनों को बहुत ज्यादा लंबा न रखें।

डॉक्‍टर से संपर्क कब करें?

  • अगर नाखूनों में अचानक बदलाव आए,
  • दर्द हो,
  • रेडनेस या सूजन दिखाई दे या
  • नाखूनों की समस्या के साथ थकान, बाल झड़ना या वजन में बदलाव हो, तो डॉक्टर से सलाह लें।

न‍िष्‍कर्ष:

आयरन, बायोटिन (विटामिन B7), विटामिन B12, प्रोटीन, जिंक, कैल्शियम और विटामिन D जैसे पोषक तत्‍वों की कमी के कारण नाखून कमजोर हो सकते हैं। नाखून कमजोर होने और टूटने के और भी कारण हो सकते हैं जैसे बार-बार हाथ धोना, लंबे समय तक पानी में हाथ रखना, तेज डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना, जेल मैनीक्योर करवाना, एसीटोन वाले नेल पेंट रिमूवर का इस्तेमाल करना या नाखूनों को गलत तरीके से फाइल करना। जरूरत पड़ने पर डॉक्‍टर CBC, फेरिटिन, आयरन और थायराइड की जांच कराने की सलाह दे सकते हैं। नाखून कमजोर हैं, ताे डाइट में अंडे, पालक, बादाम, अखरोट, दूध, दही, पनीर वगैरह को शाम‍िल कर सकते हैं।

image credit: magnific

FAQ

  • नाखूनों को तेजी से बढ़ाने के लिए क्या करें?

    नाखूनों की ग्रोथ एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। इसके ल‍िए पर्याप्त प्रोटीन लें और संतुलित डाइट लें, नाखूनों को साफ रखें और इन्‍हें टूटने से बचाएं।
  • क्या बार-बार नेल पॉलिश लगाने से नाखून कमजोर होते हैं?

    हां, बार-बार नेल पॉलिश लगाने और खासकर एसीटोन वाले रिमूवर का इस्तेमाल करने से नाखून रूखे और कमजोर हो सकते हैं। बीच-बीच में नाखूनों को नेल पॉलिश से ब्रेक देना चाहिए।

Read Next

→ चेहरे की डेड स्किन हटाने के लिए होममेड स्क्रब इस्तेमाल करें या केमिकल एक्सफोलिएटर? जानें क्या है ज्यादा सुरक्षित?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 16, 2026 19:37 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Kamalesh A