सर्दियों में नाक से खून आने के क्या कारण हैं? जानें कब डॉक्टर को दिखाना है जरूरी

सर्दियों के मौसम में कई लोगों को नाक से खून आने की समस्या होती है। जिसके कारण अक्सर लोग परेशान हो जाते हैं। वहीं, कुछ लोग इसको आम परेशानी समझते हैं, लेकिन ऐसा होता क्यों है? यह सवाल अक्सर लोगों के मन में उठता है। ऐसे में आइए इस बारे में Dr. Rohit Udaya Prasad, Lead and Senior Consultant, ENT and Cochlear Implants, at KIMS Hospitals, Electronic City, Bengaluru से जानें।
सर्दियों में नाक से खून क्यों आता है?
डॉ. रोहित के अनुसार, सर्दियों के मौसम में नाक से खून आना काफी आम बात है। इस समस्या को मेडिकल भाषा में एपिस्टैक्सिस कहते हैं। तापमान में अचानक गिरावट और हवा में नमी की कमी के कारण नाक के अंदर की परत (म्यूकस मेम्ब्रेन) सूख जाती है। इससे नाक की छोटी ब्लड सेल्स (blood vessels) बहुत नाजुक हो जाती हैं और उनमें से खून बहने लगता है।
सर्दियों में नाक से खून आने के कुछ कारण हो सकते हैं। जैसे-
1. सूखी हवा के कारण
सर्दियों में नमी कम होने के कारण नाक के अंदर की परत सूख जाती है। इससे उसमें दरारें आ सकती हैं और खून बहने लगता है।
2. बार-बार नाक साफ करना
सर्दी-जुकाम होने पर अक्सर लोग बार-बार नाक साफ करने से नाक के अंदर की नली में जलन हो सकती है, जिससे खून आ सकता है।
इसे भी पढ़ें: क्या पहाड़ी इलाकों में ट्रिप के दौरान आपकी नाक से भी बहने लगता है खून? डॉक्टर से जानें कारण और सावधानियां
3. श्वसन तंत्र का इंफेक्शन
सर्दी-जुकाम, साइनस का इंफेक्शन या एलर्जिक राइनाइटिस जैसी समस्याओं के कारण नाक के अंदर सूजन आ जाती है, जिससे खून बहने लगता है।

4. नाक में उंगली डालना या रगड़ना
नाक की सूखी परत को खरोंचने या छूने से अंदर की छोटी ब्लड वेसल्स फट सकती हैं। जिसके कारण व्यक्ति को नाक से खून आने की समस्या हो सकती है।
5. अन्य स्वास्थ्य समस्याएं
अनियंत्रित ब्लड प्रेशर और खून से जुड़ी बीमारियों (ब्लीडिंग डिसऑर्डर) के कारण भी व्यक्ति को नाक से खून आने का खतरा बढ़ सकता है।
साल 2023 में Cureus में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, सर्दियों में हीटर चलाने और हवा में नमी कम होने से नाक की भीतरी परत सूखकर नाजुक हो जाती है, जबकि ठंडी व गर्म हवा के मूवमेंट से नाक की ब्लड वेसल्स बार-बार सिकुड़ती-फैलती हैं और आगे के सेंसिटिव हिस्से से नकसीर फूट सकती है। इसके अलावा, ठंड से नाक की प्राकृतिक सुरक्षा और इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता घटने से सर्दी-जुकाम या ऊपरी श्वसन इंफेक्शन व सूजन के कारण भी ब्लीडिंग बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें: बच्चे की नाक से बार-बार खून निकलता है? डॉक्टर से जानें कारण और उपाय
सर्दियों में नाक से खून आने से कैसे बचें?
डॉ. रोहित बताते हैं कि सर्दियों में नाक से खून आने की समस्या से राहत के लिए कुछ उपायों को अपनाया जा सकता है।
- नाक के अंदर की नमी बनाए रखने के लिए सलाइन नेजल स्प्रे (saline nose sprays) का इस्तेमाल करें।
- शरीर में पानी की कमी न होने दें और दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
नाक से खून आने पर क्या करें?
सीधे बैठें और अपने सिर को थोड़ा आगे की ओर झुकाएं। अपनी नाक के नरम हिस्से को लगातार 10-15 मिनट तक दबाकर रखें।
ध्यान रखें कि सिर को पीछे की ओर न झुकाएं, क्योंकि ऐसा करने से खून गले में जा सकता है।
डॉक्टर से सलाह कब लें?
डॉ. रोहित आगे कहते हैं कि कुछ स्थितियों में व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। जैसे-
- अगर नाक पर जोर से दबाव डालने के बाद भी खून बहना बंद न हो।
- अगर बार-बार नाक से खून आता हो या बिना किसी साफ कारण के ऐसा होता हो।
- अगर बहुत ज्यादा खून बह रहा हो और इसके साथ ही व्यक्ति को चक्कर आने, कमजोरी महसूस होने या सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं हों।
- अगर सिर या चेहरे पर चोट लगने की वजह से नाक से खून आए।
- अगर आप खून पतला करने वाली कोई दवा ले रहे हैं और बार-बार नाक से खून आ रहा हो।
हालांकि सर्दियों में कभी-कभार नाक से खून आना बहुत चिंता की बात नहीं है, लेकिन अगर ऐसा बार-बार हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समस्या की जड़ तक पहुंचने के लिए किसी ENT एक्सपर्ट (कान, नाक और गले के डॉक्टर) से जल्दी सलाह लेना फायदेमंद हो सकता है।
निष्कर्ष
सर्दियों में हवा की नमी कम होने से नाक की अंदर की परत सूखकर नाजुक हो जाती है और ब्लड वेसल्स आसानी से फट सकती हैं, जिसे एपिस्टैक्सिस कहते हैं। सूखी हवा, बार-बार नाक साफ करने, सर्दी-जुकाम या साइनस व एलर्जी की सूजन, नाक में उंगली डालने, और अनियंत्रित ब्लड प्रेशर या ब्लीडिंग डिसऑर्डर से इसका खतरा बढ़ता है।
नाक से खून आने की समस्या से बचाव के लिए सलाइन नेजल स्प्रे और पर्याप्त पानी पिएं, खून आने पर सीधे बैठकर सिर थोड़ा आगे झुकाएं और नाक के नरम हिस्से को 10–15 मिनट दबाएं (सिर पीछे न झुकाएं)। ध्यान रहे, अगर खून न रुके, बार-बार आए, चोट लगी हो, खून पतला करने की दवा चल रही हो या चक्कर या सांस फूलने जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
नकसीर किसे कहते हैं?
नकसीर की समस्या में व्यक्ति की नाक से खून आने की समस्या होती है, जिसको मेडिकल भाषा में एपिस्टैक्सिस कहा जाता है।नाक से खून आना किस बीमारी का लक्षण है?
नाक से खून आने की समस्या ड्राई मौसम, हाई ब्लड प्रेशर, नाक में इंफेक्शन, ब्लड से जुड़ी समस्याओं और साइनस जैसी बीमारियों के कारण हो सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 26, 2026 22:54 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Rohit Udaya Prasad