Wed Sep 30, 2026 | 11:32 PM IST

Medically Reviewed by Dr M V Jyothsna , Consultant Obstetrician & Gynaecologist

IVF ट्रांसफर के कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी टेस्ट करें? जानें डॉक्टर की सलाह

आईवीएफ में एंब्रियो ट्रांसफर के करीब 10-14 दिन बाद प्रेग्नेंसी टेस्ट किया जाता है, लेकिन सही समय डॉक्टर की सलाह और ट्रांसफर किए गए एंब्रियो के आधार पर तय होता है।
IVF ट्रांसफर के कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी टेस्ट करें? जानें डॉक्टर की सलाहIVF ट्रांसफर के कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी टेस्ट करें? जानें डॉक्टर की सलाह

आईवीएफ में एंब्रियो ट्रांसफर होने के बाद हर दिन इंतजार करना कपल्स के लिए आसान नहीं होता है। सबसे ज्यादा सवाल यही रहता है कि एंब्रियो ट्रांसफर के कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी टेस्ट करना चाहिए? कई लोग उत्सुकता में कुछ ही दिनों बाद घर पर प्रेग्नेंसी किट से जांच करने लगते हैं। यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद की कंसल्टेंट ऑब्स्टेट्रिशियन और गायनेकोलॉजिस्ट, डॉ. एम. वी. ज्योत्सना के अनुसार, एंब्रियो ट्रांसफर के बाद प्रेग्नेंसी की पुष्टि करने के लिए सही समय का इंतजार करना जरूरी है। आमतौर पर डॉक्टर ट्रांसफर के करीब 10 से 14 दिन बाद Beta hCG ब्लड टेस्ट कराने की सलाह दे सकते हैं। हालांकि, टेस्ट की तारीख हर महिला के लिए एक जैसी नहीं होती है।

एंब्रियो ट्रांसफर के कितने दिन बाद टेस्ट करें?

गायनेकोलॉजिस्ट, डॉ. एम. वी. ज्योत्सना के अनुसार, एंब्रियो ट्रांसफर के तुरंत बाद घर पर प्रेग्नेंसी टेस्ट करना सही नहीं माना जाता है। आमतौर पर डॉक्टर एंब्रियो ट्रांसफर के करीब 10 से 14 दिन बाद ब्लड में बीटा-एचसीजी (Beta hCG) की जांच कराने की सलाह दे सकते हैं।

डॉ. एम. वी. ज्योत्सना के अनुसार, टेस्ट की सही तारीख मरीज की IVFप्रोसेस, ट्रांसफर किए गए एंब्रियो की अवस्था और इलाज में इस्तेमाल की गई दवाओं को ध्यान में रखकर तय की जाती है। इसलिए अपने लेवल पर जल्दी टेस्ट करने के बजाय डॉक्टर द्वारा बताई गई तारीख का इंतजार करना बेहतर है।

इसे भी पढ़ें: 40 की उम्र के बाद IVF सक्सेस रेट क्यों घट जाता है? डॉक्टर से समझें उम्र का असर

साल 2022 में JBRA Assisted Reproduction में प्रकाशित जानकारी के अनुसार, फ्रोजन एंब्रियो ट्रांसफर (FET) के 5वें दिन खून में बीटा-एचसीजी के लेवल की जांच करके बहुत शुरुआती फेज में ही प्रेग्नेंसी का पता लगाया जा सकता है। स्टडी के अनुसार, यदि 5वें दिन बीटा-एचसीजी का स्तर 4.0 IU/L या उससे ज्यादा है, तो यह गर्भधारण (बायोकेमिकल प्रेग्नेंसी) की पुष्टि करने के लिए बेहद सटीक माना जाता है।

पारंपरिक रूप से 10वें दिन टेस्ट किया जाता है, लेकिन 5वें दिन ही सही आंकड़े मिल जाने से डॉक्टरों और मरीजों को बहुत फायदा होता है। इससे समय पर इलाज शुरू करने, सही सलाह देने और आगे की देखरेख करने में काफी आसानी होती है, जिससे फर्टिलिटी ट्रीटमेंट का अनुभव और बेहतर हो जाता है।

pregnancy test after blastocyst transferpregnancy test after blastocyst transfer

IVF में बहुत जल्दी प्रेग्नेंसी टेस्ट करने पर क्या होगा?

