कभी-कभी ऐसा महसूस होता है जैसे रात को नींद पूरी नहीं हुई और सुबह के समय सिर भारी लग रहा है। आमतौर पर ऐसा तब होता है जब रात को देर से सोते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि सिर्फ नींद की कमी की वजह से ही यह समस्या नहीं होती है? कई बार पूरी नींद लेने के बावजूद सोकर उठने के बाद सिर में भारीपन महसूस हो सकता है। सवाल है ऐसा क्यों होता है? आइए, ग्रेटर नोएडा स्थित सर्वोदय अस्पताल में Director-Neurology डॉ. अभिनव गुप्ता से जानते हैं इसके कारणों के बारे में।
सोकर उठने के बाद सिर में भारीपन महसूस होने के कारण
-1777872136103.jpg)
नींद से जुड़ी समस्या
जब किसी को नींद से जुड़ी समस्या होती है यानी स्लीप एप्निया और इंसोमनिया, ऐसी स्थिति में मरीज की नींद पूरी नहीं होती है और रात भर बार-बार आंख खुलती रहती है। जैसे कई स्लीप डिसऑर्डर में ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने के कारण ब्रेन आपको बार-बार अलर्ट करता है और आपकी आंख खुल जाती है। निश्चित तौर पर जब नींद पूरी नहीं होती है, तो सुबह उठने के बाद सिर में भारीपन महसूस होता है।
इसे भी पढ़ें: सिर भारी होने पर आप भी महसूस करते हैं ये लक्षण? जानें सिर में भारीपन का कारण, लक्षण और बचाव के तरीके
गर्दन में दर्द
जब सोने की पोजीशन गलत होती है या सोने के लिए खराब तकिए का उपयोग किया जाता है, तो ऐसे में सुबह उठकर गर्दन में दर्द और अकड़न महसूस होती है। ऐसे में नींद प्राॅपर नहीं होती है और सिर में भारीपन महसूस होने लगता है। कई बार रात को खराब तरीके से सोने के कारण मांसपेशियां अकड़ जाती हैं, जो कि सिर में भारीपन होने का एक कारण बनता है।
डिहाइड्रेशन
डिहाइड्रेशन भी सुबह होने वाले सिरदर्द का एक सामान्य और अक्सर अनदेखा किया जाने वाला कारण है। Sleep Foundation के अनुसार जब आप रात को सोने से पहले पर्याप्त तरल पदार्थों का सेवन नहीं करते हैं, तो ऐसे में शरीर में ब्लड वाॅल्यूम कम हो जाता है। नतीजतन, मस्तिष्क तक ऑक्सीजन सप्लाई धीमी हो जाती है। परिणामस्वरूप व्यक्ति जब सुबह नींद से उठता है, तो उन्हें सिर में दर्द या दबाव महसूस हो सकता है। बाॅडी डिहाइड्रेट होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे रात को ज्यादा शराब पीना, खर्राटे लेना या मुंह से सांस लेना आदि।
इसे भी पढ़ें: सो कर उठने के बाद सिरदर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय
साइनस की समस्या
साइनस भी नींद से उठने के बाद होने वाले सिरदर्द का एक बड़ा कारण है। डॉ. अभिनव गुप्ता बताते हैं कि रात भर सूजे हुए और बंद साइनस में बलगम जमा हो जाता है, जिससे माथे, गालों और आंखों के पीछे दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में जागने पर सिर में भारीपन या सिरदर्द महसूस होता है। जब कोई व्यक्ति अचानक खड़ा होता है, तो सिर का भारीपन और बढ़ जाता है, क्योंकि साइनस में जमा बलगम बाहर की ओर निकलने लगता है।
निष्कर्ष
नींद से उठने के बाद भी सिर में भारीपन महसूस हो, तो इसके पीछे कई तरह के कारण हो सकते हैं। इनका जिक्र हमने ऊपर लेख में किया है। अगर इनमें से कोई समस्या न हो और फिर भी नींद से उठने के बाद सिर में भारीपन महसूस होता है, तो इसे इग्नोर न करें। यह किसी न्यूरोलाॅजिकल कंडीशन की वजह से हो सकता है, जिसे तुरंत डाॅक्टर से ट्रीटमेंट की जरूरत होती है।
All Image Credit: Freepik
FAQ
क्या गलत तकिया सुबह के सिरदर्द का कारण बन सकता है?
हां, अगर गलत तकिए में सोया जाए, तो गर्दन की मांसपेशियों में खिंचाव पैदा हो सकता है है जिससे सुबह सिर भारी महसूस होता है।साइनस का सिरदर्द सुबह उठने पर ही ज्यादा क्यों होता है?
रात भर साइनस में बलगम जमा होने से दबाव बढ़ जाता है, जो सुबह उठते ही दर्द और भारीपन का कारण बनता है।डिहाइड्रेशन से सिर में भारीपन क्यों महसूस होता है?
पानी की कमी से ब्रेन में सही तरह से ऑक्सीजन सप्लाई नहीं हो पाती है, जो सिर में दबाव और दर्द को ट्रिगर करता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 04, 2026 15:21 IST
Modified By : Meera Tagore May 04, 2026 15:21 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Abhinav Gupta