Fri Nov 20, 2026 | 01:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Akshay Chugh

स्मॉग और जहरीली हवा से बच्चों को कैसे सुरक्षित रखें? जानें डॉक्टर से

सर्दियों में दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते स्मॉग और वायु प्रदूषण से बच्चों को बचाने के लिए डॉ. अक्षय चुघ ने कुछ टिप्स शेयर किए हैं। इन टिप्स में घर की हवा साफ रखना, बाहरी गतिविधियों को कम करना, सही मास्क पहनना और इम्यूनिटी बढ़ाना शामिल है।
स्मॉग और जहरीली हवा से बच्चों को कैसे सुरक्षित रखें? जानें डॉक्टर सेस्मॉग और जहरीली हवा से बच्चों को कैसे सुरक्षित रखें? जानें डॉक्टर से

हर साल सर्दियों के मौसम की शुरुआत के साथ दिल्ली- NCR और उत्तर भारत के कई हिस्सों में स्मॉग और वायु प्रदूषण काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसका सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों और बच्चों की सेहत पर पड़ता है। इन दिनों बच्चों में सांस लेने में तकलीफ, खांसी और एलर्जी की समस्या सबसे ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में पेरेंट्स अक्सर यह सोच कर कंफ्यूज रहते हैं कि इस प्रदूषण से बच्चों को कैसे सुरक्षित रखें? आइए इस लेख में Dr. Akshay Chugh, Internal Medicine & Metabolic Disorders, Metro Hospital and Heart Institute, Noida से जानते हैं कि बच्चों को स्मॉग और जहरीली हवा से बच्चों को कैसे सेफ रख सकते हैं?

बच्चों को स्मॉग से सुरक्षित रखने के टिप्स

Dr. Akshay Chugh का कहना है कि बच्चों को स्मॉग और जहरीली हवा से सुरक्षित रखने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं-

1. घर के अंदर की हवा को साफ रखें

जब बाहर का AQI बहुत ज्यादा खराब हो तो अपने घर की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें, ताकि बाहर का धुआं और स्मॉग अंदर न आए। अपने घर में HEPA फिल्टर वाले एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें, खासतौर पर बच्चों के सोने के कमरे में। इसके अलावा, घर के अंदर अगरबत्ती, मॉस्किटो कॉइल या स्मोकिंग के इस्तेमाल से बचना चाहिए, क्योंकि यह घर के अंदर प्रदूषण को और बढ़ाते हैं। आप घर के अंदर स्नेक प्लांट या स्पाइडर प्लांट जैसे एयर-प्यूरिफाइंग पौधे भी रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: स्मॉग और प्रदूषण से आंखों में हो रही जलन? राहत के लिए अपनाएं ये 6 उपाय

2. आउटडोर गतिविधियों को कम करें

जब AQI बहुत खराब या गंभीर हो तो बच्चों को सुबह और शाम के समय बाहर खेलने या पार्क जाने से रोकें। खेलकूद की गतिविधियां सिर्फ घर के अंदर तक ही सीमित करें। सुबह के समय जब प्रदूषण का लेवल कम हो तो वॉक या स्कूल जाने के दौरान बच्चों का खास ध्यान रखें।

साल 2022 में International Journal of Environmental Research and Public Health में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, एक्सरसाइज करने से पहले बाहर के एयर क्वालिटी की जांच करें, ज्यादा प्रदूषण वाले समय पर बाहर जाने से बचें और अगर पहले से सांस की समस्या है तो ज्यादा सावधानी बरतें।

3. सही और अच्छी क्वालिटी वाले मास्क का इस्तेमाल

नॉर्मल कपड़े या सर्जिकल मास्क स्मॉग के छोटे-छोटे कणों को मुंह या नाक के रास्ते शरीर में जाने से रोक नहीं पाते हैं। अगर बच्चे को बाहर ले जाना जरूरी है तो उसे अच्छी फिटिंग वाला N95 मास्क पहनाएं। यह ध्यान रखें कि फेस मास्क बच्चे के चेहरे पर ठीक से फिट बैठ रहा हो और उसे सांस लेने में ज्यादा मुश्किल का सामना न करना पड़े।

4. खानपान और इम्युनिटी बढ़ाने पर फोकस करें

प्रदूषण से बचाव के लिए बच्चों को पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाते रहना बहुत जरूरी है। शरीर के हाइड्रेटेड रखने से श्वसन नली की अंदरूनी परत नम रहती है और शरीर के अंदर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है। बच्चों की इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए डाइट में विटामिन सी से भरपूर फूड्स जैसे- संतरा, नींबू, कीवी और आंवला शामिल करें। इसके अलावा, विटामिन-ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स भी खिलाना फायदेमंद होता है। साथ ही हल्दी वाला दूध भी श्वसन तंत्र की सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।

Tips-To-Safe-Kids-From-SmogTips-To-Safe-Kids-From-Smog

5. नेजल हाइजीन का ध्यान रखें

जब भी बच्चा घर के बाहर से वापस लौटे तो उसके हाथ, चेहरे और खासकर नाक को अच्छी तरह साफ करें। डॉक्टर की सलाह पर नेजल ड्रॉप्स का इस्तेमाल करके बच्चों की नाक साफ करें, जिससे श्वास नली में जमे प्रदूषित कण को बाहर निकालने में मदद मिल सके।

इसे भी पढ़ें: Delhi NCR AQI: सिर्फ स्मॉग नहीं है दिल्ली की हवा, ये 8 जहरीली गैसें कर रही हैं शरीर को बर्बाद

डॉक्टर से कब मिलना चाहिए?

अगर आपको बच्चे को सांस लेते समय सीटी बजने जैसी आवाज या सांस फूलने की समस्या हो, लगातार और गंभीर खांसी की परेशानी बढ़ती जाए, सीने में लगातार दर्द या पसलियां चलते हुए सांस लेने में तकलीफ होने के साथ सुस्ती, ज्यादा कमजोरी या ऑक्सीजन की कमी के कारण होंठों या उंगलियों के नाखून नीले पड़ने लगें तो इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इस स्थिति में माता-पिता को बच्चे को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए और तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।

निष्कर्ष
स्मॉग और जहरीली हवा हमारे बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है। हम भले ही रातों-रात बाहरी प्रदूषण को पूरी तरह खत्म नहीं हो सकता है, लेकिन सही लाइफस्टाइल और कुछ बदलावों की मदद से बच्चों को प्रदूषण के कारण होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं। इसलिए, आप बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत रखने की कोशिश करें, हाइजीन का ध्यान रखें, अच्छी क्वालिटी का फेस मास्क का इस्तेमाल करें और घर के बाहर गतिविधियां करने से बचें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • प्रदूषण का बच्चों की सेहत पर क्या असर पड़ता है?

    प्रदूषण से फेफड़ों का विकास धीमा पड़ सकता है और इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। इससे खांसी, घरघराहट, थकान, बार-बार इंफेक्शन और फोकस करने की क्षमता कमजोर हो सकती है।
  • वायु प्रदूषण से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं?

    वायु प्रदूषण से अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, निमोनिया और COPD जैसी सांस से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जिससे आंखों, नाक और गले में जलन या एलर्जी की समस्या बढ़ जाती है।

Read Next

क्या बचपन की अंडकोष (Testicles) की समस्याएं भविष्य में फर्टिलिटी पर डाल सकती हैं असर, डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 20, 2026 12:18 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Akshay Chugh