डॉ. एम. वी. ज्योत्सना बताती हैं कि एंब्रियो ट्रांसफर के कुछ ही दिनों बाद टेस्ट करने से रिजल्ट नेगेटिव आ सकता है, भले ही गर्भधारण यानी कंसीव हुआ हो। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि उस समय शरीर में hCG का लेवल टेस्ट में डिटेक्ट होने के लिए पर्याप्त न हो।

  • इसके अलावा, कुछ आईवीएफ प्रोटोकॉल में hCG युक्त दवा या ट्रिगर इंजेक्शन का इस्तेमाल किया जाता है।
  • इसका असर कुछ समय तक शरीर में रह सकता है और बहुत जल्दी टेस्ट करने पर गलत तरीके से पॉजिटिव रिजल्ट भी मिल सकता है।
  • इसलिए टेस्ट की टाइमिंग बेहद जरूरी है।

IVF के बाद घर पर यूरिन प्रेग्नेंसी टेस्ट कब करें?

डॉ. एम. वी. ज्योत्सना बताती हैं कि कुछ महिलाएं एंब्रियो ट्रांसफर के बाद घर पर यूरिन प्रेग्नेंसी किट से जांच करने लगती हैं। हालांकि, आईवीएफ के बाद डॉक्टर की सलाह के बिना बहुत जल्दी ऐसा करना कंफ्यूजन पैदा कर सकता है। शुरुआती दिनों में hCG कम होने के कारण गलत नेगेटिव रिजल्ट मिल सकता है। अगर घर पर टेस्ट करना हो, तो डॉक्टर द्वारा बताई गई तारीख के आस-पास करना बेहतर है लेकिन आईवीएफ के बाद प्रेग्नेंसी की पुष्टि के लिए क्लिनिक में कराया गया Beta hCG टेस्ट ज्यादा उपयोगी हो सकता है।

निष्कर्ष

आईवीएफ में एंब्रियो ट्रांसफर के बाद प्रेग्नेंसी टेस्ट करने की सही टाइमिंग बेहद जरूरी है। आमतौर पर 10 से 14 दिन के आसपास Beta hCG ब्लड टेस्ट की सलाह दी जा सकती है, लेकिन हर मरीज के लिए समय अलग हो सकता है। बहुत जल्दी टेस्ट करने से गलत नेगेटिव या कुछ परिस्थितियों में गलत पॉजिटिव रिजल्ट मिल सकते हैं। इसलिए डॉ. एम. वी. ज्योत्सना की सलाह के अनुसार, अपने IVF प्रोटोकॉल और एंब्रियो ट्रांसफर की तारीख के आधार पर डॉक्टर द्वारा बताई गई तारीख पर ही प्रेग्नेंसी टेस्ट कराना सबसे उचित रहता है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • एंब्रियो ट्रांसफर के बाद पीरियड न आए तो क्या प्रेग्नेंसी मान सकते हैं?

    जरूरी नहीं। IVF की दवाएं और हार्मोनल बदलाव पीरियड की तारीख को प्रभावित कर सकते हैं। प्रेग्नंसी की पुष्टि टेस्ट से ही की जाती है।
  • क्या एंब्रियो ट्रांसफर के बाद स्पॉटिंग होना सामान्य है?

    हल्की स्पॉटिंग कई कारणों से हो सकती है और अकेले इसे प्रेग्नेंसी का पक्का संकेत नहीं माना जा सकता। ज्यादा ब्लीडिंग होने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Read Next

→ 40 की उम्र के बाद IVF सक्सेस रेट क्यों घट जाता है? डॉक्टर से समझें उम्र का असर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 30, 2026 22:17 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr M V Jyothsna