Fri Sep 11, 2026 | 06:51 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

IVF से पहले पुरुषों को किन चीजों से परहेज करना चाहिए? फर्टिलिटी एक्सपर्ट की जरूरी सलाह

IVF से पहले पुरुषों को कुछ बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए, जैसे स्मोकिंग या नशीले पदार्थों का सेवन पूरी तरह बंद कर देना चाहिए और पैकेज्ड तथा जंक फूड से पूरी तरह दूरी बना लेनी चाहिए ताकि वजन संतुलित रहे।

जब कोई दंपति प्राकृतिक रूप से कंसीव नहीं कर पाता है, तो वह IVF की मदद लेता है। हालांकि, पेरेंट्स बनने की यह कोई सौ फीसदी गारंटी नहीं है, लेकिन हाल के सालों में बढ़ती इंफर्टिलिटी के कारण कई कपल्स ने IVF प्रक्रिया को अपनाया है और इसकी सफलता दर भी पहले की तुलना में काफी बढ़ी है। आपने अक्सर सुना होगा कि डॉक्टर महिलाओं को IVF प्रक्रिया से गुजरने से पहले और इस दौरान हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की सलाह देते हैं। ऐसा ही पुरुषों के लिए भी कहा जाता है। उन्हें IVF की प्रक्रिया से पहले कुछ ऐसी चीजों से परहेज करना चाहिए, ताकि इसकी सफलता दर को बढ़ाया जा सके। इस बारे में जानने के लिए हमने वृंदावन स्थित Mumma's Blessing IVF और Birthing Paradise की मेडिकल डायरेक्टर, गायनेकोलॉजिस्ट एवं IVF स्पेशलिस्ट डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।

IVF से पहले पुरुष किन चीजों से परहेज करें

can lifestyle habits improve ivf success rate 01 (21)

1. नशीले पदार्थों से रहें दूर

IVF प्रक्रिया की शुरुआत करने से पहले ही पुरुषों को नशीले पदार्थ जैसे स्मोकिंग या शराब का सेवन पूरी तरह बंद कर देना है। एक्सपर्ट बताते हैं कि जो पुरुष स्मोकिंग या शराब का सेवन करते हैं, उनमें स्पर्म काउंट और उसकी गतिशीलता के स्तर में गंभीर नुकसान पहुंचता है। यही नहीं, धूम्रपान से स्पर्म के डीएनए को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे IVF के असफल होने या मिसकैरेज का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: आईवीएफ (IVF) प्रकिया के दौरान हेल्दी हो आपकी डाइट, जानें किन चीजों का करें सेवन और किनसे बनाएं दूरी

2. वजन संतुलित रखें

IVF प्रक्रिया शुरू करने से पहले ही पुरुषों को अपने वजन को कंट्रोल में रखने की जरूरत है। सही BMI यानी संतुलित बॉडी मास इंडेक्स होना IVF की सफलता दर में इजाफा कर सकता है। वहीं, अगर किसी पुरुष का वजन बहुत ज्यादा है या वह मोटापे से ग्रस्त है, तो ऐसे में स्पर्म क्वालिटी खराब हो सकती है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि जितना मोटापा IVF के लिए खतरनाक है, उतना ही अंडरवेट होना भी नुकसानदायक है। इसलिए, वजन का संतुलन बनाए रखने पर अधिक जोर दें।

3. तनाव कम करें

IVF प्रक्रिया की सफलता दर को बढ़ाने के लिए तनाव को भी मैनेज करना आना चाहिए। अगर आप स्ट्रेस को मैनेज नहीं करते हैं, तो शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ सकता है। इससे शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस हो सकता है, जो कि सही नहीं है। स्ट्रेस को मैनेज करने के लिए IVF से पहले ही योग और मेडिटेशन शुरू कर दें।

इसे भी पढ़ें: जानें, क्या है आईवीएफ तकनीक और कई बार क्यों हो जाती है ये फेल

4. रात को न जगें

मौजूदा समय में ज्यादातर पुरुष लेट नाइट जगते हैं। इसकी कई वजहें हो सकती हैं, शिफ्ट जाॅब या मोबाइल पर स्क्रॉलिंग करने की आदत। पुरुषों का रात भर जगना और अच्छी तथा गहरी नींद न लेना स्पर्म क्वालिटी को खराब करता है। एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि हर IVF की प्रक्रिया से गुजरने से पहले ही पुरुष कम से कम अच्छी और गहरी 8 घंटे की नींद जरूर लें।

5. जंक फूड और अत्यधिक कैफीन

ज्यादा तला-भुना, प्रोसेस्ड फूड और चीनी का सेवन शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ाता है, जो स्पर्म को कमजोर करता है। इसलिए, IVF प्रक्रिया की सफलता दर को बढ़ाने के लिए इस तरह की चीजों से पूरी तरह परहेज करें। यहां तक कि दो कप से ज्यादा कॉफी, चाय या एनर्जी ड्रिंक्स (कैफीन) लेने से भी स्पर्म की क्वालिटी पर बुरा असर पड़ता है। इनसे भी पूरी तरह दूरी बनाए रखें।

इसे भी पढ़ें: क्या है इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF), जानें किन लोगों के लिए होती है ये प्रक्रिया फायदेमंद

निष्कर्ष

IVF की सफलता दर सिर्फ महिलाओं पर ही नहीं, बल्कि पुरुषों की स्वस्थ जीवनशैली पर भी निर्भर करती है। जब भी IVF प्रक्रिया शुरू करें, तो उससे पहले हानिकारक आदतों से बचें, पौष्टिक आहार लें और नियमित रूप से वर्कआउट करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। इससे स्पर्म क्वालिटी में सुधार दिखता है। इस तरह कोई भी दंपति माता-पिता बनने के अपने सपने को पूरा कर सकते हैं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • IVF से कितने दिन पहले पुरुषों को अपनी आदत में सुधार कर लेना चाहिए?

    डॉक्टर बताते हैं कि IVF साइकिल शुरू होने से कम से कम 3 महीने पहले से ही पुरुषों को अपनी लाइफस्टाइल में सुधार कर देना चाहिए।
  • क्या IVF से पहले जिम जाना या भारी एक्सरसाइज करना छोड़ देना चाहिए?

    IVF से पहले हल्की और मध्यम एक्सरसाइज (जैसे चलना या योग) फायदेमंद है, लेकिन हैवी वर्कआउट करने से बचना चाहिए।
  • क्या तनाव भी IVF के नतीजों को प्रभावित कर सकता है?

    बिल्कुल। ज्यादा मानसिक तनाव लेने से शरीर में हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे स्पर्म उत्पादन प्रभावित होता है।

Read Next

IVF ट्रीटमेंट के दौरान महिलाओं में पेट फूलने की समस्या (ब्लोटिंग) क्यों होती है? जानें इसकी वजह

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 23, 2026 21:02 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jun 23, 2026 21:02 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content