हाई यूरिक एसिड की समस्या से आजकल लोग बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं। कई बार समझ नहीं आता कि इस समस्या में करें क्या क्योंकि इसका दर्द कई बार लोगों से सहन नहीं होता है। हालांकि, दवाओं के साथ डाइट में कुछ चीजों से परहेज करें, तो स्थिति को कंट्रोल किया जा सकता है। ऐसे में हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि यूरिक एसिड शरीर में तब बढ़ता है जब हमारा शरीर प्रोटीन के वेस्ट प्रोडक्ट प्यूरिन को पचा नहीं पाता। यह प्यूरिन बढ़कर क्रिस्टल का रूप ले लेता है और हड्डियों में जाकर जमा होने लगता है। इससे पैरों में काफी ज्यादा दर्द हो सकता है और ध्यान न देने पर समय के साथ यह समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां का इस्तेमाल काफी फायदेमंद हो सकता है।
हाई यूरिक एसिड को कम करने वाली 5 जड़ी-बूटियां
डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने में कुछ जड़ीबूटियों का इस्तेमाल बेहद कारगर हो सकता है। दरअसल, यह सभी प्रोटीन मेटाबॉलिज्म को तेज कर सकते हैं और हड्डियों के पास जमा होने वाले प्यूरिन को रोक सकते हैं। इनमें शामिल हैं-
1. हाई यूरिक एसिड में त्रिफला के फायदे
डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि जिन लोगों का भी यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है उनके लिए त्रिफला का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, त्रिफला शरीर में प्रोटीन के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है जिससे खाने से निकला प्रोटीन अच्छी तरह से पच जाता है और प्यूरिन के रूप में हड्डियों के आस-पास जमा नहीं होता है। इसके अलावा भी त्रिफला में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कि सूजन को कम करने के साथ यूरिक एसिड के दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: पैरों में सूजन और दर्द को दूर करने के आयुर्वेदिक उपाय क्या हैं? डॉक्टर से जानें
2. हाई यूरिक एसिड में मंजिष्ठा के फायदे
हाई यूरिक एसिड में मंजीत यानी मंजिष्ठा का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, मंजिष्ठा एंटी-अर्थराइटिस गुणों से भरपूर है जो कि गठिया के दर्द को कम करने के साथ सूजन को भी कम करने में मददगार है। इसके अलावा यह जोड़ों के दर्द और सूजन को भी कम करने में मददगार है। आप मंजिष्ठा को शहद में मिलाकर खा सकते हैं। इसके अलावा आप गठिया के दर्द में गुनगुने पानी के साथ मंजिष्ठा ले सकते हैं।
3. हाई यूरिक एसिड में गिलोय के फायदे
डॉ. श्रेय कहते हैं गिलोय को आप हाई यूरिक एसिड को कम करने के लिए खा सकते हैं। आपको करना यह है कि गिलोय को पानी में उबाल लें और इस पानी को पिएं। इससे जोड़ों के दर्द में आराम महसूस होता है और जोड़ों की सूजन कम होने लगती है। इसके अलावा गिलोय मेटाबॉलिज्म को तेज करने में भी मददगार है, जिससे प्रोटीन तेजी से पच जाता है। इससे शरीर में प्यूरिन जमा नहीं होता और यूरिक एसिड की समस्या नहीं होती।
01 - 2026-10-28T151411.148
इसे भी पढ़ें: इस तरह से नारियल पानी पिएं महिलाएं, सूजन कम करने के साथ शरीर को मिलेंगे ये तमाम फायदे
4. हाई यूरिक एसिज में चोपचीनी के फायदे
चोपचीनी, जिसे चोबचीनी भी कहते हैं, ये हाई यूरिक एसिड में काफी फायदेमंद है। यह वात दोष को शांत करती है, जिससे जोड़ों का दर्द कम करने के साथ सूजन को भी कम करने में मददगार है। इसके अलावा यह यूरिक एसिड को भी कम करने और जोड़ों के दर्द को कम करने में भी मददगार है। साथ ही यह वात, पित्त और कफ, तीनों दोषों को संतुलित करती है और हाई यूरिक एसिड को कम करने के लिए वात दोष को संतुलित करना ही जरूरी है। आप चोपचीनी को शहद और दूध में मिलाकर ले सकते हैं।
5. हाई यूरिक एसिड में सुरंजन के फायदे
Indian Journal of Medical Research की मानें, तो सुरंजन (Suranjan) की एंटीआर्थ्रिटिक गतिविधि इसके यूरिक एसिड में सूजन कम करने के साथ दर्द से राहत दिला सकता है। डॉ. श्रेय कहते हैं कि सुरंजन को आप गुनगुने पानी और दूध में मिलाकर सकते हैं, हालांकि ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से बचें। आपको कशिश करनी चाहिए कि आप इसे एक्सपर्ट की सलाह पर ही लें।
निष्कर्ष:
अंत में श्रेय शर्मा कहते हैं कि आपको ध्यान रखना चाहिए कि अगर आपका यूरिक एसिड बढ़ रहा है तो आप अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर फूड्स को कम शामिल करें। साथ ही इस दौरान आप पत्तागोभी और फूलगोभी के सेवन से बचें। कोशिश करें कि जैसे ही शरीर में हाई यूरिक एसिड के लक्षण नजर आए तो डॉक्टर को दिखाएं और लक्षणों को किसी भी रूप में बढ़ने से रोकें।
FAQ
सुबह खाली पेट क्या पीना चाहिए जिससे यूरिक एसिड कम हो जाए?
सुबह खाली पेट आपको नींबू का पानी पीना चाहिए जो कि प्रोटीन मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं और शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।यूरिक एसिड से कहाँ-कहाँ दर्द होता है?
यूरिक एसिड बढ़ने से सबसे पहले आपके पैर के अंगूठे में दर्द हो सकता है। इसके अलावा जोड़ों के आस-पास तेज चुभन वाला दर्द, रेडनेस और सूजन की समस्या हो सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 28, 2026 15:23 IST
Modified By : Pallavi Kumari Oct 28, 2026 15:23 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Shrey Sharma
-1793180667672.webp)