30 की उम्र में 50 जैसा महसूस करना, कहीं आपकी असली उम्र से ज्यादा तो नहीं बायोलॉजिकल एज?

30 की उम्र में 50 जैसा महसूस होना, इस बात पर अक्सर हम मजाक उड़ा देते हैं। हमें लगता है कि शारीरिक रूप से कम सक्रिय होने के कारण हड्डियां अकड़ जाती हैं, जो कि अधिक चिंता का विषय नहीं है, जबकि आपका ऐसा सोचना बिल्कुल गलत है। असल बात यह है, आपकी असली उम्र से अधिक आपकी बायोलॉजिकल एज हो सकती है। सवाल है, बायोलॉजिकल एज आखिर है क्या? क्या इसके बढ़ने का हमारे स्वास्थ्य से कोई संबंध है? इस संबंध में हमने Prof Dr SM Fayaz, Lead and Senior Consultant, Internal Medicine, KIMS Hospitals, Mahadevapura से बात की।
बायोलॉजिकल एज क्या है?
What Does It Mean When Biological Age Is Higher Than Chronological Age
Stanford Medicine के अनुसार, क्रोनोलॉजिकल एज यानी जन्म के बाद से किसी व्यक्ति के जीवित रहने के वर्षों की सटीक संख्या होती है, वहीं, बायोलॉजिकल एज किसी स्वास्थ्य मानकों और समय के साथ शरीर की हुई क्षति के आधार पर तय होती है। इसमें व्यक्ति की शरीर के सेल्स, टिश्यूज और अंग कितने सक्रिय तरीके से काम कर रहे हैं, कितने सही हैं, वे स्वस्थ हैं या नहीं, व्यक्ति अंदरूनी रूप से तेजी से बूढ़ा हो रहा है, बूढ़े होने की गति क्या है आदि। बायोलॉजिकल एज से पता चलता है कि व्यक्ति किस तरह के स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा है और उसे किस तरह के निश्चित मेडिकल डायग्नोसिस की जरूरत है।
क्या कहती है रिसर्च?
2023 में Internal and Emergency Medicine जर्नल में ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं द्वारा प्रकाशित इस अध्ययन के अनुसार, किसी व्यक्ति की वास्तविक उम्र की तुलना में बायोलॉजिकल एज उसकी सेहत और जीवन-मृत्यु के जोखिम का कहीं अधिक सटीक आईना होती है। अगर किसी की बायोलॉजिकल एज असली उम्र से ज्यादा है, तो इसका मतलब स्पष्ट है कि शरीर में गंभीर कमजोरी है और पुरानी बीमारियों का खतरा अधिक है।
बायोलॉजिकल एज बनाम क्रोनोलाॅजिकल एज
| क्रोनोलॉजिकल एज | बायोलॉजिकल एज |
| यह उम्र निश्चित होती है और एक समाज गति से ही बढ़ती जाती है। यह पहचान पत्र या सामान्य मेडिकल फाॅर्म भरने आदि में उपयोगी है। | यह क्रोनोलॉजिकल एज से बिल्कुल अलग है। यह समय-समय पर बदलती रहती है। बायोलॉजिकल एक कई तरह के कारकों पर निर्भर होती है, जैसे जीवनशैली, खान-पान, तनाव व आनुवंशिकी। यह शरीर की आंतरिक सेहत और कोशिकाओं की वास्तविक स्थिति को दर्शाती है। |
बायोलॉजिकल एज अधिक होने के नुकसान
अगर आपकी असली उम्र की तुलना में बायोलॉजिकल एज बढ़ रही है, तो इस स्थिति को हल्के में न लें। जिनकी बायोलॉजिकल एज अधिक होती है, उनमें हृदय रोग (कार्डियोवैस्कुलर डिजीज), मेटाबोलिक समस्याओं, शारीरिक कमजोरी और समय से पहले मृत्यु का जोखिम उन लोगों से काफी ज्यादा होता है, जिनकी बायोलॉजिकल एज और क्रोनोलाॅजिकल उम्र एक समान होती है।
बायोलॉजिकल एज में परिवर्तन
