Tue Oct 27, 2026 | 12:49 AM IST

Doctor Verified

शिशु को BCG का टीका लगवाने के बाद निशान न पड़े, तो क्या दोबारा टीका लगवाना चाहिए? जानें डॉक्टर की सलाह

छोटे बच्चों के लिए टीकाकरण एक जरूरी प्रक्रिया है जो उन्हें कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने का काम करता है। यहां जानिए, BCG का टीका लगवाने के बाद निशान न पड़ने पर क्या करें?
शिशु को BCG का टीका लगवाने के बाद निशान न पड़े, तो क्या दोबारा टीका लगवाना चाहिए? जानें डॉक्टर की सलाहशिशु को BCG का टीका लगवाने के बाद निशान न पड़े, तो क्या दोबारा टीका लगवाना चाहिए? जानें डॉक्टर की सलाह

नवजात शिशुओं से लेकर बच्चों तक को शुरुआती कुछ सालों में कई तरह के टीके लगाए जाते हैं, जो शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। टीकाकरण न केवल बच्चों को बीमारियों से बचाता है, बल्कि उनके संपूर्ण स्वास्थ्य और विकास में भी सहायक साबित होता है। भारत में, पोलियो, टीबी, खसरा और हिपेटाइटिस जैसी कई गंभीर बीमारियों को रोकने के लिए बच्चों को अलग-अलग समय पर टीके लगाए जाते हैं। डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इन टीकों का असर बच्चों को बीमारियों से बचाने के साथ-साथ उनकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को भी मजबूती प्रदान करता है। जब बच्चों को BCG का टीका लगाया जाता है, तो माता-पिता को अक्सर इसके निशान के बारे में चिंता होती है। अगर यह निशान नहीं दिखता, तो कई पेरेंट्स दोबारा टीका लगवाने की सोचते हैं। इस विषय पर किरण मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के कंसल्टेंट पीडियाट्रिशियन और न्यूबोर्न स्पेशलिस्ट डॉ. पवन मंडाविया ने जानकारी शेयर की है।

BCG का निशान न आने का कारण

BCG (बेसिलस कैलमेट-गुएरिन) टीका टीबी से सुरक्षा के लिए दिया जाता है। कई बार, बच्चों के शरीर पर BCG इंजेक्शन का निशान नहीं बनता। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि टीका का असर नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें: शिशुओं के दांत निकलने के वक्त अक्सर माता-पिता के मन में उठते हैं ये सवाल, डॉक्टर से जानें जवाब

क्या BCG टीका का निशान आना जरूरी है?

डॉ. पवन मंडाविया के अनुसार, BCG का निशान आना जरूरी नहीं है। अगर निशान नहीं भी बनता है, तब भी टीका का असर बच्चे के शरीर में रहता है। BCG टीका से मिलने वाली सुरक्षा निशान पर निर्भर नहीं होती है। कई बार, BCG इंजेक्शन के बाद बच्चों को सूजन आना, तीन हफ्ते बाद भी सूजन रहना और इंजेक्शन वाली जगह से थोड़ा-थोड़ा पस आना नॉर्मल है। यह सब लक्षण सामान्य होते हैं और समय के साथ ठीक हो जाते हैं। यदि आपके बच्चे को BCG का इंजेक्शन लग चुका है और निशान नहीं बनता है, तो चिंता की कोई बात नहीं है। यह सामान्य प्रक्रिया है। डॉक्टर से सलाह लें यदि कोई अन्य लक्षण दिखें। अपने बच्चे के स्वास्थ्य की नियमित जांच कराते रहें। अगर किसी भी प्रकार की चिंता हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

BCG VaccineBCG Vaccine

इसे भी पढ़ें: नवजात शिशुओं की ये 7 अजीब हरकतें देखकर न लें टेंशन, होते हैं बिलकुल नॉर्मल

क्या दोबारा BCG टीका लगवाना चाहिए?

यदि आपके बच्चे के शरीर पर BCG का निशान नहीं दिख रहा है, तो डॉक्टर के अनुसार दोबारा टीका लगवाने की जरूरत नहीं है। एक बार टीका लगने के बाद शरीर में उसकी इम्यूनिटी एक्टिव हो जाती है।

कब डॉक्टर से संपर्क करें?

हालांकि, कुछ मामलों में जब बच्चा अत्यधिक दर्द में हो या टीका के स्थान पर ज्यादा सूजन और पस आ रहा हो, तब डॉक्टर से संपर्क करना सही होता है। हल्की सूजन और दर्द नॉर्मल है, लेकिन असामान्य स्थिति में डॉक्टर से परामर्श लें।

निष्कर्ष

BCG का निशान न आने पर माता-पिता चिंतित हो सकते हैं, लेकिन दोबारा टीका लगवाने की जरूरत नहीं होती है। डॉक्टर की सलाह है कि अगर एक बार टीका लगाया जा चुका है, तो इसका असर शरीर में होता है। हर बच्चे की त्वचा की प्रतिक्रिया अलग होती है, इसलिए निशान आना या न आना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। बच्चों के लिए टीकाकरण एक सुरक्षा कवच है जो उन्हें जीवनभर गंभीर बीमारियों से बचा सकता है। इसलिए, बच्चों का टीकाकरण निर्धारित समय पर कराना जरूरी है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Pawan Mandaviya (@drpawan_clinic)

All Images Credit- Freepik

Read Next

→ नवजात शिशु के गर्दन के पीछे लाल पैच हो सकता है स्ट्रोक बाइट, डॉक्टर से जानें इसके बारे में

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 29, 2024 12:08 IST

    Published By : Akanksha Tiwari