प्रोस्टेट कैंसर की जांच कब करानी चाहिए, डॉक्टर से जानें किस उम्र में पुरुषों के लिए जरूरी है PSA टेस्ट?

प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में होने वाले आम कैंसर है और दिक्कत की बात यह है कि इसके शुरुआती लक्षण स्पष्ट नहीं होते। इसलिए हाल ही में American Cancer Society (ACS) ने प्रोस्टेट कैंसर की शुरुआती जांच को लेकर अपनी गाइडलाइंस अपडेट की हैं। प्रोस्टेट कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए ACS ने पुरुषों के प्रोस्टेट कैंसर से जुड़े टेस्ट को लेकर उम्र में बदलाव किया है। आमतौर पर पुरुषों का सवाल होता है कि आखिर, प्रोस्टेट कैंसर का टेस्ट किस उम्र से कराना शुरू करें, ताकि बीमारी का समय पर पता चल सके। इस बारे में जानने के लिए हमने Dr. Vineet Malhotra, Senior Consultant in Urology & Andrology, VNA Hospital, Delhi से बात की। उन्होंने बताया कि प्रोस्टेट कैंसर का टेस्ट सिर्फ उम्र के आधार पर ही नहीं, बल्कि फैमिली हिस्ट्री और अन्य रिस्क फैक्टर्स पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
प्रोस्टेट कैंसर की जांच में क्यों जरूरी है?
Dr. Vineet Malhotra कहते हैं, “प्रोस्टेट कैंसर के टेस्ट के लिए PSA यानी Prostate-Specific Antigen किया जाता है। यह एक तरह का प्रोटीन है, जो प्रोस्टेट ग्रंथि का हिस्सा होता है। प्रोस्टेट पुरुषों की फर्टिलिटी से जुड़ा होता है, जो मूत्राशय के नीचे होता है। दरअसल, PSA की थोड़ी मात्रा खून में मौजूद होती है, इसलिए PSA टेस्ट में ब्लड टेस्ट के जरिए किया जाता है। इसमें PSA का लेवल चेक किया जाता है और अगर PSA का स्तर बढ़ा हुआ है, तो प्रोस्टेट कैंसर के अन्य टेस्ट किए जाता हैं। इसके साथ यह भी समझना जरूरी है कि PSA बढ़ने का मतलब हमेशा कैंसर नहीं होता। इसका कारण प्रोस्टेट का आकार बढ़ना (BPH), इंफेक्शन और सूजन भी हो सकता है।”
अमेरिका की नई गाइडलाइंस के अनुसार PSA टेस्ट कब कराना चाहिए?
American Cancer Society की 2026 में अपडेट की गई गाइडलाइंस में पुरुषों को उनके रिस्क के आधार पर PSA स्क्रीनिंग कराने की सलाह दी गई है।
1. सामान्य रिस्क वाले पुरुषों के लिए टेस्ट की उम्र
जिन पुरुषों के परिवार में प्रोस्टेट कैंसर की कोई फैमिली हिस्ट्री नहीं है और उनमें किसी तरह का कोई रिस्क फैक्टर नहीं है, उन्हें 50 से 69 साल की उम्र के बीच हर दो साल में PSA टेस्ट कराने की सलाह दी गई है।
2. ज्यादा रिस्क वाले पुरुषों के लिए टेस्ट की उम्र
जिन पुरुषों के परिवार में प्रोस्टेट कैंसर का फैमिली हिस्ट्री है, उन्हें 45 साल की उम्र से टेस्ट के लिए डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इसमें खासतौर पर उन पुरुषों को खास ध्यान देना चाहिए, जिनके पिता, भाई या बेटे को 65 साल की उम्र से पहले प्रोस्टेट कैंसर हुआ है या परिवार के किसी करीबी को यह बीमारी हुई हो। ऐसे पुरुषों को 45 से 69 साल की उम्र तक हर साल PSA टेस्ट कराने की सलाह दी गई है।
PSA Test for Prostate Cancer
यह भी पढ़ें- पेशाब में कोई परेशानी नहीं, फिर भी हो सकता है प्रोस्टेट कैंसर? पुरुषों को जरूर पता होनी चाहिए ये 3 बातें
3. कब स्क्रीनिंग कराने की जरूरत नहीं
गाइडलाइंस के मुताबिक, जिन पुरुषों की उम्र 80 साल से ज्यादा है, उन्हें किसी भी परिस्थिति में प्रोस्टेट कैंसर का टेस्ट कराने की सलाह नहीं दी जाती।
PSA लेवल बढ़ने का क्या मतलब है?