यह सच है कि बायोलॉजिकल एज से आपके स्वास्थ्य के बारे में कई चीजों का पता चलता है। आप सेहतमंद हैं या नहीं, जीवनशैली में परिवर्तन की जरूरत है या नहीं, इस तरह के तमाम सवालों के जवाब मिल जाते हैं, लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि बायोलॉजिकल एज फिक्स नहीं होती है। जैसे ही आप अपनी जीवनशैली में सुधार करते हैं या समय पर ट्रीटमेंट लेते हैं, तो बायोलॉजिकल उम्र में परिवर्तन होने लगता है। आपको बता दें कि बायोलॉजिकल एज जिन कारकों पर निर्भर करती हैं, वे हैं-
- बीमारी
- सर्जरी
- लंबे समय तक रहने वाला तनाव
- खराब नींद
- पर्यावरणीय कारक
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि लगातार किए जाने वाले सकारात्मक जीवनशैली सुधारों से समय के साथ इसमें अच्छे परिवर्तन किए जा सकते हैं।
बायोलॉजिकल एज की जांच की सीमा
बायोलॉजिकल एज का पता लगाने के लिए कई तरह के टेस्ट किए जाते हैं, जैसे एपिजेनेटिक क्लॉक्स, ब्लड प्रोटीन पैनल या टेलोमेयर जांच आदि, लेकिन ये जांच पूरी तरह सटीक हो, इसकी संभावना कम होती है। कई बार इसमें त्रुटि होने का जोखिम रता है। स्टैनफोर्ड मेडिसिन का मानना है, कमर्शियल क्लॉक्स बदलावों के प्रति धीमी प्रतिक्रिया देते हैं और इनके परिणामों को सामान्य क्लिनिकल स्वास्थ्य जांचों के साथ मिलाकर ही समझा जाना चाहिए।
बायोलॉजिकल एज में कैसे सुधार करें?
- सप्ताह में 3-4 बार जरूर एक्सरसाइज करें।
- एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट फाॅलो करें।
- रोजाना 7-9 घंटे की गहरी और अच्छी नींद लें।
- तनाव के स्तर को कम करने में की कोशिश करें।
- शराब और धूम्रपान से दूर रहें।
- नियमित रूप से स्वास्थ्य चेकअप करवाएं।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर कहने की बात यह है कि क्रोनोलाॅजिकल एज आपकी जन्म बद से शुरू हुई वास्तविक उम्र है, जिसे जीवित रहने के वर्षों से मापा जाता है, लेकिन बायोलॉजिकल एज इससे बिल्कुल अलग है। बायोलॉजिकल एज से यह पता लगाया जा सकता है कि किसी को स्वास्थ्य से संबंधित कोई समस्या तो नहीं है? समय पर इसकी जांच की जा सकती है और निदान भी किया जा सकता है। हालांकि, आपकी जीवनशैली, बीमारी आदि के आधार पर बायोलॉजिकल एज बदलती रहती है।
All Image Credit: Magnific
FAQ
क्या किसी व्यक्ति की बायोलॉजिकल एज उसकी क्रोनोलाॅजिकल उम्र से कम हो सकती है?
हां, स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम की मदद से बायोलॉजिकल एज असली उम्र से कम हो सकती है। जब बायोलॉजिकल एज क्रोनोलॉजिकल एज से कम हो, तो इसका मतलब है कि आपकी उम्र के अन्य लोगों की तुलना में आपके शरीर के सेल्स, टिश्यू और अंगों में उम्र बढ़ने के लक्षण कम दिखाई देते हैं। इससे अच्छी सेहत के साथ बिताए जाने वाले वर्षों की संभावना बढ़ती है।क्या सिर्फ एक बार बायोलॉजिकल एज टेस्ट करवाना पर्याप्त होता है?
नहीं, जीवनशैली में किए गए बदलावों के आधार और उसका असर देखने के लिए 6 से 12 महीने के गैप में फिर से से यह जांच करवानी चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 26, 2026 12:58 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Prof Dr S M Fayaz