Cough in Pneumonia: निमोनिया का बुखार उतर गया और सांस लेने में भी परेशानी नहीं हो रही है, लेकिन खांसी कई हफ्तों तक रहती है। कुछ लोगों को हफ्तों तक सूखी खांसी रहती है, तो कुछ को खांसने पर बलगम आ सकता है। ऐसे में निमोनिया से उभर चुके मरीजों का सवाल होता है कि निमोनिया के बाद खांसी (pneumonia mein cough) क्यों नहीं खत्म हो रही है? यह जानने के लिए हमने दिल्ली के PSRI Hospital के Critical Care and Sleep Medicine विभाग की सीनियर कंसल्टेंट डॉ. नीतू जैन ने बात की। उन्होंने बताया कि निमोनिया बैक्टीरिया, वायरस या फंगस की वजह से फेफड़ों में होने वाला इंफेक्शन है। इस दौरान फेफड़ों में सूजन आ सकती है, जो लंबे समय तक खांसी होने के कारण बन सकती है।
निमोनिया ठीक होने के बाद भी खांसी क्यों रहती है?
CMAJ Research on PostInfectious के मुताबिक, निमोनिया ठीक होने के बाद खांसी को पोस्ट-इंफेक्शियस कफ (Postinfectious cough) कहा जाता है। यह फेफड़ों में हुई सूजन के कारण हो सकती है। कई बार दवाएं भी इसका कारण हो सकती हैं। ये आमतौर पर 3 से 8 हफ्तों तक रह सकती हैं, जो खुद ही धीरे-धीरे ठीक होती है।
Dr. Neetu Jain कहती हैं कि निमोनिया ठीक होने के बाद खांसी रहने के कई कारण हो सकते हैं।
1. फेफड़ों की सूजन पूरी तरह ठीक होने में समय लगना
निमोनिया के दौरान फेफड़ों के टिश्यू में सूजन आ सकती है। इंफेक्शन का इलाज हो जाने के बाद भी यह सूजन तुरंत पूरी तरह खत्म नहीं होती। सांस की नलियां कुछ समय तक सेंसिटिव बनी रह सकती हैं। इस वजह से मरीज को सूखी खांसी या बलगम वाली खांसी परेशान कर सकती है।
2. फेफड़ों में जमा बलगम बाहर निकलना
निमोनिया के दौरान फेफड़ों और सांस की नलियों में बलगम जमा हो सकता है। इलाज के बाद शरीर धीरे-धीरे इस बलगम को बाहर निकालने की कोशिश करता है। इस कंडीशन में खांसी आना नेचुरल प्रोसेस है। इस वजह से कुछ लोगों को निमोनिया के बाद खांसने पर बलगम निकलता रहता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि निमोनिया के संक्रमण शरीर में मौजूद है। निमोनिया ठीक होने के बाद कुछ हफ्तों तक खांसी होना नॉर्मल है।
3. सांस की नलियां ज्यादा सेंसिटिव होना
निमोनिया ठीक होने के बाद सांस की नलियों की अंदरूनी परत कुछ समय तक सेंसिटिव रह सकती है। यही वजह है कि धूल, धुआं, ठंडी हवा या तेज खुशबू से खांसी आ सकती है। कुछ मरीजों को सुबह उठने के बाद या रात में खांसी ज्यादा महसूस होती है।
Causes of Cough After Pneumonia Recovery
यह भी पढ़ें- अस्थमा और निमोनिया में क्या अंतर है? डॉक्टर से जानें
4. फेफड़ों को नॉर्मल फंक्शन करने में समय लगना
निमोनिया के बाद शरीर को पूरी तरह सेहतमंद होने में समय लग सकता है। ऐसे में फेफड़ों को इंफेक्शन से उबरने में समय लग जाता है। अगर किसी को पहले से अस्थमा या सांस से जुड़ी समस्या होती है, तो उन मरीजों में खांसी बने रहने की संभवाना काफी समय तक रह सकती है। इसलिए कई बार निमोनिया के बाद सांस लेने या खांसने की समस्या रह सकती है।
5. इंफेक्शन के बाद सांस की नली का हाइपर रिएक्टिविट होना
कुछ मरीजों में निमोनिया के बाद सांस की नलियां नॉर्मल से ज्यादा ही हाइपर एक्टिवट हो जाता है। ऐसे में हंसने, ज्यादा बोलने, कसरत करने या ठंडी हवा में जाने से खांसी शुरू हो सकती है। कुछ लोगों को सांस लेते समय सीटी जैसी आवाज भी सुनाई दे सकती है।
निमोनिया के बाद कितने दिन तक खांसी रहना सामान्य है?