Dr. Vineet Malhotra कहते हैं, “PSA के बढ़े हुए स्तर का मतलब हमेशा प्रोस्टेट कैंसर नहीं होता। इसके कई कारण हो सकते हैं।
- प्रोस्टेट का बढ़ना (BPH) - उम्र बढ़ने के साथ प्रोस्टेट ग्रंथि का आकार बढ़ सकता है। इस स्थिति में PSA का स्तर भी बढ़ सकता है।
- प्रोस्टेट में इंफेक्शन या सूजन - प्रोस्टेटाइटिस के कारण PSA कुछ समय के लिए बढ़ सकता है।
- मेडिकल कारण - अगर किसी पुरुष के प्रोस्टेट की बायोप्सी या कुछ मेडिकल प्रोसीजर हुआ है, तो PSA के लेवल पर असर पड़ सकता है।
- फिजिकल एक्टिविटीज - साइकिल चलाने और इंटरकोर्स के बाद सीमन निकलने के बाद भी PSA में कुछ समय के लिए बदलाव आ सकता है।
भारतीय पुरुषों को किस उम्र में PSA टेस्ट कराना चाहिए?
Dr. Vineet Malhotra का मानना है कि भारतीय पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा उम्र बढ़ने के साथ बढ़ता है। इसलिए 50 साल की उम्र के बाद खासतौर पर इन पुरुषों को अपनी प्रोस्टेट हेल्थ के बारे में डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। अगर परिवार में प्रोस्टेट कैंसर की हिस्ट्री है, तो 45 साल की उम्र में डॉक्टर से स्क्रीनिंग के बारे में बात करनी चाहिए।
- जिनकी उम्र 50 साल या उससे ज्यादा है।
- जिनके पिता या भाई को प्रोस्टेट कैंसर हो चुका है।
- जिनके परिवार में एक से ज्यादा करीबी सदस्यों को यह बीमारी रही है।
- जिनमें पेशाब से जुड़ी लगातार समस्याएं हैं।
- जिनके परिवार में BRCA1 या BRCA2 जैसे जीन में बदलाव का इतिहास है।
प्रोस्टेट कैंसर के लक्षण
Dr. Vineet Malhotra कहते हैं कि प्रोस्टेट कैंसर की शुरुआती स्टेज में लक्षण नजर नहीं आते। इसलिए अगर किसी को ये लक्षण दिखाई दे, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
- बार-बार पेशाब आना, खासतौर रात में बहुत ज्यादा पेशाब आना
- पेशाब शुरू करने में परेशानी होना
- पेशाब की धार कमजोर होना
- पेशाब या वीर्य में खून आना
- कमर, कूल्हों या हड्डियों में लगातार दर्द होना
यह भी पढ़ें- शुरुआती प्रोस्टेट कैंसर की मॉनिटरिंग के लिए MRI से कहीं बेहतर है यूरिन टेस्ट: स्टडी
निष्कर्ष
प्रोस्टेट कैंसर का समय पर पता लगाने में PSA टेस्ट कराना जरूरी है, लेकिन अगर PSA का लेवल बढ़ा हुआ आए, तो इसका मतलब सिर्फ प्रोस्टेट कैंसर नहीं होता। इसलिए डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। अमेरिका की नई गाइडलाइंस के अनुसार, जिन लोगों की फैमिली में प्रोस्टेट कैंसर की हिस्ट्री है, उन्हें 45 साल की उम्र से प्रोस्टेट कैंसर की स्क्रीनिंग को लेकर डॉक्टर से बात करनी चाहिए।
All Image Credit: Magnific
FAQ
क्या प्रोस्टेट बायोप्सी कराने से कैंसर शरीर के अन्य हिस्सों में फैल सकता है?
प्रोस्टेट बायोप्सी सुई से कैंसर कोशिकाएं नहीं फैलतीं, बल्कि कैंसर की सटीक स्टेज और ग्रेड जानने व सही इलाज शुरू करने के लिए बायोप्सी ही सबसे बेहतरीन चेकअप है।क्या नसबंदी कराने वाले पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है?
किसी भी मेडिकल रिसर्च से यह सामने नहीं आया है कि नसबंदी से प्रोस्टेट कैंसर का रिस्क बढ़ सकता है। नसबंदी पूरी तरह एक सुरक्षित प्रक्रिया है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 23, 2026 18:46 IST
Published By : Aneesh Rawat
Reviewed By : Dr Vineet Malhotra