Dr. Neetu Jain का कहना है, “निमोनिया से ठीक होने के खांसी कुछ हफ्तों तक बनी रह सकती है। कई मरीजों में 2 से 4 हफ्ते के अंदर ही खांसी में सुधार होने लगता है। वहीं कुछ मरीजों की खांसी में 6 से 8 हफ्ते या इससे ज्यादा का समय लग सकता है। वैसे, निमोनिया ठीक होने के बाद खांसी रहना मरीज की उम्र, निमोनिया की गंभीरता, शरीर की इम्यूनिटी और सांस से जुड़ी समस्याओं पर निर्भर कर सकती है। इसलिए निमोनिया की रिकवरी के दौरान खांसी धीरे-धीरे कम होनी चाहिए। अगर खांसी लगातार बढ़ रही है या पहले ठीक हो चुके लक्षण फिर से दिखाई देने लगे हैं, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। ।
निमोनिया के बाद खांसी में लक्षण ने करें नजरअंदाज
Dr. Neetu Jain ने बताया कि अगर खांसी के साथ ये लक्षण दिखाई दें, तो उन्हें निमोनिया की नॉर्मल रिकवरी नहीं मानना चाहिए। खांसी के साथ ये लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
- खांसी के साथ दोबारा तेज बुखार आना
- खांसी में खून दिखाई देना
- सांस लेने में परेशानी या सांस फूलने का बढ़ना
- सीने में दर्द या भारीपन महसूस होना
- बलगम बढ़ना
- बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी होना
निमोनिया के बाद खांसी कम करने के लिए क्या करें?
Dr. Neetu Jain कहती हैं कि निमोनिया ठीक होने के बाद भी शरीर को आराम देना चाहिए। कुछ लोग निमोनिया ठीक होते ही काम पर लौट जाते हैं। इससे रिकवरी में समय लग सकता है। इसलिए निमोनिया ठीक होने के बाद कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए।
- दिनभर पर्याप्त पानी पिएं।
- पौष्टिक और बैलेंस्ड डाइट लेनी चाहिए।
- शरीर को आराम देना चाहिए।
- धूल, धुएं और सिगरेट के धुएं से दूर रहना चाहिए।
- डॉक्टर की सलाह पर हल्की एक्सरसाइज करनी चाहिए।
- ज्यादा खांसी होने पर खुद से कफ सिरप या एंटीबायोटिक नहीं लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें- सुबह उठते ही गले में कफ जमा क्यों रहता है? डॉक्टर से जानें कौन से कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
निष्कर्ष
अगर निमोनिया ठीक हो गया है और खांसी अभी भी रह गई है, तो कुछ हफ्तों तक देखना चाहिए। समय के साथ धीरे-धीरे खांसी खुद ही ठीक होने लगती है। अगर किसी को खांसी बढ़ जाए या बुखार जैसे लक्षण दिखें, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
All Image Credit: Magnific
FAQ
क्या यह खांसी दूसरों में निमोनिया फैला सकती है?
अगर एंटीबायोटिक या एंटीवायरल कोर्स पूरा हो चुका है और बुखार उतरे हुए कई दिन बीत चुके हैं, तो इंफेक्शन का स्टेज पूरा हो चुका है, तो यह खांसी फैलने वाली नहीं होती है।क्या निमोनिया के बाद बची हुई खांसी को ठीक करने के लिए दोबारा एंटीबायोटिक्स खानी चाहिए?
एक बार कोर्स पूरा होने के बाद बिना डॉक्टर की सलाह के दोबार एंटीबायोटिक्स नहीं लेनी चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 10, 2026 17:35 IST
Published By : Aneesh Rawat
Reviewed By : Dr Neetu Jain
